धार्मिक

Shri Ram Chalisa Path: राम चालीसा के पाठ से प्रसन्न होते हनुमान जी, मनाेकामना पूरी होने के साथ होंगे ये 7 बड़े फायदे

Shri Ram Chalisa Path: मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम संग हनुमान जी की पूजा उपासना की जाती है। भगवान श्रीराम जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अवतार हैं। वहीं, हनुमान जी सृष्टि के रचयिता देवों के देव महादेव के अवतार हैं। त्रेता युग में भगवान विष्णु की सहायता हेतु भगवान शिव, हनुमान जी के रूप में प्रकट हुए थे।

Shri Ram Chalisa Path: रोजाना पढ़ें राम चालीसा, जानें क्या है पूजा का नियम

मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम संग हनुमान जी की पूजा उपासना की जाती है। भगवान श्रीराम जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अवतार हैं। वहीं, हनुमान जी सृष्टि के रचयिता देवों के देव महादेव के अवतार हैं। त्रेता युग में भगवान विष्णु की सहायता हेतु भगवान शिव, हनुमान जी के रूप में प्रकट हुए थे। तत्कालीन समय में सेवक बन हनुमान जी ने भगवान श्रीराम की सेवा की थी। धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन राम जी संग हनुमान जी की पूजा करने से साधक को सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन विधि विधान से राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय श्रीराम चालीसा का पाठ करें। पूजा का समापन आरती से करें। ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, तो आइए पढ़ते हैं-

श्रीराम चालीसा

श्री रघुवीर भक्त हितकारी।
सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥
निशिदिन ध्यान धरै जो कोई।
ता सम भक्त और नहिं होई॥
ध्यान धरे शिवजी मन माहीं।
ब्रह्म इन्द्र पार नहिं पाहीं॥
दूत तुम्हार वीर हनुमाना।
जासु प्रभाव तिहूं पुर जाना॥
तब भुज दण्ड प्रचण्ड कृपाला।
रावण मारि सुरन प्रतिपाला॥
तुम अनाथ के नाथ गुंसाई।
दीनन के हो सदा सहाई॥
ब्रह्मादिक तव पारन पावैं।
सदा ईश तुम्हरो यश गावैं॥
चारिउ वेद भरत हैं साखी।
तुम भक्तन की लज्जा राखीं॥
गुण गावत शारद मन माहीं।
सुरपति ताको पार न पाहीं॥
नाम तुम्हार लेत जो कोई।
ता सम धन्य और नहिं होई॥
राम नाम है अपरम्पारा।
चारिहु वेदन जाहि पुकारा॥
गणपति नाम तुम्हारो लीन्हो।
तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हो॥
शेष रटत नित नाम तुम्हारा।
महि को भार शीश पर धारा॥
फूल समान रहत सो भारा।
पाव न कोऊ तुम्हरो पारा॥
भरत नाम तुम्हरो उर धारो।
तासों कबहुं न रण में हारो॥
नाम शक्षुहन हृदय प्रकाशा।
सुमिरत होत शत्रु कर नाशा॥
लखन तुम्हारे आज्ञाकारी।
सदा करत सन्तन रखवारी॥
ताते रण जीते नहिं कोई।
युद्ध जुरे यमहूं किन होई॥
महालक्ष्मी धर अवतारा।
सब विधि करत पाप को छारा॥
सीता राम पुनीता गायो।
भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो॥
घट सों प्रकट भई सो आई।
जाको देखत चन्द्र लजाई॥
सो तुमरे नित पांव पलोटत।
नवो निद्धि चरणन में लोटत॥
सिद्धि अठारह मंगलकारी।
सो तुम पर जावै बलिहारी॥
औरहु जो अनेक प्रभुताई।
सो सीतापति तुमहिं बनाई॥
इच्छा ते कोटिन संसारा।
रचत न लागत पल की बारा॥
जो तुम्हे चरणन चित लावै।
ताकी मुक्ति अवसि हो जावै॥
जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरूपा।
नर्गुण ब्रह्म अखण्ड अनूपा॥
सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी।
सत्य सनातन अन्तर्यामी॥
सत्य भजन तुम्हरो जो गावै।
सो निश्चय चारों फल पावै॥
सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं।
तुमने भक्तिहिं सब विधि दीन्हीं॥
सुनहु राम तुम तात हमारे।
तुमहिं भरत कुल पूज्य प्रचारे॥
तुमहिं देव कुल देव हमारे।
तुम गुरु देव प्राण के प्यारे॥16॥
जो कुछ हो सो तुम ही राजा।
जय जय जय प्रभु राखो लाजा॥
राम आत्मा पोषण हारे।
जय जय दशरथ राज दुलारे॥
ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरूपा।
नमो नमो जय जगपति भूपा॥
धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा।
नाम तुम्हार हरत संतापा॥
सत्य शुद्ध देवन मुख गाया।
बजी दुन्दुभी शंख बजाया॥
सत्य सत्य तुम सत्य सनातन।
तुम ही हो हमरे तन मन धन॥
याको पाठ करे जो कोई।
ज्ञान प्रकट ताके उर होई॥
आवागमन मिटै तिहि केरा।
सत्य वचन माने शिर मेरा॥
और आस मन में जो होई।
मनवांछित फल पावे सोई॥
तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै।
तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै॥
साग पत्र सो भोग लगावै।
सो नर सकल सिद्घता पावै॥
अन्त समय रघुबरपुर जाई।
जहां जन्म हरि भक्त कहाई॥
श्री हरिदास कहै अरु गावै।
सो बैकुण्ठ धाम को पावै॥

Read More:- Week Moon In Kundali: इन लक्षण से जानें कुंडली में कमजोर है चंद्रमा, हर सोमवार 9 कन्याओं को खिलाएं खीर, चंद्रदेव की मिलेगी कृपा

दोहा

सात दिवस जो नेम कर, पाठ करे चित लाय।
हरिदास हरि कृपा से, अवसि भक्ति को पाय॥
राम चालीसा जो पढ़े, राम चरण चित लाय।
जो इच्छा मन में करै, सकल सिद्ध हो जाय॥

श्री राम चालीसा पाठ के 7 फायदे

जो व्यक्ति श्री राम चालीसा का पाठ करता है, वह राम का प्रिय हो जाता है। उसे वैकुंठ में स्थान प्राप्त होता है। यदि आपने उनकी मर्यादा की सीख को अपने जीवन में उतार लिया तो अपका भाग्य बदल जाएगा। आइए जानते हैं श्री राम चालीसा पाठ से होने वाले फायदे के बारे में।

We’re now on WhatsApp. Click to join

  • श्री राम चालीसा का पाठ करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
  • भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करने में सफल होता है।
  • जो प्रभु राम की शरण में चला गया, उसके सब दुख दूर हो जाते हैं।
  • श्री राम चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। वे आपकी संकटों से रक्षा करते हैं।
  • राम चालीसा पढ़ने से तनाव दूर होगा और मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। आपके अंदर की बुराई धीरे—धीरे खत्म होगी।
  • श्री राम चालीसा का पाठ करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। भाग्य मजबूत होता है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
  • राम चलीसा का रोज पाठ करने से घर में क्लेश नहीं रहता है। परिवार में प्रेम बढ़ता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button