बिना श्रेणी

Supercomputer AIRAWAT: भारत के इस सुपरकंप्यूटर ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में लहराया अपना परचम

भारत जल्द ही तकनीक की दुनिया में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करेगा। देश 900 करोड़ रुपये का अपना सबसे तेज Super Computer हासिल करने जा रहा है। यह Ai Super Computer अगले साल मार्च तक काम करना शुरू कर सकता है।

Supercomputer AIRAWAT: भारत के इस AI Supercomputer को मिला विश्व भर में 75वां स्थान

Supercomputer AIRAWAT: भारत के AI सुपरकंप्यूटर ‘AIRAWAT’ ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना परचम लहरा दिया है। भारत के इस सुपरकंप्यूटर ने दुनिया के सबसे पावरफुल सुपरकंप्यूटर्स की लिस्ट में 75वां स्थान हासिल किया है। आपको बता दें कि Airawat भारत का सबसे बड़ा और तेज एआई सुपरकंप्यूटर सिस्टम है। जिसे Center for Development of Advanced Computing (C-DAC) पुणे में इंस्टॉल किया गया है। इस सिस्टम को National Program on AI के तहत भारत सरकार द्वारा इंस्टॉल किया गया है।

सुपरकंप्यूटर ‘AIRAWAT’ को मिला 75वां स्थान

जर्मनी में 61वीं International Supercomputing Conference (ISC 2023) मंगलवार को आयोजित की गई थी। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉप-500 ग्लोबल सुपरकंप्यूटर्स की लिस्ट जारी की गई थी। इस लिस्ट में भारत के AI सुपरकंप्यूटर ‘AIRAWAT’ को 75वां स्थान प्राप्त हुआ है। AIRAWAT को Netweb Technologies मैन्युफैक्चर किया गया है। यह सुपरकंप्यूटर Ubuntu 20.04.2 LTS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा, यह 81,344 कोर के साथ AMD EPYC 7742 64C 2.25GHz प्रोसेसर से लैस है।

500 की लिस्ट में ये 3 सुपरकंप्यूटर्स भी हैं शामिल

PARAM Siddhi- PARAM Siddhi एआई सुपरकंप्यूटर को 131 की रैकिंग प्राप्त हुई है। परम सिद्धि सुपरकंप्यूटर NVIDIA DGX A100, AMD EPYC 7742 64C 2.25GHz, NVIDIA A100, Mellanox HDR Infiniband, Atos जैसे फीचर्स से लैस है। इस कंप्यूटर को भी पुणे के C-DAC में इंस्टॉल किया गया है।

Read more: Best Sport Bike: आने वाले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च हो सकती है ये गाड़ीयां

Pratyush supercomputer- Pratyush supercomputer को इस लिस्ट में 169वीं रैक प्राप्त हुई है। इसके अलावा, यह कंप्यूटर Cray XC40, Xeon E5-2695v4 18C 2.1GHz, Aries interconnect, HPE जैसे फीचर्स से लैस है। इसे Indian Institute of Tropical Meteorology में इंस्टॉल किया गया है।

Mihir supercomputer- इस लिस्ट का आखिरी भारतीय सुपरकंप्यूटर Mihir supercomputer है। यह Cray XC40, powered by Xeon E5-2695v4 18C 2.1GHz, Aries interconnect, HPE जैसे फीचर्स से लैस है। इसे National Centre for Medium Range Weather Forecasting में इंस्टॉल किया गया है।

जानें सुपरकंप्यूटर ऐरावत के बारे में

1. ऐरावत बड़े डेटा के लिए इन-हाउस क्लाउड प्लेटफॉर्म का नाम है।

2. प्रस्तावित ऐरावत प्रणाली एक 100+ पेटाफ्लॉप AI-केंद्रित सुपरकंप्यूटर है।

3. नीति आयोग की रिपोर्ट में जापान के एआई ब्रिजिंग क्लाउड इंटरफेस सुपरकंप्यूटर की तुलना की गई है।

4. यह सिस्टम एक 130 पेटाफ्लॉप कंप्यूटर है जो एआई, एमएल और बड़े डेटा कार्यों के लिए गणना प्रदान करने पर केंद्रित है।

Read more: Delhi Metro: अगर रोज कर रहें मेट्रो में सफर, तो आपके लिए ये जानना है जरूरी

सुपर कंप्यूटर क्या होते हैं?

1. एक सुपरकंप्यूटर सामान्य कंप्यूटर की तुलना में तेज गति से उच्च स्तरीय प्रोसेसिंग कर सकता है।

2. वे जटिल ऑपरेशन करने के लिए एक साथ काम करते हैं जो सामान्य कंप्यूटिंग सिस्टम के साथ संभव नहीं हैं।

3. तेज गति और तेज मेमोरी सुपर कंप्यूटर की विशेषता है।

4. सुपरकंप्यूटर के प्रदर्शन का मूल्यांकन आमतौर पर पेटाफ्लॉप्स में किया जाता है।’

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button