मनोरंजन

Rhea kapoor wedding:-अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया, ब्वॉयफ्रेंड करण के साथ आज बंध रही है शादी के बंधन में

जाने रिया और करण की क्यूट सी लव स्टोरी


अभी एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर पर खुशियों की बारिश होने जा रही है। अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर के बाद आज उनकी छोटी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों के अनुसार अनिल और सुनीता कपूर की बेटी रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ आज एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आपको बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी 13 साल से रिलेशनशिप में हैं और आज दोनों अपने इस रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार रिया कपूर और करण बूलानी अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर सात फेरे लेने वाले है।

https://www.instagram.com/p/CKkvW2sp3Wg/?utm_source=ig_web_copy_link

आज शादी के बंधन में बंधने वाले है रिया और करण

https://www.instagram.com/p/CF_MvTUpS5s/?utm_source=ig_web_copy_link

 

एक रिपोर्ट के अनुसार रिया कपूर और करण बूलानी की शादी के फंक्शन दो से तीन दिन तक चलने वाले है। हालांकि इन सभी फंक्शनों में सिर्फ घर के ही लोग और खास दोस्त-रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। वहीं अभी तक कपूर परिवार की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। रिया कपूर और करण बूलानी की शादी को लेकर दोनों परिवार काफी ज्यादा खुश हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण वो अपने इस फंक्शन में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं करना चाहते हैं।

और पढ़ें: Birthday special- क्या सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिलेशनशिप के खिलाफ थी अमृता सिंह??

जाने कौन है रिया कपूर के ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी

रिया कपूर और करण बूलानी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते हुए हमेशा एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं। वहीं करण बूलानी भी हमेशा रिया कपूर पर खुलकर प्यार लुटाते हैं। अगर हम बात करें करण बूलानी की, तो करण बूलानी एक फिल्मकार हैं और उन्होंने अब तक करीब 500 विज्ञापन बनाए हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने ‘आयशा’ और ‘वेक अप सिड’ जैसी फिल्मों में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। वहीं दूसरी ओर अगर बात कि जाए रिया कपूर की, तो रिया कपूर भी अपने परिवार की तरह फिल्मी दुनिया से संबंध रखती हैं। रिया कपूर ने ‘आयशा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया हैं। इतना ही नहीं रिया कपूर अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ ‘रेसन’ नाम का एक फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं।

https://www.instagram.com/p/COmnwAHpWvk/?utm_source=ig_web_copy_link

क्या सोनम कपूर छोड़ने वाली है फिल्म इंडस्ट्री

खबरों के अनुसार अभी सोनम कपूर भी अपने पति आनंद आहुजा के साथ मुंबई में हैं जिससे वो अपनी बहन की शादी में शामिल हो सकें। शायद आपको भी याद हो कि कुछ समय पहले सोनम कपूर के माँ बनने की अफवाह उड़ी थी जिस पर खुद सोनम कपूर ने विराम लगा दिया था। लेकिन अभी ये खबर आ रही है कि सोनम कपूर हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कर लंदन बसने जा रही हैं। लेकिन अभी इस समय पर उनके फैंस ये सभी बाते छोड़ कर रिया कपूर की शादी की खबरों की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button