मनोरंजन

जाने उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जिनका अफगानिस्तान से है खास रिश्ता

इन बॉलीवुड सितारों का अफगानिस्तान से है खास रिश्ता


ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि आज के समय पर अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत कायम हो चुकी है। आज अफगानिस्तान पर आने वाले काले दौर की कहानी को लिखा जा रहा है। आज के समय पर अफगानिस्तान मुसीबत में है और उसके लिए इस समय पर सहायता के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है भले ही आज के समय पर तालिबान के कारण अफगानिस्तान के भविष्य की कहानी काफी जर्जर होती दिख रही है। वहीं बीते 20 सालों में इस देश ने कई नई चीजे भी देखीं। उसी में से एक है बॉलीवुड। आपको बता दें कि अफगानिस्तान और बॉलीवुड का काफी खास रिश्ता है। अफगानिस्तान में बड़ी मात्रा में हिंदी फिल्मों को पसंद किया जाता है। आपको सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो मिल जाएंगी जिसमें अफगानी लोग ये कहते हुए दिख रहे है कि उनको बॉलीवुड फिल्में काफी पसंद है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कई अफगानी लोगों ने हिंदी भी बॉलीवुड की फिल्मों से ही सीखी है। साथ ही साथ कई बॉलीवुड एक्टर्स का भी अफगानिस्तान से रिश्ता है। तो चलिए जानते है उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जानते है जिनका अफगानिस्तान से है खास रिश्ता।

सलीम खान: आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान का अफगानिस्तान से एक खास रिश्ता है। उनके परदादा अफगानिस्तान से भाग कर भारत में आए थे। जिस दौरान अफगानिस्तान में खूब लड़ाइयां होती थी। इसी लिए उनके परदादा शांति की तलाश में भारत में आए थे।

और पढ़ें: Rhea kapoor wedding:-अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया, ब्वॉयफ्रेंड करण के साथ आज बंध रही है शादी के बंधन में

टिस्का चोपड़ा: आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा अफगानिस्तान के काबुल में पली बढ़ी हुई थी। जिसके बाद वो भारत में आकर रहने लगी। अभी हाल ही में अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने अपने बचपन की यादे शेयर करते हुए कहा ‘जो हो रहा है वो दिल तोड़ने वाला है इसलिए इस खूबसूरत और दुखद देश के लिए शांति की प्रार्थना करती हूं’।

कादर खान: 90 के दशक के मशहूर कलाकार कादर खान को भला कौन नहीं जानता। आज के समय पर उनको करोडों लोग याद करते हैं। कादर खान ने अपने बेहतरीन अदाकारी से करोडों लोगों को अपना दीवाना बनाया। आपको बता दें कि कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। और उनके पिता कंधार और माँ बलूचिस्तान की रहने वाली थी। लेकिन उसके बाद ही उनका पूरा परिवार मुंबई शहर में आकर बस गया था।

फिरोज खान: आज के समय पर बॉलीवुड एक्टर फिरोज खान को कौन नहीं जानता है। अगर हम बात करें उनकी फिल्मों की तो बॉलीवुड में उनकी कई फिल्मे सुपर डुपर हिट साबित हुईं। इतना ही नहीं फिरोज खान अफगानिस्तान के पठान थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button