मनोरंजन

Elvish Yadav Slapping Video: जयपुर में एल्विश ने शख्स को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या थी वजह

Elvish Yadav Slapping Video: एल्विश यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शख्स को रेस्टोरेंट में थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। एल्विश के इस नए वीडियो ने लोगों के बीच हलचल मचा दी है।

Elvish Yadav Slapping Video: शख्स को थप्पड़ मारते हुए एल्विश का वीडियो वायरल, जयपुर के होटल में हुआ बवाल

बिग बॉस ओटीटी विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनकी मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इन दिनों एल्विश जयपुर में है। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। जयपुर के एक रेस्टोरेंट में एल्विश यादव को एक लड़के के साथ लड़ाई करते देखा गया है।

इसके पहले यूट्यूबर एल्विश रेव पार्टी में सांप और उसके जहर के इस्तेमाल करने के मामले को लेकर भी चर्चा में आए थे। अब एल्विश यादव से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अंजान शख्स पर हाथ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके आसपास खासी भीड़ भी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

जयपुर के रेस्टोरेंट में हुई लड़ाई

एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जीतकर अपने फैन और अधिक बढ़ा लिए हैं। हालांकि उनका हालिया आया वीडियो फैंस को शायद खासा पसंद ना आए। दरअसल रविवार देर शाम एल्विश यादव जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान वो एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। तभी उन्होंने वहां पर मौजूद एक शख्स को थप्पड़ मार दिया।

Read More:- Munawar Faruqui: क्या है सुष्मिता सेन की बेटी का मुनव्वर फारूकी के साथ कनेक्शन? देखे यहाँ 

शख्स ने परिवार पर किया था गलत कमेंट

मीडिया में अब तक जो खबरे आई हैं उससे पता चलता है कि एक अज्ञात ने एल्विश यादव के परिवार पर गलत कमेंट किया था। जिसके बाद एल्विश ने गुस्से में आकर थप्पड़ मार दिया। घटना का कारण समझने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshat (@elvishyadavfanbase_)

एक्ट्रेस कुशा कपिला को बोला था- सस्ती करीना कपूर

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला ने हाल ही में एल्विश यादव को लेकर खुलासा किया था कि उन्होंने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया हुआ है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान एल्विश को ब्लॉक किया था। जिसके बाद एल्विश ने उनसे दोस्ती करने की भी कोशिश की। बता दें, एल्विश ने कुशा को उन दिनों सस्ती करीना कपूर कहा था। इस अभद्र टिप्पणी पर कुशा ने उन्हें जवाब भी दिया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

विवादों से है गहरा नाता

ऐसा पहली बार नही है कि एल्विश कानूनी पचड़ों में फंसे हों। 3 नवंबर 2023 को नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव और पांच अन्य के खिलाफ कोबरा सहित 9 जहरीले सांपों की कथित खोज के बाद FIR दर्ज की। कथित तौर पर सांप के जहर के साथ इन सांपों का इस्तेमाल अवैध रेव पार्टियों में किया जाता था। इसके बाद, एक गुप्त ऑपरेशन के परिणामस्वरूप पांच व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई, जिन्होंने एल्विश यादव को गतिविधियों के पीछे का मास्टरमाइंड बताया। मामले की जांच फिल्हाल जारी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button