लाइफस्टाइल

Types of Dreams : सपने में दिखती हैं अगर आपको ये 7 चीजें , तो समझ लें किस्मत आपकी बदलने वाली है

Types of Dreams: इन 7 चीजों को सपने में देखने से होता है धन लाभ, जानें इसका शुभ संकेत


Highlights –

. सपनों की एक अलग दुनिया होती है।

. कई बार जो हमारे दिमाग में चलता है। सोते समय सपने के तौर पर हमें नजर आता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर एक सपना सच हो जाए। कई बार सोते समय कुछ ऐसे सपनों को भी देख लेते हैं जो अमीर बनने के संकेत देते हैं।

Types of Dreams सपनों की  एक अलग दुनिया होती है। कई बार जो हमारे दिमाग में चलता है। वही, सोते समय सपने के तौर पर हमें नजर आता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर एक सपना सच हो जाए। कई बार सोते समय कुछ ऐसे सपनों को भी देख लेते हैं जो अमीर बनने के संकेत देते हैं। दरअसल, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कई बार सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के भी संकेत दे देते हैं।

कई बार ये काफी अच्छे होते हैं, तो कभी बार काफी डरावने होते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में कौन सी चीजें देखने से अमीर बनने के सपने सच हो जाते हैं।कई बार इंसान अपने असली व्यक्तित्व को छोड़कर सोते ही किसी काल्पनिक दुनिया में चला जाता है, जिसे स्वप्न लोक कहते हैं।स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है।

सपने हमें हमारे भविष्य के बारे में कुछ संकेत देते हैं। स्वप्न विज्ञान के अनुसार कुछ स्वप्न शुभ और कुछ अशुभ माने जाते हैं। स्वप्न शास्त्र में उन सभी सपनों का अर्थ बताया गया है जैसे आसमान में उड़ना, पहाड़ से गिरना जो ज्यादातर लोग देखते हैं। जानिए उन सपनों का मतलब जो अक्सर देखे जाते हैं।

दीया

सपने में जलता हुआ दीपक दिखता है, तो यह शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में अधिक धन लाभ मिलेगा। दीपक को सुख – समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए यह कहा भी जाता है कि घर में दीपक जरूर जलाएं।

कानों की बाली

सपने में कानों की बाली दिखती है, तो समझ लें कि आने वाले समय में धन लाभ होने वाला है।

अंगूठी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को अंगूठी पहने हुए देखना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है।

सांप

अगर कोई व्यक्ति सपने में सांप को अपने बिल के पास देखता है, तो आने वाले समय में उसे धन की प्राप्ति होने के संकेत है। सपने में  सांप दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब यह है कि आप का जीवन संकट में है और अगर आप उस बड़े सांप के चंगुल से बच जाते हो और उस सांप को मार देना संभव है तो आप अपने जीवन में आने वाले बड़े संकटों से बचने वाले हो |

Read More- Tips to stop Overthinking: ओवरथिंकिंग की आदत करती है आपको Goals से दूर, इन 5 टिप्स से पाएं निजात

दूध

सपने में खुद को दूध पीते हुए देखने का मतलब है कि जल्द ही पैसा मिलने वाला है। दूध को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी पेय के रूप में जाना जाता है, दूध हमारे मन और मस्तिष्क के अलावा हमारे शरीर के लिए और हड्डियों के लिए भी बहुत ही हितकारी होता है| ठीक इसी प्रकार से सपने में दूध देखना भी हमारे लिए एक प्रकार का शुभ संकेत देता है।

 आम तौर पर हम दूध को किसी बर्तन का गिलास आदि में ही देखते है क्यों की इसका इस्तेमाल बिना किसी बर्तन के कर पाना मुश्किल है तो यदि आप को भी इसी प्रकार से सपने में दूध दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत देता है की आपको किसी प्रकार की स्वस्थ्य समस्या का बहुत ही जल्द समाधान मिलने वाला है और आप बिलकुल स्वस्थ होने वाले है।इसके अलावा सफ़ेद रंग एक प्रकार का सकारात्मक प्रभाव की ओर भी संकेत करता है और यह बताता है की आप के मन में किसी प्रकार की नकारात्मक सोच चल रही है तो उसका भी आने वाले समय में समाधान मिल जायेगा।

स्वर्ण देखना

सपने में स्वर्ण का देखना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और व्यक्ति जल्द ही मालामाल हो जाएगा। सपने में सोना देखना शुभ नहीं माना जाता है, यह सपना संकेत करता है कि आपके परिवार में बीमारियां आने वाली है। इस सपने को देखने के बाद आपके परिवार में कोई बीमार हो सकती है, इसलिए आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपको धन हानि हो सकती है, इसलिए आपको धन खर्च सोच-समझकर करना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button