हॉट टॉपिक्स

Ganga Dussehra: इस बार 4 महायोगों के साथ आ रहा गंगा दशहरा, जाने इस मौके पर स्नान-दान का महत्व

Ganga Dussehra: जाने कब है गंगा दशहरासाथ ही जाने इसका महत्व


Highlights:

  • जाने कब और क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा?
  • जाने गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान का महत्व
  • इस गंगा दशहरा पर विशेष फलकारी होंगे चार महायोग
  • इस गंगा दशहरा विशेष महत्व रखेगा दस का अंक
  • इस गंगा दशहरा खूब होती तरबूज व फलों की बिक्री
  • गंगा दशहरे पर दान महत्व

Ganga Dussehra: हर साल हमारे देश में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा गुरुवार यानी की 9 जून को मनाया जाएगा। इस साल गंगा दशहरा पर चार महायोग बनने से इस त्योहार का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। हर साल की ही तरह इस साल भी गंगा स्नान के लिए अभी से लोग गंगा घाटों की ओर रवाना होने लगेंगे है इस दिन सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ती है। हिंदू शास्त्रों में गंगा का बहुत ज्यादा महत्व होता है। क्योंकि मां गंगा पापनाशिनी और मोक्षदायिनी हैं इस लिए मां गंगा की चार बूंदें भी भक्तों का उद्धार कर देती हैं।

Read More- Nirjala Ekadashi 2022: इस साल 10 जून को मनाई जाएगी निर्जला एकादशी

गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्‍नान और दान-पुण्‍य को बहुत ज्यादा महत्‍वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि आज के ही दिन गंगा को भागीरथ धरती पर लाए थे। इस लिए ही इस त्योहार को गंगा दशहरा के नाम से मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार हस्त नक्षत्र में ही गंगाजी धरती पर आई थीं इस साल यह हस्त नक्षत्रकाल गुरुवार यानी 9 जून को सुबह 4.31 से शुक्रवार की सुबह 4.25 तक रहेगा। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन जो भी लोग गंगा तटों पर नहीं जा पाते वो अपने घरों में गंगाजल मिलाकर स्नान करते है।

इस गंगा दशहरा पर विशेष फलकारी होंगे चार महायोग

हमारे ज्योतिषाचार्य बताते है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान किया जाता है और जहां गंगा नदी नहीं होती है वहां पर लोग दूसरी पवित्र नदियों में स्नान कर गंगा दशहरे का पर्व मनाते हैं। मान्यता तो ये भी है कि अपने पूर्वजों को कपिल मुनि के श्राप से मुक्ति दिलाने के लिए भागीरथ ने अपनी तपस्या से मां गंगा को प्रसन्न कर धरती पर लाए थे मोक्षदायिनी मां गंगा अक्षय पुण्य दिलाती हैं।

Read More- World Environment Day: क्या है इस साल की थीम? कैसे आप दे सकते है अपना योगदान, जाने जरुरी बातें

इस गंगा दशहरा विशेष महत्व रखेगा दस का अंक

हमारे ज्योतिषाचार्य हमेशा से ये बताते आए है कि हिंदू संस्कृति में गंगा जल का विशेष महत्व होता है। कोई भी शुभकार्य या शुद्धि या फिर हो कोई भी अशुभ काम सभी में गंगाजल का प्रयोग किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस बार गंगा दशहरा पर दस का अंक महत्वपूर्ण है। इस लिए इस बार आपको दस दीपक, दस फल, दस फूल या दस की संख्या कोई अन्य वस्तु दान करने से विशेष फलदायी होगा। ज्योतिषाचार्य बताते है कि ऐसा करने से व्यक्ति को उसके दस पापों से मुक्त मिल सकती है।

इस गंगा दशहरा खूब होती तरबूज व फलों की बिक्री

कोई भी त्योहार हो सभी पर फलों की बिक्री बहुत ज्यादा बड़ जाती है। इस बार गंगा दशहरा पर भी फलों की बिक्री बढ़ जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है गंगा दशहरा पर सबसे ज्यादा तरबूज की बिक्री होती है। इसके अलावा खरबूज, आम, लीची सहित अन्य फल की खरीदारी होती है। इस दिन पतंगबाजी का भी विशेष महत्व है। इस दिन पेच लड़ाने के लिए लोग नदियों, नहरों या खुले स्थानों पर पतंग उड़ाने के लिए पहुंच जाते हैं। इसके लिए पतंग की खरीदारी दो दिन से बढ़ जाती है।

गंगा दशहरे पर दान महत्व

हर साल गंगा दशहरा ऐसे समय पर मनाया जाता है जब गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में आपको जरूरतमंद लोगों को ठंडी चीजों का दान करना चाहिए ये आपको विशेष पुण्‍य की प्राप्ति कराएगा। इस मौके पर आप तरबूज, खरबूज, आम, लीची, पंखा, वस्‍त्र, चप्‍पल, छाता आदि चीजों का दान कर सकते है। इसके साथ ही आप आटा, चावल, घी, सब्जियां और नमक का भी दान कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button