टेक्नॉलॉजी

Facebook Instagram Down: घंटे भर बाद शुरू हुई थी सर्विस, फेसबुक के स्टेटमेंट पर एलन मस्क ने लिए मजे

Facebook Instagram Down: मार्क जुकरबर्ग के मेटा सर्वर में तकनीकी समस्याओं के कारण फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को मंगलवार रात बड़ी समस्या हुई। कई यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट होने लगे। इसके बाद लोगों को लॉग-इन करने में काफी दिक्कत हुई।

Facebook Instagram Down: इंस्टा फेसबुक डाउन होने से दुनियाभर के लोगों को हुई थी खास परेशानी

Facebook Instagram Down: मार्क जुकरबर्ग के मेटा सर्वर में तकनीकी समस्याओं के कारण फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को मंगलवार रात बड़ी समस्या हुई। कई यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट होने लगे। इसके बाद लोगों को लॉग-इन करने में काफी दिक्कत हुई। व्हॉट्सऐप पर हालांकि इसका असर नहीं हुआ। बहरहाल, अब सेवाएं बहाल हो गई हैं।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को दिक्कत भारतीय समयानुसार लगभग 8.30 बजे से शुरू हुई। लगभग 77 प्रतिशत ऐप यूजर्स अपना अकाउंट ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे। वहीं, 21 प्रतिशत वेब यूजर्स ने फेसबुक डाउन की शिकायत की। डाउनडिटेक्टर ने कहा कि इंस्टाग्राम के 72 प्रतिशत यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ा। 20 प्रतिशत लोगों को लॉग-इन करने में परेशानी हुई।

फेसबुक ने जारी किया स्टेटमेंट, एलन मस्क ने लिये मजे

फेसबुक और इंस्टाग्राम में गड़बड़ी आने के बाद इनकी पेरेंट कंपनी मेटा ने मामले पर स्टेटमेंट जारी किया। कंपनी ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है कि यूजर्स को फेसबुक ऐक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं। इसी बीच एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने भी फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि अगर आप इस पोस्ट को पढ़ पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि हमारा सर्वर काम कर रहा है।

Read More:- New Guinness World Record: अब तक 34000 बर्गर खाकर अमेरिका के इस शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पटरी पर लौट रही सर्विस

फेसबुक की सर्विस अब हालांकि धीरे-धीरे पटरी लौट रही है। लोग अपने अकाउंट को फिर से ऐक्सेस कर पा रहे हैं। कंपनी ने सर्विसेस के डाउन होने की कोई वजह नहीं बतायी है। आपको बताते चलें कि फेसबुक अकाउंट्स लॉगआउट हो चुके थे, जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे थे। लॉग-इन करने की कोशिश के दौरान यूजर्स को वेरिफिकेशन कोड्स नहीं मिल रहे थे। इन फेसबुक-इंस्टाग्राम प्लैटफॉर्म्स के डाउन होने के बाद तमाम यूजर्स दूसरे प्लैटफॉर्म्स पर शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर यूजर्स कई मीम्स पोस्ट पोस्ट हुए।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दुनियाभर के लोगों को हुई परेशानी

इस समस्या का सामना दुनियाभर के लोगों को करना पड़ा। ट्विटर पर इस समस्या को लेकर हजारों लोगों ने पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा कि फेसबुक को पूरे भारत के अकाउंट को कुछ समय के लिए लॉग आउट कर दिया गया है। फेसबुक होल्डर ध्यान दें, बिना किसी जानकारी के फेसबुक को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। जल्द ही फेसबुक अपने अपडेट के साथ वापस आएगा। सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट की बाढ़ सी आ गई। कई लोग इसे लेकर काफी मजेदार पोस्ट कर रहे। मीम्स की तो बाढ़ आ चुकी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button