लाइफस्टाइल

Cleaning tips for Navratri: अगर नवरात्रि के लिए कर रहे है किचन के ऑयली कैबिनेट की सफाई, तो टॉय करें ये टिप्‍स

Cleaning tips for Navratri: जानें किचन से दाग धब्‍बे चुटकियों में गायब करने के कुछ आसान हैक्स


Cleaning tips for Navratri: आज के समय पर हम सभी लोगों का लाइफस्टाइल काफी भाग दौड़ भरा हो गया है। जिसके बीच में हमें खुद के लिए भी समय नहीं मिलता है। तो ऐसे में अपने घर की या फिर किचन की सफाई के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वैसे तो हम सभी लोग चाहते हैं कि हमारा किचन हमेशा चमचमाता हुआ दिखे लेकिन ऐसा करना इतना आसान नहीं होता जितना लगता है। किचन को चमचमाता बनाने के लिए लोगों के पसीने छूट जाते हैं लेकिन फिर भी किचन की ठीक से सफाई नहीं हो पाती है। आपने देखा होगा कि लगातार किचन में खाना बनाते रहने से तेल की चिकनाई किचन के कैबिनेट पर जम जाती है। ऐसा आपके किचन में भी होता होगा। तो चलिए आज हम आपको कुछ बहुत ही आसान हैक्स के बारे में बताने जा रहे है जिनसे आप चुटकियों में अपने किचन की साफ कर सकते हैं तो चलिए जानते है इनके बारे में।

Cleaning tips for Navratri

बेकिंग सोडा और नींबू: क्या आपको पता है नींबू और बेकिंग सोडा एक बहुत ही बढ़िया क्लीनिंग एजेंट हैं। नींबू और बेकिंग सोडे से आप बहुत ही आसान तरीके से किचन में जमी हुई जिद्दी मोटी ऑयली परत को हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको गर्म पानी लेना होगा और उसके बाद आपको उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना होगा। उसके बाद आपको उसमें दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाना होगा। इसके बाद आप इससे आराम से किचन कैबिनेट पर स्प्रे कर दीजिए। उसके 2 से 3 मिनट के बाद इसे कपड़े से साफ कर लीजिए। आपका कैबिनेट कुछ ही मिनटों में चमकता दिखेगा।

और पढ़ें: Personal space: जानें क्या होता है पर्सनल स्पेस और क्यों जरूरी होता है रिलेशनशिप में बाउंड्री सेट करना

डिशवॉशिंग लिक्विड: आपको बता दें कि डिशवॉशिंग लिक्विड न सिर्फ आपके बर्तन बल्कि आपके किचन कैबिनेट पर जमी ऑयली परत को भी साफ करने में आपकी मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में गर्म पानी लेना होगा उसके बाद आपको इसमें डिशवॉशिंग लिक्विड डालना होगा। उसके बाद आपको एक स्पंज को कटोरी के पानी में भिगो कर किचन कैबिनेट को साफ करना चाहिए। आप देखेंगे की आपके किचन का कैबिनेट पहले से काफी ज्यादा साफ़ हो गया है।

Cleaning

सफेद सिरका और गर्म पानी: सफेद सिरका यानि व्हाइट विनेगर एक बहुत ही अच्छा क्लीनिंग एजेंट है। अगर आप व्हाइट विनेगर से अपने किचन की सफाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक बोतल में 3 से 4 चम्मच सिरका डालकर उसके बाद उसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाना होगा। अब आपको इससे अपने किचन कैबिनेट पर स्प्रे करना होगा। उसके बाद आपको इससे लगभग 25 या 30 मिनट के लिए छोड़ना होगा। उसके बाद आपको इससे सूती कपड़े की मदद से साफ करना होगा। उसके बाद आप देखेंगे आपका किचन चमचमा रहा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button