पर्यटन

India Scotland : भारत का स्कॉटलैंड है कूर्ग हिल स्टेशन, जानिए क्या है इसके पीछे कारण और लोकेशन

भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा शहर है,जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है,और वो है भारत के कर्नाटक में स्थित कूर्ग हिल स्टेशन को कहा जाता है।

India Scotland : खूबसूरत वादियों से घिरा है कूर्ग का हिल स्टेशन,यहां पर लगेगा जन्नत में हैं आप

भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा शहर है,जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है,और वो है भारत के कर्नाटक में स्थित कूर्ग हिल स्टेशन को कहा जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

भारत का ‘स्कॉटलैंड’ कूर्ग Coorg –

भारत के कर्नाटक में स्थित कूर्ग Coorg को भारत का ‘स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। इस शहर में पहुंचते ही आपको मौसम का मिजाज बेहद अलग ही महसूस होता है, पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरी पहाड़ियों से घिरा यह शहर अपनी जलवायु, हरी-भरी पहाड़ियों और खूबसूरत झरने के लिए फेमस है। इसके अलावा दक्षिण भारत की प्रमुख नदियों में से एक कावेरी नदी भी का उदम कूर्ग की ब्रह्मगिरी पहाड़ियों में स्थित है। इस शहर की खूबसूरती बेमिसाल और खूबसूरत मानी जाती है। यही वजह है कि इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां पर दूर-दूर से सभी लोग सुकून की तलाश में आते रहते हैं।

Read More: Kiarighat hill station: खूबसूरत वादियों के बीच मनाना चाहते हैं गर्मी की छुट्टियां, तो आज ही कियारीघाट जाने का करें प्लान

कावेरी नदी का उद्गम स्थल है यहां –

आपको बता देतें है कि दक्षिण भारत की प्रमुख नदियों में से कावेरी नदी का उद्गम कुर्ग की ब्रम्हगिरी की पहाड़ियों में ही स्थित है। यहां का प्रमुख झरना अबे है। इसके अलावा यहां पर इरप्पू झरना भी अपनी अलग ही पहचान रखता है,और इस झरना के नजदीक यहां भगवान शिव का एक मंदिर बना हुआ है, जहां पर आप दर्शन कर सकते है।

कुर्ग शहर को कॉफी के लिए जाना जाता है –

वैसे तो यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ये शहर बहुत प्रसिद्ध मानी जाती है,पर वहीं इस शहर में अच्छी मात्रा में कॉफी का उत्पादन भी किया जाता है। आप जब इस शहर का भ्रमण करने के लिए जाएंगे तो आपको यहां बहुत से कॉफी के बागान मिल सकते है। यहां से कॉफी के बीजों को निकालकर अलग-अलग शहरों में पहुंचाया जाता है। इसलिए भी शहर की सुंदरता देखते ही बनती है,और यही वजह है कि इसे भारत के स्कॉटलैंड के रूप में भी जाना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button