पर्यटन

Oldest Railway Station: ये हैं भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन, इतिहास काफी पुराना, लगते हैं आलीशान महल

Oldest Railway Station: भारत में हर दिन लगभग 22,593 ट्रेनें संचालित होती हैं। इनमें 13,452 यात्री ट्रेनें हैं। जो करीब 7,325 स्टेशनों को कवर करती हैं। इन यात्री ट्रेनों से रोजाना 2.40 करोड़ यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों की इस संख्या में मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर सभी तरह की ट्रेनें शामिल हैं।

Oldest Railway Station: भारत में लॉर्ड डल्हौजी ने की थी रेलवे की शुरूआत, बॉम्बे से ठाणे तक चलाई गई थी पहली रेल

रेलवे एक ऐसा मजेदार परिवहन है, जिसके साथ एक या दो नहीं बल्कि कई कहानियां जुड़ जाती हैं। जी हां, जो मजा ट्रेन की खिड़की के पास बैठकर घंटों तक खेतों, हरे-भरे पेड़ों, जंगलों, नदियों और पहाड़ों को देखने में आता है, वो आपको किसी और ट्रांसपोर्ट में नहीं मिल सकता है। इस यात्रा के जरिए आप कई तरह के लोगों से मिलते हैं और शहरों से निकलने वाले स्टेशन और प्लेटफॉर्म को भी देखने का मौका मिलता है। भारत में रेलवे की शुरूआत लॉर्ड डल्हौजी ने की थी। साल 1853 में बॉम्बे से ठाणे तक पहली रेल चलाई गई थी। इसके इतिहास को देखते ही भारत के रेलवे स्टेशन को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। क्या आपको मालूम है कि भारत का सबसे पहला या सबसे पुराना रेलवे स्टेशन कौन सा है? आज हम आपको अपने इस लेख में सबसे पुराने और सबसे पहले रेलवे स्टेशन के बारे में जानकारी साझा करेंगे। Oldest Railway Station

आपको बता दें कि भारत में हर दिन लगभग 22,593 ट्रेनें संचालित होती हैं। इनमें 13,452 यात्री ट्रेनें हैं। जो करीब 7,325 स्टेशनों को कवर करती हैं। इन यात्री ट्रेनों से रोजाना 2.40 करोड़ यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों की इस संख्या में मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर सभी तरह की ट्रेनें शामिल हैं। भारतीय रेलवे माल ढुलाई के लिए हर दिन 9141 ट्रेनें चलाता है। जिसके जरिए देश के कोने-कोने तक जरूरी सामानों की आपूर्ति की जाती है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई Oldest Railway Station

बात करें भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन की तो इसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) है। जो कि मुंबई में है। इस स्टेशन को फ्रेडरिक विलियम स्टीवन ने डिजाइन किया था। वहीं 1853 में इस रेलवे स्टेशन को लोगों के लिए खोला गया था। साल 1878 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ और 1887 में पूरा हुआ था। इसे यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। ये भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है, इस स्टेशन पर लोग सबसे ज्यादा फोटोज क्लिक करवाते हैं। ये मुंबई का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। पहले इस रेलवे स्टेशन को विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था। लेकिन 2017 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कर दिया गया था।

Read More:- Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, कटरा तक जानें वाली कई ट्रेनें रद्द, यहां चेक करें लिस्ट

चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ Oldest Railway Station

ये रेलवे स्टेशन नवाबों के शहर लखनऊ में मौजूद है। इसे साल 1915 में बनवाया गया था। जैसे कि आप रेलवे स्टेशन के नाम से ही समझ गए होंगे, चारबाग स्टेशन चार सुंदर पार्कों से घिरा हुआ है। इस खूबसूरत स्टेशन में राजस्थानी और मुगल वास्तुकला का भी मेल देख सकते हैं। इस स्टेशन से जुड़ी खास बात तो ये है, ये ऊपर से देखने पर शतरंज जैसा दिखाई देगा।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन Oldest Railway Station

देश की राजधानी में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का इतिहास भी 150 साल से भी अधिक पुराना है। इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 1864 में किया गया था। ये स्टेशन दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाके चांदनी चौक के पास मौजूद है। यहां से रोज 2 लाख से भी अधिक लोग ट्रेनों से सफर करते हैं। साल 1903 में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की संरचना में काफी कुछ बदलाव किए गए थे। इस स्टेशन को लाल किले की संरचना से प्रेरित होकर तैयार किया गया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

हावड़ा जंक्शन, कोलकाता Oldest Railway Station

ये स्टेशन भारत का सबसे पुराना स्टेशन है, जिसका निर्माण साल 1852 में किया गया था। इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। यहां हर रोज यहां 10 लाख से भी अधिक लोग यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं। यहां 23 प्लेटफॉर्म हैं, ये उन स्टेशनों में से हैं, जहां से भारत में पहली ट्रेन निकली थी।

बड़ोग रेलवे स्टेशन, हिमाचल प्रदेश Oldest Railway Station

हिमाचल प्रदेश में स्थित बड़ोग रेलवे स्टेशन भी एक ऐतिहासिक और पहाड़ों के बीच में बसा खूबसूरत रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन का उद्घाटन 1930 में किया गया था। यहां सफर करने से ज्यादा लोग घूमना-फिरना और फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं। इस रेलवे स्टेशन को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्राप्त है। बड़ोग रेलवे स्टेशन, कालका और शिमला रेलवे मार्ग पर पड़ता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button