MS Dhoni: संन्यास की ओर बढ़ रहे हैं धोनी? पूर्व क्रिकेटर ने दिए संकेत
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। उनकी कप्तानी, शांत स्वभाव और मैच के आखिरी पलों में कमाल कर देने की काबिलियत ने उन्हें 'कैप्टन कूल' बना दिया है।
MS Dhoni : MS Dhoni के संन्यास की चर्चा तेज, CSK फैंस हुए इमोशनल
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। उनकी कप्तानी, शांत स्वभाव और मैच के आखिरी पलों में कमाल कर देने की काबिलियत ने उन्हें ‘कैप्टन कूल’ बना दिया है। आईपीएल 2025 में भी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से मैदान पर नजर आए, लेकिन इस सीजन में उनके खेलने का तरीका और सीमित भूमिका ने एक बार फिर उनके संन्यास की अटकलों को हवा दे दी है।
संन्यास की ओर बढ़ रहे हैं धोनी?
जैसे ही ये बयान सामने आया, चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के बीच मायूसी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर ये बात तेज़ी से फेल रही हैं। कई फैंस ने धोनी की पुरानी तस्वीरें और यादें शेयर करते हुए लिखा कि चाहे धोनी संन्यास लें या नहीं, वो हमेशा उनके दिल में ‘थाला’ बने रहेंगे।
Read More : CSK vs KKR: धोनी की कप्तानी में वापसी को तैयार CSK, KKR से चेपॉक में होगा रोमांचक मुकाबला
क्या है पूरा मामला?
मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स पर सवाल उठाए और लिखा कि क्या यह धोनी का आखिरी सीजन है? जिस तरह से सीएसके का सीजन चल रहा है, क्या ये बदलाव का सही समय है? आखिरी सवाल: जब प्रतिद्वंद्वियों के पास नारायण और वरुण जैसे स्पिनर हैं तो घरेलू मैदान पर धीमी पिच क्यों दें? बता दें कि मोहम्मद कैफ की इस पोस्ट के बाद एमएस धोनी के संन्यास को लेकर फिर से अटकलें तेज होने लगी हैं।
धोनी का योगदान
धोनी ने IPL में CSK को पांच बार चैंपियन बनाया है और टीम को कई बार फिनिशिंग लाइन तक पहुंचाया है। उन्होंने अपने करियर में न केवल खुद को एक बेहतरीन कप्तान के रूप में स्थापित किया, बल्कि युवाओं को भी प्रेरणा दी। उनकी कप्तानी में रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी निखरे हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com