पॉलिटिक्सबिना श्रेणी

योग दिवस के मौके पर किरण बेदी और सरकार के बीच दिखा मनमुटाव

पुडुचेरी की नव नियुक्त राज्यपाल किरण बेदी द्वारा योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नारायणसामी नहीं गए। जिससे सरकार और राज्यपाल के बीच का मनमुटाव साफ जाहिर हो रहा है।

कार्यक्रम मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित किया गया, जिसमें पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे और साथ ही मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री राज्यपाल के कार्यक्रम को छोड़ कर किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

kiran-bedi-yoga_650x400_81466481718

किरण बेदी

इस बारे में राज्य की राज्पाल किरण बेदी का कहना है कि इस योग दिवस के मौके पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

आप को बता दें पिछले महीने ही पांच साल बाद कांग्रेस की पुडुचेरी में वापसी हुई है। पुडुचेरी में किरन बेदी को राज्यपाल बनाया गया है। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान किरण बेदी मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनार्इ थीं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button