पर्यटन

Jamnagar Famous Places: जामनगर में कपल्स संग बिता सकते हैं क्वालिटी टाइम, ये हैं यहां के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस

Jamnagar Famous Places: जामनगर बहुत ही खूबसूरत समुद्री इलाका है, जहां कई रोमांटिक लोकेशन हैं। यहां हम आपको जामनगर की पांच खूबसूरत और रोमांटिक जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ एक्प्लोर कर सकते हैं।

Jamnagar Famous Places: जामनगर में भी की जा सकती है रोमांटिक वेकेशन, घूमने लायक हैं ये फेमस जगहें

Tourist Places in Jamnagar: गुजरात का जामनगर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। वजह देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की चर्चित शादी, जिसमें देश से ही नहीं विदेश से भी कई मेहमान शामिल होने जा रहे हैं। जामनगर बहुत ही खूबसूरत समुद्री इलाका है, जहां कई रोमांटिक लोकेशन हैं। यहां हम आपको जामनगर की पांच खूबसूरत और रोमांटिक जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ एक्प्लोर कर सकते हैं।

पिरोटन द्वीप

जामनगर की सबसे खूबसूरत और सबसे हसीन जगहों के बारे में बात होती है, तो पिरोटन द्वीप का नाम जरूर लिया जाता है। अरब सागर में स्थित यह द्वीप कपल्स के बीच भी काफी फेमस है। इसे बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यह एक ऐसा द्वीप है जहां पर्यटक काफी भी घूमने जा सकते हैं और मनमोहक दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस खूबसूरत द्वीप के अलावा कुछ ही दूरी पर मौजूद नारदा द्वीप भी रोमांटिक वेकेशन के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है। पिरोटन द्वीप से कुछ ही दूरी पर मौजूद बेदी बंदरगाह भी घूमने जा सकते हैं।

मरीन नेशनल पार्क

मरीन नेशनल पार्क को साल 1980 में भारत के पहले मरीन सेंचुरी का दर्जा मिल था। ये जगह जामनगर के कोस्टल एरिया के हाई टाइड जोन में स्थित है। यहां का नीला पानी काफी साफ़ सुथरा है। मार्च से अक्टूबर महीने के बीच यहां पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ लगती है। यहां छोटी-छोटी चट्टान जैसी संरचनाएं खूबसूरत हैं, साथ ही इनके नीचे छोटी-छोटी प्रजातियां छिपी रहती हैं।

प्रताप विलास पैलेस

जामनगर में घूमने लायक जगहों में से प्रताप विलास पैलेस का नाम जरूर आता है। इस पैलेस का निर्माण 1907 से 1015 के बीच जाम रणजीत सिंह जी के करवाया था। इस पैलेस की दीवारों पर पुराने समय की तलवारे और कवच मौजूद हैं। साथ ही यहां कई पेंटिंग्स भी लगाई गई हैं। इतिहास प्रेमियों को ये जगह काफी पसंद आती है। अगर आप और आपका पार्टनर इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो इस जगह जाना न भूलें।

Read More:- Foreign Trips: कम बजट में करना चाहते हैं विदेश की सैर, ये जगह आपके लिए बेस्ट, सस्ते में ले सकेंगे घूमने का मजा

बेचटेल बीच

बेचटेल बीच जामनगर का मशहूर बीच है। सफेद के ऊपर नीले पानी की खूबसूरती किसी का भी मन मोह लेती है। लोग यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखने के लिए आते हैं। उगते और डूबता सूरज की लालिमा इस बीच को और ही खूबसूरत बना देती है। अपनी खूबसरती के अलावा ये जगह शांत वातावरण के लिए भी लोगों के बीच काफी मशहूर है।

दरबारगढ़ पैलेस

आपको बता दें कि दरबारगढ़ पैलेस जामनगर के बड़े ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। इस पैलेस का निर्माण 1540 ईस्वी में कराया गया था। इसमें बनी उत्कृष्ट कृति में राजपूत और यूरोपीय दोनों प्रभाव देखने को मिलते हैं।

लखोटा पैलेस

जामनगर का लखोटा पैलेस एक अद्भुत जगह होने के साथ ऐतिहासिक भी है। लखोटा पैलेस के बिना के जामनगर का टूर अधूरा है। रणमल झील के बीच स्थित इस पैलेस का निर्माण जाम रणमलजी द्वितीय द्वारा करीब 1820 से 1852 के बीच कराया गया था। झील के चारों तरफ बुर्ज, विश्राम स्थल और खूबसूरत मंडप बनाए गए हैं। इसमें एक संग्रहालय भी मौजूद है, साथ ही यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। नाईट व्यू इस जगह की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

खिजड़िया बर्ड सेंचुरी

कच्‍छ की खाड़ी पर मौजूद यह खिजड़िया बर्ड सेंचुरी अपने ताजा और खारे पानी के लिए जाना जाता है। यह एक फ्रेश वॉटर लेक है जहां हर साल हजारों की तादात में प्रवासी पक्षी ब्रीडिंग के लिए पहुंचते हैं। अगर आप बर्ड लवर हैं तो इस जगह जरूर जाएं।

प्रताप विलास पैलेस

प्रताप विलास पैलेस को जाम रणजीत सिंह ने साल 1907 से लेकर 1915 के बीच बनवाया था जो आज रेलवे स्‍टेशन से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इस पैलेस का स्‍थाप्‍त्‍य कला सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। इस पैलेस को आप सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक देख सकते हैं।

ऐसे पहुंचे…

जामनगर देश के किसी भी हिस्से से आप आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए बस, ट्रेन और हवाई यात्रा के माध्यम से भी जामनगर पहुंच सकते हैं।

  • हवाई यात्रा- हवाई यात्रा से आप जामनगर एयरपोर्ट पहुंचकर शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा एयरपोर्ट से भी जामनगर जा सकते हैं।
  • ट्रेन द्वारा- देश के किसी भी हिस्से से जामनगर रेवले स्टेशन पहुंचकर शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। गुजरात के लगभग सभी शहरों में यहां के लिए ट्रेन जाती है।
  • सड़क मार्ग-गुजरात के किसी भी शहर से बस लेकर आप जामनगर जा सकते हैं। यह अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट आदि कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button