धार्मिक

Wedding Dates Feb-April: शादी करने के लिए फरवरी और अप्रैल में ये दिन रहेंगे शुभ, वर-वधू का दांपत्य जीवन बनेगा सुखमय

Wedding Dates Feb-April: अगर आप नए साल 2024 में फरवरी के महीने में शादी करना चाहते हैं तो विवाह के शुभ मुहूर्त जान लें।

Wedding Dates Feb-April: फरवरी और अप्रैल में इतने दिन बजेगी शहनाई, यहां जाने शुभ तिथि व मुहूर्त

हिंदू धर्म में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। बिना शुभ मुहूर्त के कोई भी कार्य को करना सही नहीं माना जाता है। खासतौर से विवाह के लिए तो शुभ मुहूर्त देखना पूर्ण रूप से अनिवार्य है। शास्त्रों में विवाह को एक पवित्र बंधन माना जाता है, जिसमें दो मन और आत्माओं का सदैव के लिए मिलन होता है। शुभ मुहूर्त में विवाह संपन्न होने से वर-वधू का दांपत्य जीवन सुखमय बनता है, उन्हें देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि फरवरी माह में विवाह के लिए कितने शुभ मुहूर्त मिलेंगे-

तिथि और दिन- 4 फरवरी, रविवार

  • मुहूर्त का समय
  • सुबह 07 बजकर 21 मिनट से 05 फरवरी की सुबह 05 बजकर 44 मिनट कर
  • नक्षत्र- अनुराधा
  • तिथि- नवमी, दशमी

06 फरवरी, मंगलवार

  • मुहूर्त का समय- दोपहर 1 बजकर 18 मिनट से 07 फरवरी की सुबह 06 बजकर 27 मिनट तक
  • तिथि- मूल
  • तिथि- एकादशी, द्वादशी

We’re now on WhatsApp. Click to join

7 फरवरी, बुधवार

  • मुहूर्त का समय- सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 8 फरवरी की सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक
  • नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
  • तिथि- त्रयोदशी

8 फरवरी, गुरुवार

  • मुहूर्त का समय- सुबह 07 बजकर 05 मिनट से सुबह 11 बजकर 17 मिनट तक
  • नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
  • तिथि- त्रयोदशी

12 फरवरी, सोमवार

  • मुहूर्त का समय- दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से 13 फरवरी की सुबह 07 बजकर 02 मिनट तक
  • नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद
  • तिथि- तृतीया, चतुर्थी

13 फरवरी, मंगलवार

  • मुहूर्त का समय- दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 14 फरवरी की सुबह 05 बजकर 11 मिनट तक
  • नक्षत्र- रेवती
  • तिथि- पंचमी

17 फरवरी, शनिवार

  • मुहूर्त का समय- सुबह 08 बजकर 46 मिनट से दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक
  • नक्षत्र- रोहिणी
  • तिथि- नवमी

24 फरवरी, शनिवार

  • मुहूर्त का समय- दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से रात 10 बजकर 20 मिनट तक
  • नक्षत्र- मघा
  • तिथि- पूर्णिमा, प्रतिपदा

25 फरवरी, रविवार

  • मुहूर्त का समय- मध्यरात्रि 01 बजकर 24 मिनट से 26 फरवरी की सुबह 06 बजकर 50 मिनट तक
  • नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी
  • तिथि- द्वितीया

26 फरवरी, सोमवार

  • मुहूर्त का समय- सुबह 06 बजकर 50 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक
  • नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी
  • तिथि- द्वितीया

29 फरवरी, गुरुवार

  • मुहूर्त का समय- सुबह 10 बजकर 22 मिनट से 01 मार्च की सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक
  • नक्षत्र- स्वाती
  • तिथि- पंचमी

मार्च-अप्रैल में ये दिन रहेंगे शुभ

इसके अलावा शादी के लिए या किसी भी शुभ काम के लिए 1, 3, 7, 11, 13, 16, 17, 19, 20, 24, 25, 27, 28, 30 मार्च को देखें तो अच्छे मुहूर्त हैं। वहीं अप्रैल में 1, 3, 4, 5, 6, 9, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 25, 26 की तारीखें भी अच्छी हैं।

Read More:- Valentine Week: लव लाइफ अच्छी करनी है तो ‘Kissing Street’ पर जरूर करें किस, कपल्स की लगती लंबी लाइन, जानें कहां है ये जगह

26 अप्रैल तक शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त

पुजारी निर्मल पंडित ने बताया कि अप्रैल तक का यह महीना अच्छे कार्यों के लिए अनुकूल है। सगाई, विवाह, शिलान्यास, नये घर का प्रवेश, मूर्ति स्थापना के लिए ये तारीखें अच्छी हैं। फरवरी महीने की 11 तारीख से 26 अप्रैल तक सभी शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त हैं।

बसंत पंचती पर होंगी कई शादियां

वहीं बसंत पंचमी के दिन कई शादियां हो सकती हैं। शादी हॉल, बैंड, फोटो और वीडियोग्राफर, पुजारी, कैटरिंग, डेकोरेटर और इवेंट मैनेजर व्यस्त रहेंगे। सोना, कपड़ा और फूलों की दुकानों में चहल-पहल रहेगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button