पर्यटन

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा में टूटा पिछले 12 साल का रिकॉर्ड, पांच लाख के पार हुई दर्शनार्थियों की संख्या, 2014 से 2024 तक इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Amarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू हुई इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल 62 दिनों की पूरी यात्रा में 4.5 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए थे लेकिन इस बार ये संख्या बढ़ गई है। यात्रा के पहले 32 दिनों में 4.71 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

Amarnath Yatra 2024: साल 2014 से 2024 तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले शिवभक्तों की संख्या

29 जून से शुरू हुई इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल 62 दिनों की पूरी यात्रा में 4.5 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए थे लेकिन इस बार ये संख्या बढ़ गई है। यात्रा के पहले 32 दिनों में 4.71 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। लेकिन यात्रा पूरी होने से पहले दर्शनार्थियों की संख्या पांच लाख के पार हो चुकी है। अमरनाथ धाम की यात्रा के लिए इस बार श्रद्धालुओं की भक्ति चरम पर है। तीर्थयात्रा शुरू होने के पहले दिन से ही श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए आतुर दिखे। अभी यात्रा पूरी होने के आठ दिन शेष हैं, लेकिन दर्शनार्थियों की संख्या ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

29 जून से शुरू हुई तीर्थयात्रा में अब तक 5.10 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2011 की पूरी तीर्थ यात्रा में 6.34 लाख और 2012 में 6.22 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। Amarnath Yatra 2024 आपको बता दें कि इस बार अमरनाथ धाम की यात्रा 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। रविवार को 1244 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इनमें 613 पुरुष, 243 महिलाएं, 8 बच्चे, 25 साधु और 355 अन्य लोग शामिल थे।

पांच लाख के पार हुआ आंकड़ा Amarnath Yatra 2024

अब तक दर्शन करने वालों की संख्या 5,11,813 पहुंच गई है। हालांकि, रविवार को जम्मू यात्री निवास से श्रद्धालुओं का रवाना नहीं हुआ। इस वर्ष अनुच्छेद 370 की समाप्ति के पांच वर्ष पूरे होने पर पांच अगस्त को सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा के जत्थे को रवाना नहीं किया गया था, बाकी पूरी अवधि के दौरान यात्रा सुचारु रही। वर्षा के कारण मात्र एक बार पहलगाम व बालटाल मार्ग से यात्रा को स्थगित किया गया था। पिछले वर्ष जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा को चार बार स्थगित किया गया था।

Read More:- Amarnath Yatra 2024: कठिन राह होने के बावजूद लोग क्यों करते हैं अमरनाथ यात्रा? महत्व जानकर दर्शन किए बिना नहीं रह पाएंगे आप, जानें किसने की थी गुफा की खोज

मौसम की रही मेहरबानी Amarnath Yatra 2024

इस बार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के चंद्रकोट में बनाए गए यात्री निवास में श्रद्धालुओं को ठहराने की जरूरत महसूस नहीं हुई। यह सब इसलिए संभव हो पाया क्योंकि मौसम की मेहरबानी बनी रही। इस साल 2024 में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। काफी अर्से बाद इतनी बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आए जिससे जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्रीअमरनाथजी श्राइन बोर्ड काफी हद तक संतुष्ट है। Amarnath Yatra 2024 हालांकि इस बार जम्मू संभाग में आतंकवादी घटनों में काफी वृद्धि हुई लेकिन अमरनाथ यात्रियों में किसी भी प्रकार का कोई खौफ नहीं दिखा क्योंकि उन्हें सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस पर पूर्ण भरोसा था।

साल 2014 से 2024 तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले शिवभक्तों की संख्या Amarnath Yatra 2024

अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या की बात करें तो वर्ष 2013 में 28 जून से 21 अगस्त तक 55 दिनों तक चली यात्रा के दौरान 1,53969 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 2014 में 28 जून से 10 अगस्त तक चली यात्रा में 3,72909 यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किया। 2015 में 2 जुलाई से लेकर 29 अगस्त तक चली यात्रा में 3,52,771 तीर्थयात्री आए। वर्ष 2016 में 2 जुलाई से लेकर 18 अगस्त तक चली यात्रा में 2,20,490 तीर्थयात्री आए। वर्ष 2017 में 29 जून से लेकर 7 अगस्त तक 2,60,003 तीर्थयात्री आए। 2018 में 28 जून से 26 अगस्त तक चली यात्रा में 2,85,006 तीर्थयात्री आए। Amarnath Yatra 2024

वर्ष 2019 में 1 जुलाई से 1 अगस्त तक चली यात्रा में 3,24,883 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाए क्योंकि 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा अनुच्छेद खत्म किए जाने के बाद यात्रा कुछ दिनों के लिए रोकी गई। वर्ष 2020 और 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा आयोजित नहीं की जा सकी। Amarnath Yatra 2024 वहीं वर्ष 2022 में यात्रा फिर से शुरू की गई, लेकिन अचानक मौसम खराब होने पर पवित्र गुफा के समीप बादल फटने से हादसा पेश आया और कुछ दिन यात्रा को स्थगित करना पड़ा। इस वर्ष 3 लाख से अधिक शिवभक्तों ने पवित्र गुफ के दर्शन किए थे। वर्ष 2023 में अमरनाथ यात्रा में भक्तों का आंकड़ा साढ़े चार लाख तक पहुंचा था और इस साल 2024 में पांच लाख को पार कर चुका है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

80 से अधिक लंगर लौटे Amarnath Yatra 2024

यात्रा के दोनों मार्गों पर 125 लंगर लगाए गए थे। जिससे श्रद्धालुओं को किसी किस्म की परेशानी नहीं आई। फिलहाल, 80 से अधिक लंगर लौट गए हैं। जम्मू के यात्री निवास, चंद्रकोट यात्री निवास, श्रीनगर के पंथा चौक में अस्थायी शिविर में श्रद्धालुओं के ठहराने, चिकित्सा सुविधा के पर्याप्त प्रबंध किए गए। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, संबंधित जिला प्रशासन, संबंधित विभागों, दो नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, 70 से अधिक कैंप निदेशक व अतिरिक्त कैंप निदेशकों की जिम्मेदारी से यात्रा सफलता के नए आयाम को छू रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button