मनोरंजन

2018 की सबसे खूबसूरत दुल्हन सोनम कपूर आज मना रही है अपनी शादी की दूसरी सालगिरह, जाने कैसे शुरू हुई थी Love Story

Sonam Kapoor wedding anniversary: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की सक्सेस लव स्टोरी


 
Sonam Kapoor wedding anniversary: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी को आज को दो साल पुरे हो गए है। 2018 में सोनम ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए और हमेशा  के लिए उनकी हो गयी। सोनम और आनंद की शादी मुंबई में आनंद कारज की रस्म से हुई थी। आज सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे है इस मोके पर उनके परिवार वाले और फैन उनको बधाई दे रहे है। इस बीच आनंद ने शादी की सालगिरह से पहले सोनम कपूर को बेहद खास तोहफा दिया है। आनंद आहूजा ने जो अपनी पत्नी को तोहफा दिया उसका शायद ही कोई फैंस अंदाजा लगा सकते।
 

दूसरी सालगिरह के मोके पर क्या खास तोहफा दिए आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को

 
इस बार आनंद आहूजा ने शादी की सालगिरह पर सोनम कपूर को महंगे कपड़े और ज्वेलरी नहीं बल्कि एक गेम डिवाइस निनटेंडो स्विच तोहफे में दिया है। अब आप सोच रहे होंगे की ये कैसा गिफ्ट है ये भी भला कोई अपनी वाइफ को गिफ्ट करता है तो आपको बता दे कि सोनम कपूर को गेम खेलना काफी पसंद है। इसलिए आनंद आहूजा ने उनके पसंदीदा गेम से सजा एक गेम डिवाइस निनटेंडो स्विच तोहफे में दिया है। उसके बाद सोनम कपूर ने आपने गिफ्ट की फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की और लिखा ‘आनंद आहूजा मुझे अच्छे से जानते है। आपको बहुत सारा प्यार’।
 

और पढ़ें: लॉकडाउन के चलते चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है रतन राजपूत को 

 

ऐसे हुई सोनम और आनंद की लव स्टोरी की शुरुआत

 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की सक्सेस लव स्टोरी का श्रेय दोनों की कॉमन फ्रेंड परनिया कुरैशी को जाता है। 2014 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। खबरों के माने तो सोनम से पहली मुलाकात के बाद ही आनंद ने उन्हें प्रपोज किया था। उसके बाद दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुईं। फिर जा कर आखिरकार 8 मई 2018 में सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध गए।
 
सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उन्होंने आनंद को डेट करना शुरू किया था, तो उसके 2 महीने बाद उनका जन्मदिन था। उनके जन्मदिन के लिए आनंद ने एक सरप्राइज प्लान किया। उन्होंने मुंबई के एक रेस्टॉरेंट को बुक किया और उनकी पसंद के मुताबिक मेन्यू और म्यूजिक प्लान किया। जब वो वहां पहुंची तो आनंद ने उनको एक हाथ से लिखा हुआ कार्ड गिफ्ट किया। वो टाइम उनके लिए बहुत ही खास था। क्योकि उससे पहले किसी ने मेरे लिए ऐसा कुछ नहीं किया था।
 
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button