विज्ञान

Starliner Return To Earth Without Sunita Williams: सुनीता विलियम्स के बगैर धरती पर हुई बोइंग स्टारलाइनर की अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी, यात्रियों के बिना क्यों लौटा विमान?

Starliner Return To Earth Without Sunita Williams: बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। यह यान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर अंतरिक्ष स्टेशन पर गया था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण तय समय पर वापसी नहीं हुई। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर नासा ने इसे बिना क्रू के लौटने का फैसला किया था।

Starliner Return To Earth Without Sunita Williams: स्टारलाइनर थी अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान, न्यू मैक्सिको के स्पेस हार्बर में हुई लैंडिंग

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक मिशन पिछले कुछ समय से दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अभियान का ताल्लुक भारत से भी है। नासा के दो अंतरिक्ष यात्री, भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और अमेरिकी बैरी बुच विल्मोर आठ दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे, लेकिन वे वहां तीन महीने से स्पेस स्टेशन में अटके हैं। जिस स्टारलाइनर विमान से दोनों यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की उड़ान भरी थी, अब वह धरती पर वापसी के लिए तैयार है। तकनीकी खामी के चलते यह यान बिना किसी अंतरिक्ष यात्री के धरती पर लौट आया। Starliner Return To Earth Without Sunita Williams स्टारलाइनर की लैंडिंग करीब 9.35 बजे न्यू मैक्सिको में हुई। दूसरी तरफ सुनीता और बुच के फरवरी 2025 में वापसी की उम्मीद है। भारतीय समयानुसार, स्टारलाइनर 6 सितंबर की आधी रात के बाद कल सुबह साढ़े तीन बजे स्पेस सेंटर छोड़ चुका है।

आपको बता दें कि 5 जून को जब स्टारलाइनर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेस स्टेशन पहुंचा था, तब तकनीकी खामी के चलते इसकी तय समय पर वापसी नहीं हो पाई थी। नासा ने स्टारलाइनर को बनाने वाली कंपनी बोइंग के साथ मिलकर फैसला किया कि वह स्टारलाइनर से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस नहीं लाएंगे। हालांकि बोइंग को अपने स्पेसक्राफ्ट पर भरोसा था कि यह सुरक्षित वापसी में सक्षम है, लेकिन नासा ने इसके जरिए अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को ‘रिस्की’ माना था। आखिरकार 3 महीने बाद बोइंग का स्टारलाइनर धरती पर सुरक्षित लैंडिंग करने में कामयाब रहा।

स्टारलाइनर थी अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान Starliner Return To Earth Without Sunita Williams

ज्ञात हो कि यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। जिस मिशन पर सुनीता और बैरी हैं वो नासा का व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है। दरअसल, नासा का लक्ष्य है कि वह अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजे।

जुटाई जा रही जानकारी Starliner Return To Earth Without Sunita Williams

अंतरिक्ष स्टेशन के लिए स्टारलाइनर की उड़ान के दौरान, अंतरिक्ष यान के कुछ थ्रस्टर्स ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। थ्रस्टर्स’ आमतौर पर कम फोर्स वाले रॉकेट मोटर्स को कहा जाता है। थ्रस्टर्स के कमजोर प्रदर्शन के अलावा स्टारलाइनर के हीलियम सिस्टम में कई लीक भी देखे गए। तब से, नासा और बोइंग ने अंतरिक्ष यान के बारे में अधिक जानने के लिए काफी समय लिया है। दोनों जमीनी परीक्षण और व्यापक डेटा विश्लेषण के जरिए ये जानकारी जुटा रहे हैं।

Read More:- Antarctica Alert: अंटार्कटिका में ऐसा क्या हुआ जो चिंतित हो गए वैज्ञानिक, बताया- पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी

1 फरवरी, 2003 को हुई थी दुर्घटना Starliner Return To Earth Without Sunita Williams

दोनों ये पता कर रहे हैं कि चालक दल को कैसे और कब धरती पर वापस लाया जाए? इस बारे में सबसे अच्छा, सबसे सुरक्षित निर्णय कब लिया जाए? इस जांच में अंतरिक्ष शटल कोलंबिया दुर्घटना के बाद स्थापित हुए संगठन शामिल थे। यह दुर्घटना 1 फरवरी, 2003 को हुई थी। यह दुर्घटना तब हुई थी जब कोलंबिया अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वातावरण में वापस आ रहा था। इस दुर्घटना में सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए थे जिसमें भारतीय मूल की कल्पना चावला भी शामिल थीं।

लिया गया ये निर्णय Starliner Return To Earth Without Sunita Williams

नासा ने अंतरिक्ष यान में अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता और बैरी के बिना स्टारलाइनर को वापस धरती पर भेजने का निर्णय लिया। नासा ने स्टारलाइनर की वापसी से जुड़ी गहन तकनीकी समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया। स्टारलाइनर के सिस्टम और मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए नासा के जो उच्च प्रदर्शन और सुरक्षा मानक हैं उनके बारे में एजेंसी अनिश्चित थी। इसको देखते हुए एजेंसी ने बैरी और सुनीता की वापसी के लिए जोखिम नहीं लिया।

अंतरिक्ष स्टेशन पर सुरक्षित हैं दोनों यात्री Starliner Return To Earth Without Sunita Williams

नासा के अनुसार, दोनों यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पर सुरक्षित हैं। वे अभियान 71 के चालक दल के साथ मिलकर शोध और स्टेशन रखरखाव का काम कर रहे हैं। वे स्टारलाइनर परीक्षण और तकनीकी बैठकों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। बैरी और सुनीता फरवरी 2025 के अंत तक स्टेशन पर रहेंगे। नासा एजेंसी के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन की फिर से योजना बना रहा है और सितंबर के अंत में चार के बजाय केवल दो क्रू सदस्यों को लॉन्च करेगा। बैरी और सुनीता क्रू-9 में बाकी दो सदस्यों के साथ पृथ्वी पर वापस आएंगे।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अंतरिक्ष स्टेशन पर माैजूद हैं जरूरत की चीजें Starliner Return To Earth Without Sunita Williams

अंतरिक्ष स्टेशन पर चालक दल की जरूरत की हर चीजें मौजूद हैं, जिसमें भोजन, पानी, कपड़े और ऑक्सीजन शामिल हैं। इसके अलावा, नासा और उसके अंतरिक्ष स्टेशन के साथी अक्सर किसी भी वस्तु को ले जाने वाले रीसप्लाई मिशन लॉन्च करते हैं। अगस्त में नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन सिग्नस अंतरिक्ष यान भोजन, ईंधन, आपूर्ति लेकर गया था। नासा ने 2024 के अंत तक और उसके बाद भी अतिरिक्त रीसप्लाई मिशन की योजना बनाई है।

ऑर्बिटल प्रयोगशाला में अतिरिक्त समय बिता रहे बैरी-सुनीता Starliner Return To Earth Without Sunita Williams

बैरी और सुनीता ऑर्बिटल प्रयोगशाला में अतिरिक्त समय बिता रहे हैं। वे स्टेशन अनुसंधान, रखरखाव, और स्टारलाइनर सिस्टम परीक्षण और डेटा विश्लेषण, अन्य गतिविधियों में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने जो कुछ परीक्षण पूरा किया है, उसमें फाइबर ऑप्टिक केबल बनाने के नए तरीके और ऑर्बिटिंग कॉम्प्लेक्स में पौधे उगाना शामिल है। बैरी और सुनीता को पृथ्वी पर मिलने वाली कई सुविधाएं मिलती हैं। जब उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर खाली समय मिलता है, तो वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ ईमेल, कॉल और वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button