मनोरंजन

Ayesha Khan: आयशा खान को डेट कर रहे अभिषेक कुमार, सामने आईं दोनों की कोजी फोटोज, फैंस बोले- ‘हमें ये रिश्ता कबूल है’

Ayesha Khan: भिषेक ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जो कि तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि अभिषेक और आयशा के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

Ayesha Khan: आयशा खान को तंग करते दिखे अभिषेक कुमार, नए प्रोजेक्ट से लीक हुई दोनों की तस्वीरें

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ को खत्म हुए महीने भर से ज्यादा हो गया है। लेकिन अभी इस शो के कुछ कंटेस्टेंट सुर्खियों में बने हैं। हाल ही में इस शो के दो सदस्यों की रोमांटिक तस्वीर सामने आने आई है, जिसके बाद से ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जी हां ये दो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान और ईशा मालविया के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार हैं।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ही एक साथ गोवा में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अभिषेक ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जो कि तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि अभिषेक और आयशा के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। इस फोटो में आयशा खान और अभिषेक काफी कोजी होते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों को साथ देखकर डेटिंग की खबरें आना शुरू हो गई है। हालांकि इस अफवाह पर अभी तक दोनों या उनकी टीम की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

फैंस ने किए कई तरह के कमेंट

इस फोटो को देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दोनों साथ में कमाल लग रहे हो’, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमें ये रिश्ता कबूल है’, एक यूजर ने लिखा- ‘अब मुनव्वर भाई का क्या होगा?’, वहीं एक यूजर ने कहा, ‘नहीं-नहीं दोनों सिर्फ दोस्त हैं’। बता दें कि जब पैपराजी ने आयशा से अभिषेक के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था कि उन दोनों का ही एक-दूसरे को डेट करने को कोई विचार नहीं है।

Read More:- Radhika Merchant: अमेरिकन सिंगर Akon के साथ राधिका का डांस वीडियो वायरल, क्लीवेज को कवर करती दिखीं, फैंस बोले- उनके लिए मन में इज्जत बढ़ गई

बिग बॉस 17 के थे कंटेस्टेंट

आपको बता दें कि अभिषेक कुमार, बिग बॉस 17 के ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो शो हारकर भी हीरो बन गए हैं। लगातार नए- नए प्रोजेक्ट्स को लेकर एक्टर बिजी चल रहे हैं। बिग बॉस से बाहर निकलते ही मनारा चोपड़ा के साथ उन्हें म्यूजिक वीडियो का ऑफर मिला। वहीं, अब शो की दूसरी हसीना आयशा खान के साथ वो रोमांस करने वाले हैं। अभिषेक कुमार की चार्मिंग पर्सनैलिटी और गुड लुक्स उनके फैंस में इजाफा कर रहा है।

दूसरे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे फैंस

एक्टर के पिछले म्यूजिक वीडियो सांवरे को काफी पसंद किया गया। वहीं, अब फैंस उनके दूसरे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभिषेक कुमार ने मनारा चोपड़ा के बाद सांवरे को आयशा खान के साथ रिक्रिएट किया था। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री आग लगा देने वाली थी। ऐसे में अब दोनों साथ में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल अभिषेक कुमार और आयशा खान अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

गोवा में हैं दोनों

दरअसल अभिषेक कुमार और आयशा खान इन दिनों गोवा में हैं। जहां, से उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की थी। वहीं, अब म्यूजिक वीडियो के सेट से सामने आई उनकी तस्वीरें फैंस के बीच चर्चा बटोर रही हैं। फोटो में आयशा को इम्प्रेस करने की बजाय अभिषेक उन्हें तंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक कुमार और आयशा खान की तीन तस्वीरें उनके म्यूजिक वीडियो की शूटिंग से लीक हुई है। पहली फोटो में एक्टर आयशा के पीछे खड़े उन्हें परेशान करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में दोस्तों के साथ मिलकर एक्ट्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं।

रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं

वहीं, तीसरी फोटो में परेशान आयशा रोते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन अभिषेक फिर भी उनका पीछे छोड़ते हुए नहीं दिख रहे हैं। अभिषेक कुमार और आयशा खान के इस प्रोजेक्ट का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, रिलीज को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं शेयर की गई है, लेकिन शूटिंग की स्पीड देखकर इतना तो कहा जा सकता है, इनका म्यजूकि वीडियो जल्द रिलीज होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button