हॉट टॉपिक्स

RIP Mulayam Singh Yadav : नहीं रहे सपा के Supremo मुलायम सिंह यादव, जानें निजी जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

RIP Mulayam Singh Yadav :पहले पहलवान, फिर अध्यापक और फिर नेता मुलायम सिंह यादव, काफी दिलचस्प है उनकी जीवन की कहानी


Highlights –

. उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता  मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर सोमवार सुबह  लगभग 8 बजे करीब निधन हो गया।

. मुलायम सिंह यादव को तबियत खराब होने का वजह से 22 अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

RIP Mulayam Singh Yadav :उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता  मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर सोमवार सुबह  लगभग 8 बजे करीब निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव को तबीयत  खराब होने का वजह से 22 अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हालत बिगड़ने की वजह से 1 अक्टूबर की रात को ICU में शिफ्ट किया गया।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया के सपा ने अपने ट्विटर पर साझा कर सहको उनके निधन की जानकारी दी। अखिलेश ने लिखा मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।

Read More-World Mental Health Day 2022 : भारत में 19.7 मिलियन लोग मानसिक रोग से हैं पीड़ित – WHO , ठोस कदम उठाने की है जरूरत

आपको बता दें मुलायम सिंह यादव को यूरीन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत काफी नाजुक बनी हुई थी। 82 साल की उम्र में उन्होंने गुड़गांव के मेदांता में अपनी आखिरी सांस ली।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।

देश के बड़े – बड़े नेता से लेकर देश के कई दिग्गजों ने उनकी मौत पर दुख जताया है। इनमें प्रधानमंत्री मोदी से लेकर प्रियंका गांधी शामिल हैं।

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। मुलायम सिंह यादव एक किसान सुघर सिंह यादव के बेटे थे।

उत्तर प्रदेश की राजनीति हो या देश की राजनीति मुलायम सिंह यादव को देश के प्रमुख नेताओं की श्रेणी में गिना जाता है।

वह तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में वह मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद थे। मुलायम सिंह यादव केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

इन सबके अलावा वह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।

मुलायम सिंह यादव के निजी जीवन की बात की जाए तो उन्होंने दो शादियाँ की थी। पहली पत्नी मालती यादव की मृत्यु मई 2003 में हुई, जिनके पुत्र अखिलेश यादव हैं। उन्होंने दूसरी शादी साधना गुप्ता से की। उनके पुत्र प्रतीक यादव हैं। जून में ही साधना गुप्ता का निधन हो गया था।

मुलायम सिंह ने अपना करियर पहलवानी से शुरू किया था। वह पेशे से अध्यापक थे। उनके पिता जी की ख्वाहिश थी कि वह पहलवान बनें। लेकिन राजनीति में मन लगने की वजह से उन्होंने  जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में कदम रखा। वह 1982 – 1985 तक विधान परिषद के सदस्य रहे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button