पर्यटन

Famous Street Foods Of Mumbai: मुंबई घूमने गए हैं तो इन टेस्टी स्ट्रीट फूड्स का स्वाद चखना न भूलें, लाजवाब टेस्ट जीत लेगा आपका दिल

Famous Street Foods Of Mumbai: इंडिया के कुछ शहर खासतौर से अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक है मुंबई। जहां आपको खाने-पीने की कोई कमी नहीं होगी फिर चाहे आप वेजिटेरियन हो या नॉन वेजिटेरियन।

Famous Street Foods Of Mumbai: ये हैं मुंबई के मशहूर स्ट्रीट फूड, जरूर करें टेस्ट

सपनों का शहर मुंबई एकदम जादुई और मनमोहक लगता है। पहली बार यहां आने वाले लोग तो इसका चार्म देखकर ही हैरत में पड़ जाते हैं। इस शहर की अपनी अलग खासियत है और मजेदार है यहां का खाना। यहां रेस्तरां से ज्यादा स्ट्रीट फूड पर जोर दिया जाता है। वड़ा पाव तो मुंबई के लोगों के लिए इमोशन है। इसी तरह अगर आप चौपाटी पर चले जाएं, तो भेल से लेकर गोलगप्पे, पाव भाजी और वड़ा पाव के स्टॉल्स देखकर खुद को रोक नहीं पाएंगे। मुंबई का स्ट्रीट फूड आपको कभी भी निराश नहीं करेगा। यही कारण है कि यहां के जावेरी बाजार से लेकर क्रॉफोर्ड मार्केट में खाने-पीने के कई स्टॉल्स होते हैं। इन स्टॉल्स में लोगों की भीड़ देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां के लोगों को स्ट्रीट फूड कितना पसंद है। अगर आप भी एक फूडी हैं और मुंबई दर्शन के लिए निकले हैं, तो आपको भी यहां के फेमस स्ट्रीट फूड पता होने चाहिए। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

ये हैं मुंबई के मशहूर स्ट्रीट फूड Famous Street Foods Of Mumbai

वड़ा पाव

वड़ा पाव

मुंबई आकर वड़ा पाव का स्वाद नहीं चखा तो बहुत कुछ मिस किया। वैसे तो अब कई जगहों पर वड़ा पाव खाने को मिलता है लेकिन मुंबई के वड़े पाव की बात ही अलग है। रेस्टोरेंट से लेकर बीच तक हर एक जगह इसका स्वाद लिया जा सकता है। बन ब्रेड (पाव) के अंदर आलू का वड़ा होता है। जिसे खट्टी-मीठी चटनी और फ्राइड मिर्च के साथ सर्व किया जाता है।

मिसल पाव Famous Street Foods Of Mumbai

मिसल पाव

करी पत्ते, आलू भाजी, पोहा, बारीक कटे प्याज और टमाटर से मिलकर बनने वाली ये डिश मुंबई के पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है। जिसे पाव और दही के साथ सर्व किया जाता है।

पाव भाजी

मुंबई के स्ट्रीट फूड्स की एक और मशहूर डिश है पाव-भाजी। आलू, गोभी, मटर, गाजर, प्याज और टमाटर से मिलकर बनने वाली भाजी को मक्खन लगे पाव के साथ परोसा जाता है। भाजी में ऊपर से डाला जाने वाला मक्खन इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने का काम करता है।

Read More:- Foods To Increase Stamina: किसी भी काम को करते समय तुरंत होने लगती है थकान तो आप में है स्टैमिना की कमी, फायदेमंद हैं ये फूड्स, रोजाना करें सेवन

रगड़ा पेटीस Famous Street Foods Of Mumbai

रगड़ा पेटीस

मुंबई जाएं तो रगड़ा पेटीस तो जरूर ट्राय करें। रगड़ा जो काबुली चनों से बना होता है और पेटीस जो आलू को मैश कर डीप फ्राई किया जाता है। रगड़े को पेटीस में मिक्स कर ऊपर से बारीक कटे प्याज, इमली की चटनी और हरी चटनी के साथ खाया जाता है।

भेलपुरी और सेवपुरी

मुंबई में वेजिटेरियन्स डिश में शामिल भेलपुरी और सेवपुरी भी बहुत ही पॉप्युलर स्ट्रीट फूड है। भेलपुरी, मराठी चाट की वैराइटी है जिसे चिवड़े, सब्जियों और इमली की खट्टी चटनी के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। वहीं सेवपुरी छोटे-छोटे आलू, प्याज, इमली-हरी मिर्च-लहसुन की चटनी के साथ बनाया जाता है जिसे ऊपर से सेव, फ्राइड नूडल्स, कच्चे आम, नींबू के रस और चाट मसाले के साथ टेस्टी बनाया जाता है।

बॉम्बे सैंडविच Famous Street Foods Of Mumbai

ब्रेड स्लाइस के अंदर चुकंदर, आलू, खीरे, प्याज और पुदीने की लेयरिंग होती है। आम सैंडविच से अलग इसका स्वाद थोड़ा हटकर होता है। तो मुंबई आकर इसका स्वाद लेना तो बिल्कुल भी न भूलें वो भी अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं तो।

बटाटा वड़ा

बटाटा वड़ा

बटाटा वड़ा को आलू बोंडा के नाम से भी जाना जाता है जो ये मुंबई का पसंदीदा वेजिटेरियन स्ट्रीट फूड है। आलू को मैश कर उसके ऊपर काबुली चने के चाटे की कोटिंग कर डीप फ्राई किया जाता है। नमक, हल्दी और लाल मिर्च से इसका जायका बढ़ाया जाता है और इसे हरी चटनी और फ्राइड मिर्च के साथ सर्व किया जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

झुनका बाकर Famous Street Foods Of Mumbai

नाम सुनकर वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है लेकिन ये बहुत ही टेस्टी वेजिटेरियन डिश है। बारीक कटे प्याज को सरसों तेल में करी पत्ते और काबुली चने के आटे के साथ बनाया जाता है। जिसे ज्वार रोटी (भाकरी) के साथ खाया जाता है।

फ्रैंकी

फ्रैंकी

वेजिटेरियन डिश की एक और वैराइटी। नान ब्रेड के अंदर पनीर और आलू की स्टफिंग होती है। स्पाइसी चटनी इसके स्वाद को करती है दोगुना।

कांदा पोहा Famous Street Foods Of Mumbai

ये एक पॉप्युलर स्नैक्स है। मुंबई में प्याज को कांदा कहा जाता है और चिवड़े को पोहा, जिसे छोटे-छोटे आलू, हरी मिर्च और काबुली चने को मिक्स कर बनाया जाता है। जायके को बढ़ाने के लिए सरसों, करी पत्ते से छौंक लगाते हैं। हरी धनिया और नींबू के रस के साथ सर्व किया जाता है।

फालूदा

फालूदा

ये एक पार्सियन डिश है जिसे ज्यादातर जगहों पर डेजर्ट की तरह लोग खाना पसंद कर रहे हैं। दूध, सिवईयां, बादाम, पिस्ते, गुलकंद, आइसक्रीम से तैयार ये डेजर्ट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। और गर्मियों में तो हर एक जगह इसे चखा जा सकता है।

पानीपुरी Famous Street Foods Of Mumbai

पानी पुरी खाने के शौकीन तो हर जगह मिल जाएंगे। मुंबई में आपको आलू, छोले और चटनी से भरे कुरकुरे गोलगप्पे यानी कि पानी पुरी खाने को मिलेगी। इन्हें खा कर आप आनंददायक महसूस कर सकते हैं।

कबाब

जो लोग नॉनवेज खाने के शौकीन हैं वह मुंबई का ग्रिल्ड और तला हुआ सीख कबाब ट्राई कर सकते हैं। यहां पर आपको तंदूरी कबाब भी मिल जाएगा। पुदीने की चटनी के साथ यह स्वादिष्ट लगता है।

दही वड़ा Famous Street Foods Of Mumbai

मुंबई में दही बड़ा भी काफी ज्यादा फेमस है। मलाईदार दही में भिगोए हुए डाल के पकोड़े चटनी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। यह ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं और मुंबई की गर्मी के लिए बेस्ट माने जाते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button