टेक्नॉलॉजी

Amazon Fire TV Stick: अमेजन ने कमाल के फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया फायर टीवी स्टिक 4k, जानें कबसे शुरू होगी सेल

Amazon Fire TV Stick: अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon ने भारत में Fire TV Stick 4k को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के पिछले स्ट्रीमिंग डिवाइस की तुलना में इसमें कुछ सुधार किए गए हैं। नई Fire TV Stick रिमोट के साथ मिल रही है।

Amazon Fire TV Stick: अमेजन कंपनी का दावा- अब तक का सबसे पावरफुल स्ट्रीमिंग डिवाइस है फायर टीवी स्टिक

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon ने भारत में Fire TV Stick 4k को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के पिछले स्ट्रीमिंग डिवाइस की तुलना में इसमें कुछ सुधार किए गए हैं। नई Fire TV Stick रिमोट के साथ मिल रही है। इसके रिमोट में एमेजॉन के वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ ही Netflix के लिए अलग बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही ऐप्स के लिए रिमोट में अलग से एक बटन भी दिया गया है। टेक दिग्गज कंपनी ने साल 2022 में पहला Fire Stick लॉन्च किया था। Amazon Fire TV Stick

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी सेल 13 मई से शुरू होगी। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से इसे खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि Amazon Fire TV Stick 4K की कीमत भी सामने आ गई है। यह मेटा ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस की अमेजन पर प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुकी है। कंपनी के मुताबिक, इसकी सेल 13 मई से शुरू होगी। अमेजन के साथ साथ आप इसे ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

टीवी में 4K Ultra HD कंटेंट स्ट्रीमिंग की सुविधा Amazon Fire TV Stick

आपको बता दें कि अमेजन टीवी में 4K Ultra HD कंटेंट स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है। यह डिवाइस HDR10+ सपोर्ट करता है और Dolby Vision और Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, ये अब तक का सबसे पॉवरफुल डिवाइस है। टीवी में कई और कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने व्यूअर्स की पसंद का खास ख्याल रखा है और उनकी सहूलियत के लिए कई आसान फीचर्स वाला डिवाइस तैयार किया है।

Read More:- Power Bank Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं पावर बैंक ताे ध्यान रखें ये बातें, वरना डूब जाएंगे पैसे

ये है कीमत Amazon Fire TV Stick

Amazon Fire TV Stick 4K को भारत में 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। अमेजन के साथ-साथ इसे ऑफलाइन स्टोर Croma, Reliance Digital, और Vijay Sales से भी खरीदा जा सकता है। लेटेस्ट Amazon Fire TV Stick 4K में 1.7GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 के साथ 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi बैंड का सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्ट्रीमिंग डिवाइस Alexa Voice Remote सपोर्ट के साथ आता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अब तक का सबसे पावरफुल स्ट्रीमिंग डिवाइस Amazon Fire TV Stick

बता दें कि इसे दूसरी Echo डिवाइसेस के साथ एलेक्सा ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही यह डिवाइस Dolby Vision और Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का उसका सबसे पावरफुल स्ट्रीमिंग डिवाइस है। लेटेस्ट Fire TV Stick 4K में 1.7GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 के साथ 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi बैंड का सपोर्ट दिया गया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button