हेल्थी ब्रेकफास्ट के लिए खाने में क्या चुनें

सुबह ब्रेकफास्ट खाना कितना जरूरी
जब हमारा शरीर रात भर सोने के बाद उठता है तो रात भर में सोकर हमारी एनर्जी डाउन हो जाती है और हमारे शरीर को एनर्जी की जरूरत होती हैं। अगर हमें दिन भर काम करना होता है तो इसके लिए हमें ऊर्जा चाहिए होती और ऊर्जा का स्रोत्र होता हैं – भरपूर पोषण। भरपूर पपोषण पाने के लिए जरूरी होता हैं सुबह का ब्रेकफास्ट। खाली पेट रहने और सुबह का ब्रेकफास्ट समय पर ना खाने से हमारे शरीर में सुस्ती रहती है और हमें थकान महसूस होती हैं। आइये जानते है शरीर को ऊर्जावान बनाये रखने के लिए सुबह के ब्रेकफ़ास्ट में क्या खाएं –
सुबह के ब्रेकफ़ास्ट में क्या खाएं
• पोषक से भरपूर हल्का नाश्ता – पराठे, पोहे या उपमा जैसी चीजों को खाने से कम एनर्जी मिलती है और पेट भरा -भरा लगता हैं। आपको पराठों की जगह उपमा, नमकीन दलिया, कॉर्न फलैक्स आदि शामिल करना चाहिए।
• ब्रेड या बेकरी प्रोडक्ट्स – बेकरी की बनी चीजें जैसे पाव, कप केक की जगह होलग्रेन ब्रेड यानि आटे की ब्रेड खाने से आपको ज्यादा ऊर्जा महसूस होगी और साथ ये आपकी सेहत भी बनाये रखेगा।
• ड्रिंक्स – कुछ लोग सुबह दूध पीना ज्यादा पौष्टिक मानते है लेकिन ऐसा नहीं हैं। अगर आप छाछ या जूस भी लेते हैं तो इससे आप सारा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
• फल और सब्जिया – सुबह के समय नाश्ते में फल और सब्जियों की सलाद खाने से हमें सभी जरूरी पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को मिलते हैं। लेकिन आपको फलों का चयन बहुत जरुरी हैं। आपको सुबह ब्रेकफास्ट में खट्टे फल जैसे संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी जैसे खट्टे फल खाने से बचना चाहिए। ये फल खाली पेट नुकसान करते हैं।
• कार्बोनेटेड ड्रिंक्स – अगर आपको कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पसंद है तो ध्यान रहें आप खाली पेट इन ड्रिंक्स का सेवन ना करें। आप इसके बदले फलों और सब्जियों का ताज़ा जूस पियें।
• नॉन वेजीटेरियन – अगर आप ब्रेकफास्ट में नॉन वेज खाना पसंद करते है तो सिर्फ नाश्ते में अंडे ही खाएं। मसालेदार मांस लेने के बजाए सफेद अंडे कहीं अधिक फायदेमंद होंगे। अंडों में सोडियम की मात्रा कम होती है सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com