पर्यटन

Sleep Tourism: भारत में तेजी से बढ़ रहा स्लीप टूरिज्म का क्रेज, एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, अच्छी नींद के लिए घूमने जा रहे लोग

Sleep Tourism: स्लीप टूरिज्म आजकल ट्रेंड में है। ये यात्रा को एंजॉय करने का एक अनोखा तरीका है जिसमें घूमने और दूसरी एक्टिविटीज के अलावा बेहतर नींद लेने की सलाह भी दी जाती है।

Sleep Tourism: क्या है स्लीप टूरिज्म? क्या हैं इसके फायदे, जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

घूमना भला किसे पसंद नहीं होगा। क्योंकि इससे न सिर्फ हम नई जगहों को देख पाते हैं बल्कि स्ट्रेस भी कम होता है। कई रिसर्च में सामने आया है कि नई और खूबसूरत जगह की यात्रा करने वालों में यहां पहुंचते ही मानसिक तनाव काफी कम हो जाता है। भारत में ट्रैवलिंग के कई मॉर्डन तरीके आजमाएं जाते हैं जिनमें से एक स्लीप टूरिज्म भी है। Sleep Tourism इसके नाम से ही साफ हो रहा है कि इसमें आपको नींद लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन ये तरीका किस तरह अनोखा है ये हम आपको समझाने जा रहे हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप स्लीप टूरिज्म को एंजॉय करते हुए अपने मानसिक तनाव को कम या दूर कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में-

क्या है स्लीप टूरिज्म Sleep Tourism

टूरिज्म का मतलब होता है नई-नई जगहों पर जाकर उनको एक्स्प्लोर करना। लेकिन स्लीप टूरिज्म का मकसद है बिना किसी झंझट के आरामदायक, सही और पर्याप्त नींद लेना। रात को लेट सोना और दिन भर काम में फंसे रहने के चलते लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद लोग पर्याप्त और सुकून भरी नींद नहीं ले पा रहे। ऐसे में वो स्लीप टूरिज्म का सहारा ले रहे हैं, जो एक प्रकार का टूर ही है। जिसमें व्यक्ति अपने कामकाजी दिनों से ब्रेक लेकर शांत वातावरण में सोने पर फोकस करता है। ये घर के अंदर नहीं बल्कि घर के बाहर शांत टूरिस्ट प्लेस पर ही होता है।

स्लीप टूरिज्म का तरीका Sleep Tourism

इसमें आपको योग, आयुर्वेदिक मालिश और दूसरे तरीकों से नींद लेने में मदद की जाती है। ध्यान लगाने से दिमाग शांत हो पाता है और आप ठीक से सो पाते हैं। इसलिए टूरिज्म का ये तरीका स्ट्रेस को बेहतर तरीके से कम कर सकता है।

Read More:- Solo Travelling Tips For Women: सोलो ट्रैवलिंग कर रहीं हैं महिलाएं तो बेहद काम आएंगे ये टिप्स, घूमने फिरने में नहीं होगी कोई दिक्कत

स्लीप टूरिज्म के फायदे Sleep Tourism

  • जो लोग रात भर जागकर काम करते हैं या फिर पूरा दिन बिना आराम के सिर्फ काम करते हैं उनके लिए स्लीप टूरिज्म बहुत फायेदमंद है।
  • स्लीप टूरिज्म गड़बड़ नींद के चलते अनियंत्रित हुए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  • अच्छी नींद लेने के बाद आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है।
  • नींद न सिर्फ शारीरिक आराम प्रदान करती है बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती है, जिस वजह से व्यक्ति के सोचने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है, क्रिएटिविटी बढ़ती है और साथ ही मन की उदासी खत्म होती है।
  • स्लीप टूरिज्म नई संस्कृतियों और वातावरण का अनुभव प्रदान कर सकता है, जो दिमाग के लिए ताजा और प्रेरक हो सकता है।

Read More:- Offbeat Places Near Dehradun: देहरादून के पास पार्टनर संग इन जगहों को करें एक्सप्लोर, मिलता है कुदरती खूबसूरती का अहसास

स्लीप टूरिज्म से पहले ध्यान रखें ये बातें Sleep Tourism

  • स्लीप टूरिज्म के लिए डेस्टिनेशन का चुनाव ऐसी जगह करें, जो शहरी शोरगुल से दूर और प्रकृति के करीब हो।
  • इस दौरान शराब और कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें, क्योंकि ये आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है।
  • स्लीप टूरिज्म के दौरान डिजिटल आइटम और हो सके तो अपने फोन से ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाकर रखें।
  • स्लीप टूरिज्म के दौरान मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें। ये आपको मानसिक और शारीरिक रूप से रिलैक्स करने में मदद करता है।
  • बहुत अधिक खाने से बचें, अधिक खाना खाने से शरीर में आलस पैदा होता है। हल्का म्यूजिक आपके मन को शांति प्रदान कर सकता है।

भारत में स्लीप टूरिज्म के लिए जगहें

ऋषिकेश Sleep Tourism

भारतीयों के लिए सस्ती ट्रिप का बेस्ट ऑप्शन ऋषिकेश है क्योंकि यहां ठहरना, खाना और घूमना दूसरी जगहों के मुकाबले सस्ता है। नेचुरल ब्यूटी से घिरा ऋषिकेश को भारत की योग नगरी भी पुकारा जाता है। यहां देश-विदेश से टूरिस्ट मेडिटेशन और योग करने के लिए आते हैं। ये जगह स्लीप टूरिज्म के लिए बेस्ट है क्योंकि यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच नींद लेना चुटकियों में दिमाग को शांत करता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

गोवा Sleep Tourism

मौज-मस्ती के लिए भारत में पहचाने जाना वाला गोवा भी स्लीप टूरिज्म के लिए एक बेस्ट लोकेशन है। समुद्र किनारे बसी इस जगह की नेचुरल ब्यूटी दीवाना बना देती है। समुद्र के किनारे रेत पर नींद लेकर आप नेचर को करीब से जानते हुए खुद को रिलैक्स कर सकते हैं।

दक्षिण भारत Sleep Tourism

वैसे दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और दूसरे राज्यों की कई ऐसी चर्चित जगहें हैं जहां पर स्लीप टूरिज्म के लिए जाया जा सकता है। कुर्ग, मैसूर, मुन्नार और कई दूसरी जगहें हरियाली से घिरी हुई हैं। हरे-भरे पहाड़ों के बीच बादलों की चादर वाले इलाकों में घूमने और नींद लेने से स्ट्रेस दूर हो सकता है। कुर्ग में कई ऐसे रिजॉर्ट हैं जहां मेडिटेशन और आयुर्वेदिक उपचार की सुविधाएं दी जाती हैं।

भारत में बढ़ रहा स्लीप टूरिज्म का क्रेज Sleep Tourism

वैसे तो स्लीप टूरिज्म विदेशों का ट्रैंड है, जो अब भारत में भी खासा पॉपुलर हो रहा है। इसके लिए वे अपने रिजॉर्ट और होटलों को स्लीप टूरिज्म सेंटर के तौर पर स्थापित कर रहे हैं। क्योंकि आज कल लोग घूमने-फिरने से ज्यादा खुद को समय देने और अच्छी नींद के लिए टूर पर निकल रहे हैं। स्लीप टूरिज्म में लोग ज्यादातर अकेले ही जाना पसंद करते हैं। भारत में गोवा, लेह और हिमाचल जैसी जगहों पर स्लीप टूरिज्म की सुविधा मिल रही हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button