लाइफस्टाइल

ये हैं भारत में हनीमून मनाने के लिए शानदार जगहें, न्यूली वेड कपल जरूर बिताएं यहां अपने रोमांटिक पल: Best Place For Honeymoon

न्यूली वेड कपल्स के लिए हनीमून पर जाना एक बेहद ही खास पल होता है। हनीमून पर सिर्फ कपल्स एक-दूसरे के साथ होते हैं, एक-दूसरे को अकेले में जानते और समझते हैं। यदि आप भी देश में ही किसी सस्ते और खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो यहां से कुछ रोमांटिक जगहों के बारे में आइडिया ले सकते हैं।

Best Place For Honeymoon:हनीमून के लिए स्वर्ग है भारत का ये जगह, न्यूली वेड कपल्स आज ही जाने का करें प्लान


Best Place For Honeymoon:शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बहुत से नए कपल हनीमून का प्लान बना रहे हैं। हनीमून पर एक न्यूली वेड कपल को एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। चूंकि, वेडिंग सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में कई कपल्‍स हनीमून पर जाने की प्‍लानिंग करने में जुटे हैं। जब भारत में बेस्‍ट हनीमून डेस्टिनेशन की बात आती है, तो न्‍यू कपल के पास कई ऑप्‍शन होते हैं। सबकुछ नया-नया सा लगता है। चूंकि यहां ढेरों ऑप्‍शन हैं, इसलिए किसी एक को चुनना उनके लिए चुनौती भरा हो सकता है। हालांकि, कम बजट वाले कपल्‍स को भारत की चुनिंदा जगहों को ही चुनना पड़ता है, लेकिन कुछ लोगों को बजट की चिंता नहीं रहती। वे हनीमून पर लाखों तक खर्च कर सकते हैं। अगर आप भी अपना हनीमून यादगार बनाना चाहते हैं तो इन जगहों पर आप जा सकते हैं।

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर, जिसे धरती का स्वर्ग माना जाता है। पहाड़ियां, ढलानें, झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और सारी प्राकृतिक सुंदरता एक ही जगह पर आपको देखने को मिलेगी। कपल्स के लिए इससे बेस्ट रोमांटिक जगह और कोई नहीं हो सकती। यहां एक हफ्ते का बजट लगभग 40 हजार तक आता है। लेकिन आप अगर कम दिनों के लिए जाएंगे, तो आप 30 हजार तक भी घूम कर आ सकते हैं।

गोवा

अगर आप और आपकी पत्नी सूर्यास्त के समय समुद्र की लहरों का नजारा देखना चाहते हैं, तो गोवा जाएं। वहां का माहौल आपको एक रोमांटिक एहसास देता है। यहां 4 दिनों तक घूमने और रहने का खर्चा 40 हजार तक आता है

कुर्ग, कर्नाटक

इस क्षेत्र को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। संतरे के पेड़ों की खुशबू और चारों तरफ हरियाली देखना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यह छोटा सा शहर निश्चित रूप से उन लोगों को पसंद आएगा जो शोर-शराबे के बिना शांतिपूर्ण माहौल चाहते हैं। यहां आप मात्र 20 हजार में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

नैनीताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड में नैनीताल हनीमून कपल्स के लिए अच्छी जगह मानी जाती है। पहाड़ियों से घिरा और बीच में एक झील का नजारा देखना काफी रोमांचक होता है। यहां आप जरा सोचिए अगर नाव की सवारी करेंगे तो, यह कितना रोमांटिक होगा। आप यहां 15 हजार में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बस आप होटल सस्ते में बुक करें।

जैसलमेर, राजस्थान

शाही महलों का नजारा देखने के शौकीन है, तो आप जैसलमेर जा सकते हैं। यहां के ऐतिहासिक स्थल आपको पसंद आएंगे। आप हाथी और ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप यहां जा रहे हैं, तो केवल जैसलमेर न जाएं, आप जैसलमेर के बाद माउंट आबू, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर भी घूमने जाएं।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

हनीमून की बात हो तो शिमला को कैसे भूल सकते हैं? रोमांटिक माहौल के साथ ये जगह आपका हमेशा स्वागत करती है। क्योंकि यहां गर्मी और सर्दी दोनों में ही मौसम शानदार होता है। ठंड में आपको यहां बर्फ देखने का भी मौका मिलेगा। आप मात्र 15000 रुपये में ये ट्रिप कर सकते हैं।

लक्षद्वीप

कितना अच्छा अहसास होगा, जब आपके चारों ओर समुद्र हो और आप बीच में हैं। एक पल के लिए कल्पना कीजिए, नीले आसमान के बीच सफेद रेतीले समुद्र तट पर आप चल रहे हों और बातें कर रहे हों। पार्टनर के साथ इसका अहसास करना कितना रोमांटिक होगा। यहां की कुटियाएं भी बेहद आकर्षक हैं। आप यहां 30 हजार रुपये में यात्रा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप एक्टिविटी पर ध्यान न दें, वरना आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है।

ऊटी, तमिलनाडु

ऊटी भी हनीमून के लिए परफेक्ट जगह है। यहां बॉटनिकल गार्डन, रोज़ गार्डन, ऊटी झील जैसे कई आकर्षण स्थल हैं। आपको यहां यात्रा करने में 15 हजार तक खर्चा आ जाएगा। अगर आप सस्ते में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यात्रा की शुरूआत ट्रेन से करें। स्लीपर कोच में टिकट सस्ती 400 से 500 रुपये में मिल जाती है।

Read more: जानिए घर पर कैसे बनाए गुलकंद, दिमाग को तेज करने में करता है बेहद मदद: Gulkand Recipe

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

अगर आप पार्टनर के साथ दार्जिलिंग जाएंगे, तो वाकई आपके होश उड़ जाएंगे। क्योंकि यहां का नजारा शानदार होता है। ज्यादातर हनीमून कपल्स इसी क्षेत्र को पहली प्राथमिकता देते हैं। यहां का ठंडा मौसम आपको और भी रोमांटिक बना देगा। यहां आप 20 हजार में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button