धार्मिक

Tulsi Mala Ke Niyam:  तुलसी की माला पहन कर ना करे ये काम,वरना हो सकता है शुभ की जगह अशुभ असर!

हिन्दू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और तुलसी माला को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। यह माला न केवल आध्यात्मिक उन्नति का साधन मानी जाती है, बल्कि भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का माध्यम भी है।लेकिन ध्यान रहे — यदि तुलसी माला पहनते समय कुछ नियमों का पालन नहीं किया गया, तो इसका पुण्य फल मिलना तो दूर, उल्टा अशुभ प्रभाव भी हो सकता है

Tulsi Mala Ke Niyam : तुलसी माला पहनकर भूलकर भी न करें ये काम, वरना होगा नुकसान

 Tulsi Mala Ke Niyam : तुलसी की माला को  हिन्दू धर्म ग्रंथों मे बहुत पवित्र माना गया है। शास्त्रों में इसे धारण करने के अनेक लाभ भी बताए गए हैं। ऐसे मे काफी लोग गले मे तुलसी की माला को घारण करते है। लेकिन इसके लिए भी कुछ विशेष नियमों का वर्णन भी किया गया है। जिसका ख्याल रखने से जातक को आर्थिक तंगी से भी निजाद मिल सकता है और माता लक्ष्मी-विष्णुजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।  Tulsi Mala को पहनने के साथ-साथ माता लक्ष्मी के बीज मंत्रों का जाप करने से भी यह फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से भी निजाद मिल सकता  है इसके साथ ही धन लाभ के योग भी बनते है। लेकिन शास्त्रों में इस पवित्र माला को धारण करने के कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी होता है ऐसा न करने करने वाले व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और माला धारण करने का फल भी नहीं मिलेंग। ऐसे मे अगर आप तुलसी की माला पहन रहे है यह जरूरी बातों को जान लें।

तुलसी की माला को ऐसे पहने 

  शास्त्रों में  Tulsi Mala धारण करने के कई लाभ बताए गए हैं। लेकिन इसके लिए माला को सही तरीके और सही दिन पर पहनना जरूरी होता है मान्यता है की तुलसी की माला सोमवार,गुरुवार, शुक्रवार या एकादशी के दिन धारण करना सबसे उत्तम होता है। ऐसा करने से जातक को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। तुलसी की माला पहने से पहले सुबह उठकर जल्दी स्नान करना चाहिए । इसके बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए उसके बाद ही तुलसी की माला को धारण करे 

इस तरह से  Tulsi Mala को पहनना शुभ माना जाता है इससे व्यक्ति के जीवन मे सकारात्मक बदलाव आने शुरू हो सकते हैं और नकारात्मकता दूर होती है। इसके लिए तुलसी की माला धारण करने से पहले आप इसे गंगाजल मे डाल कर रख देना चाहिए। मान्यता है कि माला को गले में धारण करना सबसे उत्तम होता है।  

Read More : Raja Sankranti: ओडिशा की धरती से जुड़ा है नारी शक्ति का यह पर्व, जानिए किस तरह से इसे मनाते हैं लोग

तुलसी की माला पहन के न करें ये काम

अगर आपने  Tulsi Mala पहन रखी है तो भूलकर भी गलती से  कुछ काम नहीं करने चाहिए। ऐसा माना जाता है  की तुलसी की माला धारण करने वाले जातकों को तामसिक भोजन करने से परहेज करना चाहिए साथ ही मदिरा से भी दूर रहना चाहिए। तुलसी की माला को पहन कर ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार,तुलसी की माला पहनते वक्त ही व्यक्ति को सात्विक जीवन जीने का संकल्प ले लेना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए। तुलसी की माला पहन कर लहसुन, शराब, प्याज, आदि का सेवन करने से आपको अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। 

तुलसी की माला धारण करने से लाभ 

ऐसा माना जाता है की तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है साथ ही मंत्रों के जाप करने से विष्णुजी भी प्रांसन्न होते है ऐसे व्यक्ति को जीवन के दुखों से निजात मिल सकता है तुलसी की माला को धारण करने से आर्थिक तंगी दूर होती है यदि आप नियमों का ध्यान मे रखते हुए तुलसी की माला को पहनते हैं तो इससे आपको मानसिक शांति भी महसूस होगी और आसपास सकारात्मकता बनी रहती है। 

तुलसी की माला पहनकर इन स्थानों पर ना जाएं 

मान्यता है की तुलसी की माला  बहुत पवित्र होती है। ऐसे मे इसे कुछ स्थानों पर पहनकर जाना वर्जित माना जाता है। तुलसी की माला को कभी भी शौचालय में पहनकर नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा श्मशान घाट में भी इसे पहनकर जाना वर्जित माना गया है। ऐसा कहा जाता है की तुलसी की माला को पहन कर ऐसे स्थानों पर नहीं जाना चाहिए जो अशुद्ध हो।  ऐसा करने से व्यक्ति को नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।साथ ही, इस पवित्र माला को धारण करके हर प्रकार के अनैतिक गतिविधि से भी दूर रहना चाहिए। मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने पर ही माला का पूर्ण फल प्राप्त होता है और माल जप के भी लाभ व्यक्ति को मिलते हैं।           

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com          

Back to top button