लाइफस्टाइल

Valentine Week: लव लाइफ अच्छी करनी है तो ‘Kissing Street’ पर जरूर करें किस, कपल्स की लगती लंबी लाइन, जानें कहां है ये जगह

Valentine Week: एक ऐसी जगह है, जिसके लिए कहा जाता है कि अगर वहां जाकर कोई कपल किस करता है तो उसकी लव लाइफ काफी अच्छी चलती है। अब कपल इस जगह पर जाते हैं और सिर्फ किस करके वापस लौट आते हैं।

Valentine Week: इस अनोखी गली में एक बार जरूर Kiss करना चाहते हैं कपल्स, दुनियाभर से पहुंचती भीड़

हमारे देश में आपने कई मशहूर गलियां सुनी होंगी। लेकिन कभी आपने किसिंग स्ट्रीट के बारे में सुना है? दरअसल, एक ऐसी जगह है, जिसके लिए कहा जाता है कि अगर वहां जाकर कोई कपल किस करता है तो उसकी लव लाइफ काफी अच्छी चलती है। अब कपल इस जगह पर जाते हैं और सिर्फ किस करके वापस लौट आते हैं।

ऐसे में जानते हैं कि आखिर ये जगह कहां है और यहां किस करने से जुड़ा क्या विश्वास है। साथ ही आपको बताएंगे कि किस करने के लिए फेमस इस जगह पर क्या नजारा रहता है और लोगों का इस जगह का लेकर क्या मानना है? वहीं इन दिनों Valentine Week चल रहा है, तो ऐसे दिनों में यहां कपल्स की भीड़ देखने को मिल रही है-

मैक्सिको में है किस स्ट्रीट

आपको बता दें कि इस जगह को Kiss स्ट्रीट के नाम से जाना जाता है। यह गली मैक्सिको के गुआनाजुआतो में है। भले ही यह जगह कोई बड़ा होटल या टूरिस्ट प्लेस नहीं है, फिर भी यह जगह कपल्स के बीच काफी फेमस है। इस गली को ‘एले ऑफ द किस’ के नाम से भी जाना जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कपल्स की लगती लंबी लाइन

दरअसल ‘एले ऑफ द किस’ नाम से मशहूर यह गली काफी संकरी है और इसमें एक बार में एक ही कपल की एंट्री हो सकती है। यही वजह है कि यहां पर लोगों को अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ इंतजार करना पड़ता है और गली के आगे लवर्स की लंबी लाइन लग जाती है। शाम के वक्त ये गली बंद कर दी जाती है।

प्रेम कहानी का मामला

इस गली का नाता एक प्रेम कहानी से जुड़ा हुआ है। कभी यहां रोमियो जूलियट जैसा एक प्रेमी जोड़ा एक साथ जीने-मरने के सपने देखा करता था। लेकिन यहां उनकी कहानी अधूरी रह गई। जहां वो कपल मिला करते थे, वो गली आज लोगों के बीच काफी फेमस हो चुकी है। ये सबसे फेमस कहानी आपको शायद बॉलीवुड मूवी की याद दिला सकती है।

कपल्स के रिश्ते के खिलाफ थे घरवाले

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक कपल एक दूसरे काफी प्यार करता था, लड़की जो थी वो अमीर घराने की थी और लड़का गरीब परिवार से था। जब दोनों प्यार में डूबे तो वो इस जगह पर छुप-छुपकर मिलने लगे, और यहां घंटों तक किस किया करते थे। उनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

Read More:- Anti Valentine Week List 2024: कब मनाया जाएगा ‘एंटी-वेलेंटाइन वीक’, यहां जानें लिस्ट!

घर वालों ने कर दी थी हत्या

कहा जाता है कि लड़की के घरवालों के मना करने के बाद भी लड़की वहां लड़के से मिलती थी, जिसके बाद घर वालों ने उसकी हत्या कर दी थी। इससे उनकी कहानी अधूरी रह गई थी और लोग इस लव स्टोरी को जिंदा रखने और उसकी याद में यहां किस करते हैं। साथ ही लोग इसे अपनी मोहब्बत के लक से जोड़ते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button