मनोरंजन

Ye Hai Mohabbatein: जानें अब सालों बाद कैसी दिखती है ‘ये हैं मोहब्बतें’ की रूही, आज भी है दिव्यांका त्रिपाठी के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग

Ye Hai Mohabbatein:  अपनी क्यूटनेस और मासूमियत से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली रूही भल्ला


Ye Hai Mohabbatein: टीवी की दुनिया के सितारें हो या फिर हो बॉलीवुड के सितारें सभी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है और अगर बात हो बच्चों की तो उनको तो और ज्यादा प्यार मिलता है क्योंकि बच्चों की क्यूटनेस पर तो वैसे भी सभी लोगों का दिल आ ही जाता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ साल पहले प्रसारित टीवी शो ‘ ये हैं मोहब्बते’ के बारे में बताने जा रहे है हालांकि अब ये टीवी शो बंद हो चुका है लेकिन इसके किरदारों ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी इस टीवी शो में दिव्यांका त्रिपाठी, अनीता हसनंदानी, करण पटेल जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी।  इतना ही नहीं इसके साथ ही हमें शो में एक छोटी से बच्ची रूही भी नजर आई थी जिसकी मासूमियत और क्यूटनेस आज भी सभी लोग मिस करते हैं रूही ने अपनी क्यूटनेस से सभी लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। लेकिन क्या आपको पता है ये हैं मोहब्बतें की छोटी सी रूही कैसे दिखती है और अभी वो कहां है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं, चलिए आज हम आपको बताएंगे सालों बाद कैसी दिखती है ये हैं मोहब्बतें की रूही।

https://www.instagram.com/p/BqCC_SWldiv/?utm_source=ig_web_copy_link

जानें अब किसी दिखती है रूही भल्ला

सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि ‘ये हैं मोहब्बते’ की रूही का किरदार निभाने वाली बच्ची का असली नाम रूहानिका धवन है लेकिन रूहानिका का ऑनस्क्रीन नाम रूही सभी लोगों को इतना पसंद आया कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें प्यार से रूही बुलाते हैं। शो के दौरान वो रूहानिका ईशिता भल्ला का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी को ईशिमां बुलाती थी। इससे उन दोनों के बीच के खूबसूरत प्यार का पता चलता है। लेकिन बता दें कि अब शो की छोटी सी रूही बड़ी हो गईं हैं और अब वो पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखती है। अगर आप सोशल मीडिया पर देखेंगे तो वहां भी आपको रूहानिका की कई सारी खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल जाती है।

https://www.instagram.com/p/CRlF-7fBBsq/?utm_source=ig_web_copy_link

और पढ़ें:  Shehnaaz Gill: जानें सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब कैसी है शहनाज गिल की जिंदगी

आपको बता दें कि ‘ये हैं मोहब्बतें‘ की रूही यानी की रूहानिका धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर वो अपनी शानदार तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी क्यूटनेस भरी तस्वीरें देख कर सभी लोग उनके दीवाने होते जा रहे हैं। उसके फैंस उनकी तस्वीरों पर काफी ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CRQWL1zBpIA/?utm_source=ig_web_copy_link

अगर आप रूहानिका को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आप देख सकते हैं कि वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। इन पोस्ट और तस्वीरों को देख कर तो लगता है कि वो एडवेंचर काफी पसंद करती हैं। रूहानिका के फैंस उनकी तस्वीरों पर बहुत ज्यादा प्यार बरसाते हैं और जमकर कमेंट भी करते हैं।

https://www.instagram.com/p/B5sP7M2FvXY/?utm_source=ig_web_copy_link

अगर आपने ये टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ देखा है तो आपको पता ही होगा कि रूही की बर्थ मदर शगुन यानि की अनीता हसनंदानी थीं लेकिन उसके बाद वो ईशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी को अपनी मां मानने लगी थी। इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी और रूहानिका ने मां बेटी का किरदार निभाया था जिसे उनके फैंस ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। शो में जब रूही का किरदार किसी बड़ी लड़की को मिल गया तो उसके बाद रूहानिका को शो में दिव्यांका की बेटी बनने का मौका मिला था। बता दें कि अभी भी रूहानिका दिव्यांका त्रिपाठी से बातचीत करती हैं और दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग भी है। इस शो में करण पटेल ने रमन भल्ला यानि की रूही के पापा का किरदार निभाया था। इस शो के दौरान उनके फैंस ने उनकी केमेस्ट्री को बहुत ज्यादा पसंद किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button