धार्मिक

Plants Vastu Tips: घर पर ग्रहों के अनुसार लगाएं ये पौधे, मां लक्ष्मी का होगा वास, दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां

Plants Vastu Tips: इंसान के जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई सरल उपाय बताए गए हैं। ये उपाय पेड़-पौधों की पूजा से जुड़े हैं, जो आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं।

Plants Vastu Tips: यह पौधे सभी राशियों के लिए शुभ, नक्षत्र के अनुसार लगाएं ये पेड़

पेड़ पौधों से हरा भरा वातावण हर किसी को खूब भाता है। हम सभी यही चाहते हैं कि हमारी बगिया हर वक्त रंग बिरंगे फूलों और पौधों से रोशन रहे। पौधे न सिर्फ हमें फल और सब्जियां प्रदान करते हैं बल्कि वातवरण में फैली दूषित हवा को भी निर्मल करने का काम करते हैं। मगर कई बार हम बिना सोच विचार के पौधे लगा लेते हैं, जो हमें नकारात्मक फल देने लगते हैं और हम दुविधाओं में घिर जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहों के अनुसार पेड़ लगाने पर कुंडली में उस ग्रह की अशुभता दूर होती है। किसी काम में बाधा भी नहीं आती। ग्रह दोष शांत होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह, राशि व नक्षत्र के वृक्ष हैं। इन्हें लगाने से फायदा होता है। आइए जानते हैं कि ग्रह और नक्षत्र के अनुसार कौन सा पेड़ लगाना शुभफलदायी होगा।

यह पौधे सभी राशियों के लिए शुभ

  • नागचंपा
  • अशोक
  • जूही
  • अर्जुन
  • नारियल

इन पौधों को लगाने से शांत होंगे ग्रह दोष Plants Vastu Tips

मनी प्लांट

मनी प्लांट

मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती जाती है। यह पेड़ जितना फैलता है उतना धन बढ़ता जाता है। घर में मनीप्लांट के पौधे लगाने से घर के मुखिया को चिंताओं से मुक्ति मिलती है। मनीप्लांट के पौधे को घर में लगाने के लिए आग्नेय दिशा सबसे उचित दिशा है। इससे आग्नेय दिशा का दोष दूर होगा और घर में सकारात्मकता का विकास होगा।

तुलसी

तुलसी

तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रदान करता है। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी का रूप माना गया है। आपके घर में यदि किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी मौजूद है तो यह पौधा उसे नष्ट करने की ताकत रखता है। ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह आपको फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

अनार का पेड़ Plants Vastu Tips

अनार का पेड़

अनार एक गुणकारी पौधा है। वास्तु के अनुसार अनार का पौधा ग्रह दोष को दूर करने और इंसान को समृद्ध बनाने वाला पौधा है। इसका घर में होने से ग्रहों के दोष से बचाता है।

पारिजात

पारिजात

पारिजात का वृक्ष समुद्रमंथन से निकला था। इसके फूल को भगवान पर चढ़ाने से स्वर्ण दान का पुन्य मिलता है और इसके घर में होने से सारे देवता की कृपा घर में बनी रहती है।

Read More:- Goddess Lakshmi: क्या है धन की देवी माता लक्ष्मी के दुनिया में आने की कहानी, ये हैं माता लक्ष्मी के आठ स्वरूप और उनसे जुड़े धार्मिक महत्व

बांस Plants Vastu Tips

बांस

वास्तु में बांस के पेड़ को लेकर ऐसी मान्यताएं हैं कि इस पेड़ को घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि और तरक्की होती है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होती है। बांस का पौधा घर में लगाना अच्छा माना जाता है। बांस संसार का अकेला ऐसा पौधा है जो हर वातावरण में मुश्किलों के बाद भी तेजी से बढ़ता है। इसीलिए इसे उन्नति, दीर्घ आयु और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

केला और बरगद

केला और बरगद

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह का कुण्डली में अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। इसके मजबूत होने से मनुष्य को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। बृहस्पति ग्रह के दोषों से बचने के लिए जातक को केले और बरगद के पौधा या फिर बबूल के पेड़ की पूजा करना चाहिए।

हल्दी Plants Vastu Tips

हल्दी

हल्दी तुलसी की तरह वरदान प्राप्त पौधा है। यह गुणकारी और चमत्कारी पौधा है। हल्दी सर्व गुण युक्त पौधा है। हल्दी एक मात्र ऐसी वस्तु है जिसका उपयोग हर काम में होता है जैसे कि पूजा, औषधि, आहार, सौन्दर्य आदि।

गुड़हल

गुड़हल

गुड़हल का फूल जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य देना आंखों, हड्डियों की समस्या और नाम एवं यश प्राप्ति में लाभकारी होता है। मंगल ग्रह की समस्या, संपत्ति की बाधा या कानून संबंधी समस्या हो, तो हनुमान जी को नित्य प्रातः गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए। मां दुर्गा को नित्य गुड़हल अर्पण करने वाले के जीवन से सारे संकट दूर रहते हैं।

शमी Plants Vastu Tips

शमी

शमी का पौधा शनि ग्रह के लिए शुभ माना जाता है। इस पौधे की पूजा करने से शनि भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही धन, करियर में वृद्धि होती है। इसके साथ ही रोजाना की परेशानियां भी दूर होती हैं। आपको बता दें कि शमी का पौधा घर में होना भी बहुत शुभ है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा

अश्वगंधा को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से समस्त वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। अश्वगंधा का पौधा जीवन में शुभता को बढ़ाकर जीवन को और भी अधिक सक्रिय बनाता है। यह एक अत्यन्त लोकप्रिय आयुर्वेदिक औषधि है।

आंवला

अगर घर में आंवले का पेड़ लगा हो और वह भी उत्तर दिशा और पूरब दिशा में तो यह अत्यंत लाभदायक है। यह आपके कष्टों का निवारण करता है। आंवले के पौधे की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसकी नित्य पूजा.अर्चना करने से भी समस्त पापों का शमन हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष में सभी देवताओं का निवास होता है तथा यह फल भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास में तो स्वयं भगवान विष्णु आंवले की जड़ में निवास करते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अशोक Plants Vastu Tips

अशोक

हिन्दू धर्म में अशोक के वृक्ष को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। अशोक का शब्दिक अर्थ है- शोक का न होना। अशोक अपने नाम के अनुसार ही शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला वृक्ष है। इससे घर में रहने वालों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। सभी मांगलिक एवं धार्मिक कार्यों में अशोक के पत्तों का प्रयोग होता है।

ग्रहों के अनुसार पेड़ – पौधे Plants Vastu Tips

  • सूर्य : मदार का पेड़।
  • चंद्र : पलाश या पोस्त का पेड़।
  • मंगल : नीम, ढाक या खैर का पेड़।
  • बुध : अपामार्ग का पेड़, केला या चौड़े पत्ते के पौधे।
  • गुरु : पारस पीपल, पीपल या केले का पेड़।
  • शुक्र : मूलर का पेड़, कपास का पौधा और बेलदार पौधे जैसे मनी प्लांट।
  • शनि : शमी का पेड़, कीकर, आक, खजूर भी है।
  • राहु : दूर्वा घास, नारियल का पेड़ या चंदन का पेड़।
  • केतु : कुशा का पेड़, इमली का पेड़, तिल के पौधे और केले के पेड़।

नक्षत्र अनुसार लगाएं पौधे

  • अश्विनी के लिए कोचिला
  • भरणी के लिए आंवला
  • कृतिका के लिए गुड़हल
  • रोहिणी के लिए जामुन
  • मृगशिरा के लिए खैर
  • आर्दा के लिए शीशम
  • पुनर्वसु के लिए बांस
  • पुष्य के लिए पीपल
  • अश्लेषा के लिए नागकेसर
  • मधा के लिए बट
  • पूर्वा के लिए पलाश
  • उत्तरा के लिए पाकड़
  • हस्त के लिए रीठा
  • चित्रा के लिए बेल
  • स्वाती के लिए अर्जुन
  • विशाखा के लिए कटैया
  • अनुराधा के लिए भालसरी
  • ज्येष्ठा के लिए चीर
  • मूल के लिए शाल
  • पूर्वाषाढ़ के लिए अशोक
  • उत्तराषाढ़ के लिए कटहल
  • श्रवण के लिए अकौन
  • धनिष्ठा के लिए शमी
  • शतभिषा के लिए कदम्ब
  • पूर्वाभाद्रपद के लिए आम
  • उत्तराभाद्रपद के लिए नीम
  • रेवती नक्षत्र के लिए महुआ पेड़

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button