खेल

Shabnim Ismail: मुंबई इंडियंस की शबनिम इस्माइल ने रचा इतिहास, फेंकी सबसे तेज गेंद, WPL में बना कीर्तिमान

Shabnim Ismail: साउथ अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने विमेंस क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 132.1 किमी/घंटे की स्पीड से बॉल फेंकी। इससे पहले इस्माइल ने ही 2016 में 128.5 किमी/घंटे की स्पीड से बॉल फेंकी थी।

Shabnim Ismail: शबनिम ने WPL की सबसे तेज गेंद फेंकी, दिल्ली के खिलाफ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Shabnim Ismail: मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL) के मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी। यह पहली बार हुआ है जब महिला क्रिकेट में स्पीड मीटर पर लगे 130 किलोमीटर प्रति घंटे के निशान को तोड़ा गया है। इस मैच में दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शबनिम ने रिकॉर्ड तोड़ा।

दक्षिण अफ्रीका से अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली शबनिम ने दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को फुल लेंथ की डिलीवरी फेंकी। यह लैनिंग के पैड पर जाकर लगी। मुंबई की टीम ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया। गेंद पर कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन जल्द ही स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर बताया गया कि गेंद की रफ्तार 132.1 किलोमीटर प्रति घंटे (82.08 मील प्रति घंटे) की थी। इसके बाद पूरे स्टेडियम में शबनिम के लिए तालियां बजीं। जिससे शबनम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

गेंदबाजी करते समय स्क्रीन नहीं देखतीं शबनम

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें पता था कि उन्होंने अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर इतिहास रच दिया है? पारी खत्म होने के बाद शबनिम ने कहा, ‘जब मैं गेंदबाजी कर रही होती हूं तो मैं स्क्रीन को नहीं देखती।’ शबनिम ने महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंद के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। 132.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहले शबनिम ने 128 किमी प्रति घंटे की रिकॉर्ड रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाज के रूप में सम्मानित

उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 128 किमी प्रति घंटा (79.54 मील प्रति घंटे) और 2022 में महिला वनडे विश्व कप के दौरान दो बार 127 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। इस्माइल ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में दक्षिण अफ्रीका के लिए 127 वनडे, 113 टी20 और एक टेस्ट खेला। महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाज के रूप में सम्मानित, इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने 317 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।

Read More:- IPL 2024: आईपीएल में CSK की ब्रांड एंबेसडर बनीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, प्रमोशन के लिए चार्ज करतीं 6 से 7 करोड़ रुपए

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेला

टेस्ट में उनके नाम तीन विकेट, वनडे में 191 विकेट और टी20 में 123 विकेट हैं। इस्माइल पिछले सभी आठ ICC महिला टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल अपने घर में टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंद और पुरुषों में सबसे तेज गेंद के बीच कोई मुकाबला नहीं है। पुरुष क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद पाकिस्तान के शोएब अख्तर ने फेंकी थी।

शबनिम ने शेफाली को किया आउट

उन्होंने 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे (100.14 मील प्रति घंटे) की रफ्तार हासिल की थी। शबनिम इस्माइल ने यह रिकॉर्ड तो बना दिया, लेकिन दिल्ली के खिलाफ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने काफी रन खर्च किए। शबनिम ने पहले दो ओवरों में 14 रन लुटाए। शेफाली वर्मा ने उनके तीसरे ओवर में दो बड़े छक्के लगाए। हालांकि, बाद में शबनिम ने शेफाली को आउट जरूर किया। शेफाली 28 रन बना सकीं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अमनजोत कौर ने बनाए सबसे ज्यादा रन

शबनिम ने चार ओवर में 46 रन लुटाए और एक विकेट मिला। मैच की बात करें दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। कप्तान लैनिंग ने 53 रन, जेमिमा रॉड्रिग्स ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। अमनजोत कौर ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं, हेली मैथ्यूज 29 रन और सजीवन सजना ने नाबाद 24 रन बनाए।

अंक तालिका का हाल

दिल्ली ने मैच 29 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। उसके पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ आठ अंक हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। मुंबई के भी छह अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। यूपी वॉरियर्स पांच मैचों में चार अंक लेकर चौथे और गुजरात जाएंट्स चार मैचों के बाद बिना किसी अंक के पांचवें स्थान पर है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button