पर्यटन

Amarnath Yatra 2024: पहली बार कर रहे हैं अमरनाथ यात्रा तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं होगी कोई दिक्कत

Amarnath Yatra 2024: अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी यात्रा सुगम हो सके। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि अमरनाथ यात्रा के दौरान किन नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हिंदू धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक बाबा बर्फानी की गुफा भक्तों के लिए खुल गई है। 29 जून 2024 यानी कि आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। बाबा बर्फानी की इस पवित्र तीर्थयात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है जो कि दुर्गम मार्ग से होते हुए बाबा बर्फानी की गुफा तक पहुंचकर समाप्त होगा। Amarnath Yatra 2024 प्राकृतिक हिम से बने इस शिवलिंग को स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहा जाता है। इस यात्रा को काफी कठिन माना जाता है।

पूरे सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त दर्शन के लिए यहां जा सकते हैं, जिसका समापन रक्षाबंधन के मौके पर होगा। लेकिन अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी यात्रा सुगम हो सके। Amarnath Yatra 2024 आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि अमरनाथ यात्रा के दौरान किन नियमों का पालन करना जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान Amarnath Yatra 2024

  • अमरनाथ यात्रा करने वाले भक्तों को ये बात विशेष ध्यान में रखनी है कि अव्यवस्था के चलते बिना रजिस्ट्रेशन के या दी गई तारीख से पहले पहुंचना ठीक नहीं होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद यात्रा से जुड़ी जानकारी प्रशासनिक यात्रियों से लेते रहें, ताकि व्यवस्था और अव्यवस्था के साथ सही हालातों की जानकारी मिलती रहे। Amarnath Yatra 2024
  • यात्रा करने के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, क्योंकि जाम की असल वजह निजी वाहन होते हैं। ज्यादातर लोग अपने निजी वाहनों से यात्रा पर जाते हैं।
  • पहाड़ों के रास्ते संकरे होने की वजह से जाम की स्थिति ज्यादा रहती है। बहुत जरूरी होने पर ही निजी वाहनों का इस्तेमाल करें।

Read More:- Amarnath Yatra 2024: कठिन राह होने के बावजूद लोग क्यों करते हैं अमरनाथ यात्रा? महत्व जानकर दर्शन किए बिना नहीं रह पाएंगे आप, जानें किसने की थी गुफा की खोज

  • अमरनाथ यात्रा करते वक्त जल्दबाजी करते हुए कहीं से निकलने की कोशिश न करें। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करते रहें। Amarnath Yatra 2024
  • वर्तमान स्तिथि की जानकारी लेते रहें। इससे आपको आगे करने वाले पड़ाव के हालातों की जानकारी मिलेगी।
  • यात्रा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही जगह-जगह रील बनाने से बचें। प्रयास करें कि ज्यादा सामान लेकर न चलें। हुड़दंग करने से भी बचें। Amarnath Yatra 2024
  • आपकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की बातों का पालन करें। ताकि आप किसी हादसे का शिकार न हों। आपकी यात्रा सफलता पूर्वक पूरी हो सके।
  • सरकारी आदेश के मुताबिक 13 से 70 साल की उम्र तक के भारतीय नागरिक अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं। 
  • यात्रा शुरू करने से पहले अपना आरएफआईडी कार्ड ले लें।
  • आरएफआईडी कार्ड को अपने बैग के अंदर न रखें और इसे यात्रा के दौरान हर समय पहने रखें।
  • आरामदायक कपड़े पहनें। आरामदायक जूते पहनें। खासकर ट्रैकिंग वाले जूते। Amarnath Yatra 2024
  • हाइड्रेटेड रहें और एनर्जी को बनाए रखने के लिए सूखे मेवे, बादाम, ओआरएस, इलेक्ट्रो पाउडर जैसे फूड्स अपने साथ रखें।
  • चढ़ते समय धीरे-धीरे चलें। तेज चलने पर आप जल्दी थक सकते हैं।
  • यात्रा के दौरान आपको कैसा फील हो रहा है इस बात पर खास ध्यान दें। अपनी सभी दवाएं अपने साथ रखें।
  • यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले यात्रियों के पास सर्टिफाइड डॉक्टर द्वारा जारी हेल्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • यात्रा के लिए खुद को तैयार करने के लिए रोजाना 4-5 किमी पैदल चलें, अपने डॉक्टर से परामर्श लें, गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करें और खूब पानी पिएं। Amarnath Yatra 2024
  • यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, आरएफआईडी (RFID) कार्ड, ट्रैवल एप्लिकेशन फॉर्म अपने साथ रखें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

  • यात्रा में ऊनी कपड़े, रेनकोट, ट्रैकिंग स्टिक, पानी बॉटल और जरूरी दवाओं का बैग अपने साथ रखें।
  • 70 वर्ष से अधिक और 13 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों और 6 सप्ताह की गर्भावस्था वाली महिलाओं को तीर्थयात्रा करने की अनुमति नहीं है। Amarnath Yatra 2024
  • यहां पर बीएसएनएल, जियो और एयरटेल सिम कार्ड (पोस्ट पेड) ही काम करते हैं। आप बालटाल और नुनवान बेस कैंप पर प्री-पेड या प्री-ऑन पोस्ट सिम कार्ड खरीद सकते हैं।
  • महिला यात्रियों को ट्रैकिंग के दौरान साड़ी पहनने से बचना चाहिए और सलवार कमीज, पैंट-शर्ट, ट्रैक सूट जैसे कपड़े पहनना चाहिए।
  • कभी भी खाली पेट यात्रा शुरू न करें। यात्रा के दौरान अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत न करें। यात्रा के दौरान कोई भी शॉर्टकट न लें, केवल ट्रैक पर चलें और चेतावनी सूचना वाली जगहों पर न रुकें। Amarnath Yatra 2024
  • पवित्र गुफा लगभग 12800 फीट पर स्थित है, ज्यादा ऊंचाई पर होने वाली बीमारी को देखते हुए सावधानी बरतें और पवित्र गुफा में रात भर रुकने से बचें।
  • आपातकालीन स्थिति में, कृपया निकटतम शिविर निदेशक/एमआरटी या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button