लाइफस्टाइल

Sarojini Nagar shopping guide: कैसे करें सरोजिनी नगर में शॉपिंग करते वक़्त मोल-भाव

Sarojini Nagar shopping guide: ये टिप्स अपनाएंगे तो सरोजिनी में कर पाएंगे बजट फ्रेंडली शॉपिंग


sarojini nagar shopping guide: शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं होता है वो भी कम पैसे में ज़्यादा शॉपिंग? लड़कियों के लिए ये सोने पर सुहागे से कम नहीं होता है जब कम पैसों में डिफरेंट स्टाइल के डिफरेंट कपडे मिल जाएं। अगर आप दिल्ली में रहती हैं तो आपका ये सपना ज़रूर सच हो सकता है सरोजिनी मार्किट में। हालांकि ये तभी मुमकिन है जब आपको अच्छे तरीके से मोल-भाव करना आता हो। मगर ये भी बड़ी मुश्किल का कम है। मोल-भाव में माहिर होना अपने आप में एक हुनर है, खासकर जब आप सरोजिनी नगर में शॉपिंग करने जा रहे हों। दिल्ली और दिल्ली के आसपास रहने वाले लोग सरोजिनी नगर में शॉपिंग करने ज़रूर आते है, तो आज हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो आपकी सरोजिनी नगर में शॉपिंग के वक़्त मदद करेंगे।

1. पहनावे पर दे ध्यान:

हम हमेशा दूसरे के कपड़ों को देखकर उनके बारे में एक राय बना लेते है, तो ऐसा सरोजिनी नगर के भइया क्यों नहीं कर सकते। जहां शॉपिंग करना और कपड़े खरीदना आपके लिए सिर्फ एक शौक है, वहीं दूसरी तरफ कपडे बेचना उनका मूल पेशा है और इसलिए उन्हें कपड़ों की अच्छी समझ होती है। अगर आपने ज़ारा की जैकेट पहनी है तो उन्हें वो भी पता चल जाता है और इससे वो आपके बजट का पता लगा सकते है। यही कारण है की आप अपने ब्रांडेड कपडे बाद के लिए रख लीजिये और सरोजिनी एकदम नॉर्मल कपडे पहन कर जाएं, भले ही यह आपको अजीब लगे, लेकिन इससे ही आपको अच्छी डील करने में मदद मिलेगी।

2. खुले पैसे रखे:

सोर्जिनी नगर में शॉपिंग करने के लिए सबसे बेसिक और इम्पोर्टेन्ट चीज़ है खुले पैसे और कैश, क्यूंकि किसी भी लोकल मार्किट में शॉपिंग के लिए ये सबसे जरूरी चीज है। अगर आप सरोजिनी नगर जा रहे हों तो खुले पैसे रखना न भूले, क्योंकि किसी स्वेट शर्ट को 200 रुपये में तय करने के बाद 2,000 रुपये का नोट बाहर निकालने से कोई अच्छा असर नहीं पड़ने वाला। खुले पैसे रखना ज़रूरी है ताकि आप दूकानदार को बोल सके की ‘भइया, और पैसे है ही नहीं’

और पढ़ें: Hair care in winter: ठण्ड में कैसे बचाए अपने बालों को रूखेपन से?

3. आखरी पसंद को पहले चुने:

शॉपिंग एक जांची-परखी तरकीब है। दूकान वाले भइया को ये बिलकुल दिखाने की ज़रूरत नहीं है की आप कुछ स्पेशल ढूंढ रही हैं इसलिए कैजुअल एक्ट करना बहुत ज़रूरी है। अपनी दूसरी पसंद को पहले चुनें ताकि आप उनका ध्यान इतना भटका दें कि जब आप अपनी पसंद के फैंसी क्रॉप टॉप को खरीदने वाली हो और इसे भइया कंफ्यूज हो जायें। किसी भी हालत में यह बिल्कुल भी ज़ाहिर न होने दें कि आप दुकान में केवल एक ही ड्रेस लेने आईं हैं, नहीं तो आप मोल-भाव करने का मौका गवां देंगी।

4. ज़्यादा मोल- भाव करे:

मोल-भाव का एक एहम नियम है की बताई हुई कीमत को कभी ना माने। यदि कोई आपको 400 रुपये में जैकेट बेच रहा है तो पहले उस जैकेट की आधी कीमत लगाएं भले ही यह बात चौंकाने वाली लगे, लेकिन यह सटीक तरीका है इससे आपकी बात बन सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button