सेहत

Side Effects of Oranges: सावधान ! अगर आप हैं इन 5 बीमारियों से ग्रसित तो संतरे को कह दे ना, हो सकती है परेशानी

Side Effects of Oranges: इन लोगों को संतरे का नहीं करना चाहिए सेवन, स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक

Highlights –

  • संतरे में विटामिन एविटामिन सीफाइबरपोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • संतरा खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती हैजिससे कई बीमारियों से बचाव होता है।
  • लेकिन अगर यही लाभकारी फल आपके सेहत के लिए नुकासानदेह हो तो क्या करेंगे आप। जी हां ये लाभकारी फल कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह होता है।

Side Effects of Oranges : ठंड के मौसम में संतरे को ज्यादातर लोग अपने खानपान में शामिल करते हैं। संतरा एक ऐसा फल है जिसे लोग ठंड में बड़े स्वाद से खाते हैं। फिर बच्चे हों या बूढ़े कोई इस फल के लिए ना नहीं बोलता और बोले भी क्यों ये फल जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही लाभकारी भी। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से स्वस्थ बनाते हैं।

संतरे में विटामिन एविटामिन सीफाइबरपोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। संतरा खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती हैजिससे कई बीमारियों से बचाव होता है। यह पाचन और दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरे का सेवन लाभकारी होता है।

लेकिन अगर यही लाभकारी फल आपके सेहत के लिए नुकसानदेह हो तो क्या करेंगे आप। जी हां ये लाभकारी फल कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह होता है।

जी हां, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में संतरे का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए।

एसिडिटी

जो लोग कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याओं से गुजर रहे हैं उन्हें संतरे का सेवन ना के बराबर करनी चाहिए। दरअसल, संतरे में एसिड और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में, संतरे का अधिक सेवन करने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इससे एसिडिटी, दस्त और अपच जैसी समस्याएं शरीर का हिस्सा हो सकती हैं। ऐसी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को संतरे से परहेज करना चाहिए।

जोड़ों का दर्द

अर्थराइटिस जिसे जोड़ों का दर्द भी कहते हैं इससे पीड़ित लोगों को संतरे से परहेज करना चाहिए। संतरे का ज्यादा सेवन करने से हड्डियों में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, संतरे खट्टे और ठंडे होते हैं। शरीर के अंदर जाकर ये शरीर को ठंडा कर देते हैं। ऐसे में, संतरे का ज्यादा सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए, जिन लोगों को जोड़ों में दर्द या अर्थराइटिस समस्या है, उन्हें संतरे का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

Read more: Exclusive ! Okhla Garbage Story: दिल्ली के ओखला को कूड़ा किसने बनाया ? आम लोगों ने बयां किया अपना दर्द

दांत में परेशानी

जिन लोगों के दांत पहले से ही कमजोर हैं, उन्हें संतरे का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। संतरे का ज्यादा सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, संतरे में एसिड होता है, जो दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन कर देता है। इससे दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसे लोग जो दांतो की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें संतरे से दूरी ही बना करके रखनी चाहिए।

किडनी रोगी

संतरे का अधिक सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। जिन लोगों को पहले से ही किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें संतरे का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। बता दें कि संतरे में पोटैशियम की मात्रा कम होती है। लेकिन, शरीर के अंदर जाकर इसकी मात्रा अधिक हो जाती है। ऐसे में, संतरे का अधिक सेवन करने से किडनी को नुकसान पहुंचता है। तो जो लोग किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें संतरे को ठंड में नहीं खाना चाहिए।

हार्ट बर्न

संतरे का ज्यादा सेवन करने से हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। दरअसल, संतरा एक खट्टा फल, इसलिए इसमें एसिड की मात्रा अधिक होती है। संतरे का ज्यादा सेवन करने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इसकी वजह से हार्ट बर्न हो सकती है। इसलिए, संतरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना ठीक रहता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button