विज्ञान

Agriculture News: ऐसे करें घर में देसी कीटनाशक तैयार, कीटों के खात्में लिए बेहद कारगर है साबित

गोमूत्र का उपयोग भारतीय खेती में प्राचीन समय से कीटनाशक के रूप में किया जा रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। गोमूत्र को पानी में मिलाकर फसलों पर छिड़काव करें।

Agriculture News: गोमूत्र का उपयोग फसल को कीटों से बचाने के साथ मिट्टी की उर्वरता को भी बढ़ाता है…


 

Agriculture News: किसानों के लिए फसलों को कीटों से बचाना हमेशा से ही एक बड़ी चुनौती रही है। कीटनाशकों का उपयोग करने के बजाय, कई किसान अब पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों की ओर रुख कर रहे हैं। ये देशी उपचार न केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि फसल की गुणवत्ता को भी बनाए रखते हैं। इतना ही नहीं यह देसी उपाय करना किसानों के लिए बेहद सस्ता साबित हुआ है जबकि रासायनिक तरीके से कीटों का उपचार करना किसानों की जेब पर भारी पड़ता है। इन देसी कीटनाशक से रस चूसक, तने को कुतरने वाले, काटने वाले और तना भेदक कीटों के खात्में लिए बेहद ही कारगर होते हैं। देसी उत्पाद का छिड़काव करने से फसल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। ये देसी उत्पाद तैयार करना भी बेहद आसान है।

नीम है प्राकृतिक कीटनाशक

नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक है। इसमें अज़ादिराच्टिन नामक यौगिक होता है, जो कीड़ों को दूर रखने में सहायक होता है। नीम के तेल और पानी को मिलाकर फसलों पर छिड़काव करें। यह कीटों के प्रजनन को रोकने के साथ साथ फसल से भी दूर रखता है। यह देसी उपचार फसल को कीटनाशकों से बचाने के साथ-साथ पौधों की वृद्धि को भी प्रोत्साहित करता है।

गौमूत्र से करें कीटों का नाश

गोमूत्र का उपयोग भारतीय खेती में प्राचीन समय से कीटनाशक के रूप में किया जा रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। गोमूत्र को पानी में मिलाकर फसलों पर छिड़काव करें। यह कीटों को दूर रखने और पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। गोमूत्र का उपयोग फसल को कीटों से बचाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता को भी बढ़ाता है।

तंबाकू का नशा है कीटों के लिए भारी

तंबाकू एक नशीला पदार्थ होता है। तंबाकू में निकोटिन होता है, जो कीटों के लिए विषाक्त होता है। यह फसलों को कीटों से बचाने में कारगर होता है। तंबाकू के पत्तों को पानी में उबालकर इसका रस निकालें। इस रस को पानी में मिलाकर फसलों पर छिड़काव करें। तंबाकू का रस कीटों को फसलों से दूर रखता है और फसल की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

Read More: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की बढ़ी राशि, अब महिलाओं को मिलेंगे इतने रुपए

लहसुन और मिर्च का ऐसे करें प्रयोग

लहसुन और मिर्च का आमतौर पर रसोई में मसालों के तौर पर किया जाता है। लेकिन लहसुन और मिर्च का मिश्रण कीटों के लिए असहनीय होता है। यह मिश्रण कीटों को भगाने में प्रभावी होता है। लहसुन और मिर्च को पानी में मिलाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस मिश्रण को छानकर फसलों पर स्प्रे करें। यह उपचार कीटों को फसलों से दूर रखने में मदद करता है और फसल की गुणवत्ता को बनाए रखता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button