पर्यटन

Burj Khalifa Interesting Facts: बुर्ज खलीफा में टॉप फ्लोर पर जाने को नहीं मिलती परमीशन, ऊपर से साफ-साफ दिखता है ईरान, जानें इस इमारत के अमेजिंग फैक्ट्स

Burj Khalifa Interesting Facts: दुबई में बनी बुर्ज खलीफा की इमारत दुनिया में सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इस इमारत को देखने और वहां फोटो खिंचवाने के लिए हर साल लाखों लोग दुबई पहुंचते हैं। टिकट खरीदकर लोग इस बिल्डिंग में घूमने के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि टिकट लेने के बावजूद लोगों को बुर्ज खलीफा के टॉप फ्लोर पर जाने की परमीशन नहीं है।

Burj Khalifa Interesting Facts: बुर्ज खलीफा में जाने के हैं दो रास्ते, टॉप फ्लोर पर सिर्फ सात लोगों ने की है चढ़ाई

दुबई में बनी बुर्ज खलीफा की इमारत दुनिया में सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इस इमारत को देखने और वहां फोटो खिंचवाने के लिए हर साल लाखों लोग दुबई पहुंचते हैं। टिकट खरीदकर लोग इस बिल्डिंग में घूमने के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि टिकट लेने के बावजूद लोगों को बुर्ज खलीफा के टॉप फ्लोर पर जाने की परमीशन नहीं है। बुर्ज खलीफा की 828 मीटर ऊंची हाइट इसे आइफिल टावर से तीन गुना बड़ा बनाती है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन अगर इस बिल्डिंग में लगे सभी पार्ट्स, ईंट-पत्थर, लोहे को अलग-अलग करके एक कतार में रखा जाए, तो यह बिल्डिंग पूरी दुनिया के 1/4 हिस्से के बराबर होगी। आपने कई ट्रैवल इंफ्लूएंसर्स को बुर्ज खलीफा के ऊपर से फोटो खिंचवाते हुए देखा होगा। आज हम आपको बुर्ज खलीफा से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

बुर्ज खलीफा की टिकट 4000 रुपये से शुरू होती है जो आपको 124वें और 125वें फ्लोर तक ले जा सकती है। बुर्ज खलीफा दुनिया का सबसे लंबा स्ट्रक्चर है और यहां की एलिवेटर 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। यानी 600 मीटर प्रति मिनट की रफ्तार से चलती है। इस डबल डेकर लिफ्ट में 12 से 14 लोग खड़े हो सकते हैं और यह प्रेशर लिफ्ट है इसलिए लोगों को इस लिफ्ट से ऊपर जाते और नीचे आते समय कानों में प्रेशर महसूस हो सकता है।

बिल्डिंग में हैं 163 फ्लोर Burj Khalifa Interesting Facts

आपको बता दें कि इस बिल्डिंग में 163 फ्लोर हैं और 124वें फ्लोर तक पहुंचने में लिफ्ट को सिर्फ 10 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार लगती है। एनर्जी बचाने और बिल्डिंग को ठंडा रखने के लिए बुर्ज खलीफा के एक्सटीरियर को 26000 ग्लास पैनल से बनाया गया है। इस बिल्डिंग में एनर्जी बचाने के लिए ऐसे बहुत सारे मॉडिफिकेशन किए गए हैं और सोलर पैनल लगाए गए हैं। बुर्ज खलीफा में दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्त्रां एटमॉस्फियर स्थित है। हां, यह 122वें फ्लोर पर स्थित है जो ऑब्जर्वेशन डेक से सिर्फ 2 फ्लोर नीचे है। यहां से दुबई का ऐसा नजारा दिखेगा जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

Read More:- Free Ashrams In India: अगर इन प्रसिद्ध आश्रमों में ठहरने का है प्लान तो फ्री में मिलेगी रहने खाने की सुविधा, जानें क्या है खासियत

बुर्ज खलीफा में जाने के हैं दो रास्ते Burj Khalifa Interesting Facts

इतना ही नहीं, यहां 148वें फ्लोर पर एक ऑब्जर्वेशन डेक है जो आउटडोर लग्जरी लाउंज है। यहां आप गाइडेड टूर भी ले सकते हैं। बुर्ज खलीफा के अंदर जाने के दो रास्ते हैं। एक है दुबई मॉल के जरिए जहां से आपको एट-द-टॉप एंट्रेंस की टिकट खरीदनी होगी। दूसरी एंट्रेंस है एट-द-टॉप स्काई जिसके लिए आपको 124वें लेवल से ऊपर जाना होगा। इसके लिए भी पहले से ही टिकट लगती है और यहां जाकर आपको जो नजारा दिखेगा उसकी बात ही कुछ अलग है।

ऊपर जाने के लिए लगती है स्पेशल परमिशन Burj Khalifa Interesting Facts

बुर्ज खलीफा के सबसे ऊपर जाने के लिए स्पेशल परमीशन लगती है और आप इतनी आसानी से बुर्ज खलीफा के ऊपर नहीं चढ़ सकते। अब तक सिर्फ 7 लोग ही इतने ऊपर जा पाए हैं। इसमें से एक हैं एक्टर टॉम क्रूज जो मिशन इम्पॉसिबल 4 की शूटिंग के लिए वहां गए थे। इसके अलावा, दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदन बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम भी वहां गए थे। उन्होंने 38 मिनट में ही बुर्ज खलीफा के 160 माले पार कर लिए थे।

इन लोगों ने की है चढ़ाई Burj Khalifa Interesting Facts

एमिरेट्स एयरलाइन्स की वाइरल एड कैम्पेन में दिखने वाली एयरहोस्टेस निकोल स्मिथ लुडविक इकलौती महिला हैं जो बुर्ज खलीफा के टॉप पर पहुंची हैं। इसके बाद एक्टर विल स्मिथ भी बुर्ज खलीफा के टॉप पर जाकर फोटो खिंचवा कर आए हैं। उन्होंने बुर्ज खलीफा के 160 फ्लोर तक जाने में 51 मिनट लिए थे। ब्रिटिश मेटरसाइकलिस्ट और रेसर सैम सुंदरलैंड ने भी बुर्ज खलीफा की चढ़ाई की है। बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़ने वाले आखिरी दो लोग हैं एलियन रॉबर्ट और एलेक्सिस लैन डॉट जिन्होंने ग्लोबल माउंटेन क्लीनअप ड्राइव चलाने के लिए इसकी चढ़ाई की थी।

Read More:- Hotel Stoke Park Of London: किसी महल से कम नहीं है लंदन का 7 स्टार होटल स्टोक पार्क, जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में भी दिख चुकी है खूबसूरती

उल्टे वाई आकार में बनी है बिल्डिंग Burj Khalifa Interesting Facts

आपको बता दें कि इस बिल्डिंग को उल्टे वाई आकार में बनाया गया है। जिसकी वजह से इसे एक्स्ट्रा मजबूती मिलती है और जमीन पर इसकी पकड़ मजबूत रहती है। इस डिजाइन की वजह से वह तेज हवाओं के झोंके से भी खुद को बचाने में कामयाब रहता है। इसके अलावा यहां आग से बचने के लिए खास सुविधाएं की गई हैं। साथ ही ऊपर चढ़ने के लिए लिफ्ट के अलावा कंक्रीट की सीढियों का भी इंतजाम किया गया है। भूकंप से निपटने के लिए इस इमारत में खास इंतजाम किए गए गए हैं। यह बिल्डिंग 7.0 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाला भूकंप झेल सकती है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बुर्ज खलीफा को उसके आसपास की इमारतों से भी कनेक्ट किया गया है, जिससे बिजनेस बढ़ सके।

बुर्ज खलीफा से साफ-साफ दिखता है ईरान Burj Khalifa Interesting Facts

आपको जानकर हैरानी होगी कि बुर्ज खलीफा इतना ऊंचा है कि इससे 95 किलोमीटर दूर तक बिल्‍कुल साफ-साफ देखा जा सकता है। इसके ऊपर से दुबई से ईरान तक दिखाई देता है। बुर्ज खलीफा को बनाने में छह साल लग गए। प्रतिदिन लगभग 12,000 मजदूर काम करते थे। इमारत में 24 हजार से ज्‍यादा खिड़कियां लगी हुई हैं। इसमें 304 होटल और 900 अपार्टमेंट मौजूद हैं। इसे हाइमेनोकैलिस फूल या स्‍पाइडर लिलि फूल के डिजाइन पर बनाया गया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

ऊपर से खिले हुए फूल की आकृति में दिखता है बिल्डिंग Burj Khalifa Interesting Facts

ऊपर से देखने पर यह खिले हुए फूल की आकृति के जैसा दिखता है। बुर्ज खलीफा की 76 वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी है, जहां लोग नमाज अदा करते हैं। इमारत का बाहरी भाग 26 हजार कांच के पैनलों से ढका हुआ है। इन खिड़कियों को एक बार साफ करने में तीन महीने से भी ज्‍यादा का वक्‍त लग जाता है। शुरुआती दिनों में इसे बुर्ज खलीफा की बजाय बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में इसे राष्‍ट्रपति बिन जायेद अल के सम्‍मान में इसका नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया।

दर्ज हैं 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड Burj Khalifa Interesting Facts

बुर्ज खलीफा के नाम पर एक नहीं, बल्कि 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत, सबसे ऊंची लिफ्ट, सबसे ज्यादा मंजिल जैसे रिकार्ड्स शामिल हैं। 2014 में फ्रांस के दो व्यक्तियों ने दुनिया की इस सबसे ऊंची इमारत से छलांग लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। ये लोग बेस जंपर हैं। पेशेवर बेस जंपर विंस रेफेत और फ्रेड फुगेन ने 2,716 फीट ऊंची इमारत से कूदकर कीर्तिमान बनाया था।

बुर्ज खलीफा में चढ़ाई के लिए नहीं जाती कोई लिफ्ट Burj Khalifa Interesting Facts

बुर्ज खलीफा के अंदर तक ऐसी कोई लिफ्ट नहीं है, जो इस प्वाइंट तक पहुंचा सके। हां, एक सर्विस एलिवेटर जरूर है जो बुर्ज खलीफा के सबसे ऊंचे फ्लोर यानी 160वें फ्लोर तक जाती है। हालांकि, इसमें चढ़कर भी आप इस प्लेटफॉर्म तक नहीं पहुंच सकते। इसके लिए सर्विस लिफ्ट के खत्म होते ही आपको सीढ़ियां चढ़नी होंगी। ये सीढ़ियां थोड़ी सी वर्टिकल होती हैं इसलिए इन्हें पार करना आसान नहीं होता है।

ऊपर जाने पर चाहिए होगा सपोर्ट Burj Khalifa Interesting Facts

सबसे आखिर में आती हैं एकदम वर्टिकल सीढ़ियां और कुछ ऐसा रास्ता जिसे देखकर लगे कि आप किसी सब्मरीन से बाहर निकलने की कोशिश में हों। इन सीढ़ियों को चढ़ने के पहले आपको एक सेफ्टी हार्नेस पहनाई जाती है और आपके शरीर को कई रस्सियों से बांधा जाता है। इसके बाद आपको ऊपर प्लेटफॉर्म पर खड़े होना होता है। यहां हवा का दबाव काफी ज्यादा होता है और इस पर खड़े रहने के लिए भी आपको सपोर्ट चाहिए होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button