पर्यटन

Places To Visit On New Year : इन बेस्ट हिल स्टेशन पर मनाएं नए साल का पहला दिन

Places To Visit On New Year : आप भी इस नए साल कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं, तो आपको हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाना चाहिए।

Places To Visit On New Year : क्यों न इस नए साल की शुरुआत पहाड़ों पर करें…


Places To Visit On New Year : साल 2024 आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में ज्यादा तर लोगों ने घूमने की तैयारियां भी शुरू कर दी है।  नए साल पर लोग अक्सर कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इस नए साल कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं, तो आपको हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाना चाहिए। आज इस आर्टिकल हम आपको बताएंगे कि आप नए साल की शुरूआत कहां से कर सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

Places To Visit On New Year : माथेरान (Matheran)

माथेरान को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा चाहने वाले हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। माथेरान समुद्र तल से 996 फीट की ऊंचाई पर एक सुरम्य स्थान है यह जगह वाकई में आपका दिल जीत लेगा। प्राकृतिक सुंदरता के साथ रोमांटिक स्थानों पर घूमना चाहते हैं, तो माथेरान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। माथेरान की खास बात यह भी है कि यहां तक पहुंचने का सफर ही आपको हमेशा याद रहेगा। जी हां रास्ते में चलते हुए आपकी मौज मस्ती आप कभी भूल ही नहीं पाएंगे। मुंबई से माथेरान सड़क के रास्ते ड्राइव करने में लगभग 2 घंटे लगते हैं। ठंड में इस जगह का मौसम सबसे अच्छा रहता है। यदि आप भी इस मौसम में माथेरान जा रहे हैं तो जैकेट और कंबल के साथ साथ गर्म कपड़े ले जाना न भूले।आप यहां

1- माथेरान चेकपॉइंट,
2- भागीराव पीक,
3- भागीराव व्यू पॉइंट,
4- भागीराव किला,
5- माथेरान रोड और
6- धामनगांव झील देखने जा सकते हैं।

read more : Best winter honeymoon destinations: राजस्थान के राजसी विंटर हनीमून डेस्टिनेशन

दीव (DIU)

गुजरात में वेरावल बंदरगाह के पास स्थित दीव काफी खूबसूरत जगह है। बता दे की काठियावाड़ के तट से इसकी दूरी महज़ 21 किलोमीटर है।

दीव का अपना हवाई अड्डा भी है जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। लेकिन आपको बता दे की यहां तक के लिए आपको सीधी उड़ान काम ही मिलेगी। आप अगर देश की राजधानी दिल्ली से आ रहे हैं, तो आपको अहमदाबाद या राजकोट से फ्लाइट लेनी होगी। और फिर आप चाहे तो यहां से आप बस से भी जा सकते हैं। यहां से आपको बस सोमनाथ के रास्ते दीव ले जाया जाएगा, और टिकट की कीमत भी महज़  250 रुपये के लगभग ही है। आपको दीव बस स्टैंड उतारा जाएगा, दीव बस स्टैंड का नाम जेठीबाई बस स्टेशन है।
दीव बस स्टैंड पहुंचकर आप एक बाइक किराए पर लें। आपको यहाँ आसपास में कई दुकानें मिलेंगी जो किराए पर बाइक देते हैं। एक दिन के लिए यहां लगभग ₹450 से ₹600 तक चार्ज करते हैं। हाँ लेकिन तेल का खर्चा आपको खुद देना होगा।

मुन्नार (Munnar)

मुन्नार को दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। दक्षिण भारत का कश्मीर पढ़ते ही आप ये तो समझ ही गए होंगे कि ये जगह वाकई कितनी सुंदर होगी। मुन्नार में  झरनों, चाय के बागानों, झीलों और उद्यानों को देखना है, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। मुन्नार का तीन दिन का ट्रिप भी आपके लिए सालभर के लिए यादगार बन जाएगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button