धार्मिक

Shami Plant Vastu Tips: शमी के पेड़ में इस दिन बांध दें ये एक चीज, सुख समृद्धि से भर जाएगा घर, जानें क्या है धार्मिक महत्व

Shami Plant Vastu Tips: शमी के पौधे का वास्तु के साथ साथ धार्मिक महत्व भी है। वास्तु शास्त्र में भी शमी के पौधा काे विशेष महत्व दिया गया है। शमी के पेड़ की सही से पूजा की जाए तो आपको उनके गुणों का लाभ प्राप्त होगा। शमी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मकता दूर होती है।

Shami Plant Vastu Tips: घर में है शमी का पेड़ तो इन बातों का रखें ध्यान, महादेव के साथ-साथ शनि देव की बरसेगी कृपा

शमी के पौधे का वास्तु के साथ साथ धार्मिक महत्व भी है। वास्तु शास्त्र में भी शमी के पौधा काे विशेष महत्व दिया गया है। शमी के पेड़ की सही से पूजा की जाए तो आपको उनके गुणों का लाभ प्राप्त होगा। शमी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। धार्मिक महत्व देखें तो यह पौधा भगवान शिव को अति प्रिय है। साथ ही शमी के पौधे में शनिदेव का वास माना जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख में शमी का पेड़ लगाने की सही दिशा, शमी के पौधे का के फायदे बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि शमी के पौधे में ऐसा क्या चीज बांध दें जिससे शनि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी। Shami Plant Vastu Tips

दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ रूप में देखा जा सकता है। इन्हीं ग्रहों में शनि और राहु क्रूर और पापी ग्रहों में से एक हैं। शनि ढाई साल में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपनी लाइफ में एक बार जरूर शनि की दशा का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपायों का जिक्र किया गया है। इन्हीं में से एक शमी का पेड़ है। कहा जाता है कि शनि दोष को दूर करने के लिए शमी की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही उससे जुड़े कुछ उपाय भी आप कर सकते हैं।

Read More:- Masik Shivratri Puja Vidhi: भोलेनाथ को करना है प्रसन्न तो मासिक शिवरात्रि पर ऐसे करें पूजन, पूरी होगी हर मनोकामना, जीवन में आएगी खुशहाली

शमी के पेड़ का धार्मिक महत्व Shami Plant Vastu Tips

धार्मिक दृष्टि से शमी को शनि का पौधा बताया गया है। मान्यता है कि इसे अपने घर में लगाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही यदि किसी पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो शमी की नियमित पूजा करनी चाहिए। ऐसे लोगों को शमी के पौधा का पत्ता गणेश जी को चढ़ाना चाहिए। जिससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है। शमी को देश के कुछ हिस्सों में खेजड़ी के नाम से भी जाना जाता है। शमी का पौधा जीवन में परेशानियों और कष्टों से मुक्ति दिलाने का कार्य करता है। मान्यता है कि भगवान शिव को शमी का पत्ता चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

शमी का पौधे लगाने की सही दिशा Shami Plant Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में शमी का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो घर के मुख्य द्वार के दाएं ओर लगाना शुभ माना गया है। अगर घर के बाहर जगह नहीं है, तो छत की दक्षिण दिशा में लगाना भी शुभ माना गया है। वास्तु जानकार बताते हैं कि शमी का पौधा शनिवार के दिन या फिर विजयदशमी के दिन लगाना शुभ है। इन दिनों में शमी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि के साथ शनिदेव और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

Read More:- Marriage Mantra: विवाह में आ रही बाधा तो इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

जल में दुग्ध मिलाकर करें अर्पित Shami Plant Vastu Tips

शिव पुराण में शमी के पेड़ से संबंधित कई उपाय बताए गए हैं। जिससे आप हर तरह के रोग, भय और दोष से छुटकारा पा सकते हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि शमी के पेड़ में जल चढ़ाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं शिव पुराण के अनुसार, शमी के पेड़ में जल चढ़ाने से पहले उसमें थोड़ा सा दूध मिला लें। इसके बाद अवधूतेश्वर महादेव का नाम लेते हुए धीरे-धीरे चढ़ा दें। ऐसा करने से व्यक्ति को हर तरह के रोगों से मुक्ति मिल जाती है। बता दें कि भगवान शिव के एक उग्र स्वरूप का नाम अवधूतेश्वर महादेव है। महादेव ने देवगुरु बृहस्पति और इंद्र देव की परीक्षा लेने के लिए ये स्वरूप धारण किया था।

सोमवार को पेड़ में बांध दें कलावा Shami Plant Vastu Tips

शनिदेव की कृपा पाने के लिए नियमित रूप से शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। साथ ही शनिवार या सोमवार को शमी की टहनी में लाल रंग का कलावा बांधे। कलावा बांधते समय आपको शनिदेव से अपने घर में सुख समृद्धि की कामना करते रहें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही इसके दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। इस उपाय को करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

साफ- सुथरी जगह लगाएं शमी का पेड़ Shami Plant Vastu Tips

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि शमी के पौधे के पास भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शनि देव नाराज होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को भगवान शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इसलिए शमी के पौधे को साफ- सुथरी जगह पर लगाएं या उस स्थान के पास सफाई रखें। आपको बता दें कि शमी का पौधा भगवान शंकर को अति प्रिय है। इसके साथ ही शिव पूजा में तुलसी वर्जित है। ऐसे में शमी के वृक्ष के पास भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान Shami Plant Vastu Tips

  • शमी के पौधे को रोजाना जल अर्पित करें।
  • भूलकर भी शमी का पौधा दक्षिण दिशा में न लगाएं।
  • शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के पास लगाना शुभ माना गया है। .
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा हमेशा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
  • शमी के पौधे के समक्ष रोजाना सरसों के तेल का दीया जलाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button