बिना श्रेणी

Stamina Booster Exercise: स्टैमिना में नई जोश भर देती हैं ये एक्सरसाइज, मसल्स भी बनाती है फ्लेक्सिबल, आप भी रोजाना करें

Stamina Booster Exercise: थोड़ा सा काम करके भी थक जाते हैं, सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने में सांस फूलने लगती है या हर समय कमजोरी महसूस होती रहती है- तो इसका कारण शरीर में स्टैमिन की कमी है। लेकिन आप खानपान के साथ-साथ एक्सरसाइज करके भी स्टैमिना बढ़ा सकते हैं।

Stamina Booster Exercise: स्टैमिना बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज

क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त आप हांफने लगते हैं? क्या थोड़ा सा काम करते ही आप थक जाते हैं या फिर एक्सरसाइज करते हुए आपकी सांसें फूलने लगती हैं? इसका मतलब है कि आपको अपना स्टैमिना बूस्ट करने की जरूरत है। लंबे समय तक एक्टिव रहने के लिए स्टैमिना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक्सरसाइज और सही खानापन के जरिए आप अपने स्टैमिना को बढ़ा सकते हैं। एक्सरसाइज लंबे समय तक स्टैमिना और एनर्जी के लेवल को बढ़ाता है। रनिंग, साइकलिंग, जॉगिंग, जैसे कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम उस एफिशियंसी को बढ़ाते हैं जिसके कारण आपकी मसल्स में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। तो आइए उन एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानते हैं-

स्टैमिना बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज

स्क्वाट वर्कआउट Stamina Booster Exercise

स्टैमिना बूस्ट करने के लिए आप रोजाना स्क्वाट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में ताकत भी बढ़ेगी। ये सिंपल लेकिन काफी प्रभावी एक्सरसाइज है। मसल्स के लिए भी ये काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। दिनभर में कम से कम 10 से 15 स्क्वाट एक्सरसाइज जरूर करें।

Read More:- Morning Yogasan: रोजाना सुबह करें इन योगासनों का अभ्यास, दिनभर महसूस करेंगे एनर्जेटिक और पॉजिटिव

लंजेस एक्सरसाइज Stamina Booster Exercise

इस एक्सरसाइज से भी स्टैमिना बूस्ट किया जा सकता है। इसे करने से पीठ, हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स, एब्स और ग्लूट्स जैसे हिस्सों को मजबूती मिलती है। इसे लगभग 10 से 15 बार करें। यह आपके पैरों के लिए काफी अच्छी होती है।

पुशअप्स Stamina Booster Exercise

पुश-अप करने से भी स्टैमिना को बूस्ट किया जा सकता है। इससे बॉडी और कोर को मजबूती मिलती है। इसमें आपकी पूरी बॉडी शामिल होती है। आपको बता दें कि यह स्टैमिना को बूस्ट करने के साथ-साथ बाइसेप्स, चेस्ट, ट्राइसेप्स और बैक शॉल्डर जैसे हिस्सों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

Read More:-  Turmeric Benefits: किचन के इस मसाले में छिपा है सेहत का राज, कई बीमारियों में आती है काम, जानें नुस्खे

जंपिंक जैक Stamina Booster Exercise

जंपिंक जैक एक्सरसाइज भी स्टैमिना बूस्ट करने के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। इस एक्सरसाइज की खास बात ये है कि बोन डेंसिटी को भी बूस्ट कर सकती है। इस एक्सरसाइज की मदद से स्ट्रेंथ तेजी से बढ़ती है। जंपिंग जैक से आपके शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार आता है।

प्लैंक Stamina Booster Exercise

प्लैंक एक्सरसाइज तो महिलाओं को जरूर करनी चाहिए। प्लैंक पेट, पीठ और कंधे (कोर मसल्स) को मजबूत करता है। इसका अभ्यास करने से बॉडी पोस्चर में सुधार आता है। इसे करने से फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

कार्डियो Stamina Booster Exercise

कार्डियो एक्सरसाइज महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। कार्डियो में दौड़ना, साइकिल चलाना या एरोबिक्स जैसी चीजें शामिल हैं। इस वर्कआउट का सबसे ज्यादा फायदा दिल को होगा। इसे करने से दिल के रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। ये कैलोरी बर्न करने में भी मददगार है। नियमित तौर पर कार्डियो करने से स्टैमिना भी बूस्ट होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button