मनोरंजन

Kapil Sharma: 6 साल बाद साथ आए कपिल और सुनील, फैंस ने किए जमकर कमेंट

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ में धमाल मचाने के लिए आ गए हैं। 6 साल पहले दोनों की फ्लाइट में लड़ाई हुई थी जिसके बाद से दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। अब दोनों साथ में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में धमाल मचा रहे हैं।

Kapil Sharma: एक बार फिर फ्लाइट में सफर करते दिखें कपिल और सुनील, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट


Kapil Sharma: कपिल शर्मा का पॉपुलर कॉमेडी शो एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने लौट आया है। इस बार उनका शो टीवी नहीं, बल्कि ओटीटी पर एंटरटेन कर रहा है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अब दो एपिसोड स्ट्रीम किए जा चुके हैं। शो की सबसे खास बात ये रही कि इस बार सुनील ग्रोवर की भी वापसी हुई। कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर गुलाटी बनकर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था, लेकिन होस्ट संग अनबन की वजह से सुनील ग्रोवर को शो से अलग होना पड़ा। हालांकि, लगभग 6 साल बाद दोनों फिर साथ आ गए हैं।

6 साल बाद साथ आए कपिल और सुनील

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अब एक बार फिर साथ नजर आए, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी। दरअसल, जब 2018 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा हुआ था, तो दोनों एक पार्टी में थे और नशे की हालत में इनके बीच गहमागहमी हो गई थी। अब 6 सालों बाद फिर दोनों साथ दिखे। ऐसे में फैंस का परेशान होना लाजिमी है।

कपिल ने किया कटाक्ष

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर संग अपनी एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में दोनों साथ में फ्लाइट में बैठे हुए दिख रहे हैं। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर मस्ती करते और जूस पीते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कपिल ने कटाक्ष भरा कैप्शन लिखते हुए कहा, “दोस्तों परेशान मत हो, ये बस एक छोटी- सी फ्लाइट है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

फैंस ने किए कमेंट

एक फैंस ने ढेर सारी हंसने वाली इमोजी शेयर की। वहीं अनुभव सिंह बस्सी ने लिखा- हाहाहाहाहा। इतना ही नहीं फैंस ड्रिंक का भी मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा- इनको पास की सीट किसने दी, गए 4-5 साल. वहीं एक ने लिखा- रिलैक्स गॉयज इस बार सिर्फ जूस पी रहे हैं। एक ने लिखा- फिंगर क्रॉस्ड, भाई अलग ही बैठ जाते।

Read More: sanya malhotra birthday इस दिन मनाएंगी एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपना 32वां जन्मदिन, जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

ये कास्ट भी आ रहे है नजर

6 साल बाद अब दोनों का पैचअप हो गया है और नेटफ्लिक्स के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आ रहे हैं। इन दोनों के साथ अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक राजीव ठाकुर भी नजर आ रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button