धार्मिक

Malmaas 2023 : इस दिन खत्म हो रहा मलमास, शुरू हो जाएंगे ये मांगलिक काम

मलमास या अधिक मास के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसे शादी-विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश, भूमि पूजन आदि वर्जित होते हैं।

Malmaas 2023 : जानिए किस दिन से शुरू होंगे  मांगलिक कार्यक्रम


हिंदू पंचाग के अनुसार, सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है। वहीं, चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। ऐसे में दोनों चंद्र और सूर्य वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर आ जाता है। जो तीन वर्ष में 33 दिन यानि की लगभग एक महीने का हो जाता है। इसी एक अतिरिक्त महीने को मलमास कहा जाता है।

Malmaas 2023 : इस साल मलमास का समापन 15 अगस्त 2023 को हो रहा है। इस दिन सावन अधिक मास की अमावस्या तिथि भी है। अधिक मास या मलमास की शुरुआत इस साल 18 जुलाई 2023, दिन मंगलवार से हुई थी। हिंदी कैलेंडर में यह महीना तीन साल में एक बार आता है। जिस तरह सावन मास के स्वामी भगवान शिव होते हैं, वैसे ही अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। यही कारण है कि इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस मास में कई काम करने से जहां पुण्य फल मिलता है, वहीं कई काम इस माह में वर्जित माने गए हैं। अब मलमास खत्म होने वाला है। ऐसे में इस दौरान जिन कार्यों पर रोक लगी थी वो पुन: शुरू हो जाएंगे।

Read More: सावन का महत्व: प्रदोष व्रत के दिन आप भी कर सकते है भगवान शिव की विशेष उपासना

मलमास में क्‍या करें

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो एक राशि से दूसरे राशि में सूर्य के के जाने की जो पूरी प्रक्रिया होती है, उसे संक्रांति कहते हैं। सूर्य देव करीब करीब हर माह में राशि बदलते हैं। जिस माह में सूर्य अपनी राशि बदलते हैं उसे मलमास या फिर अधिक मास के तौर पर जाना जाता है। इस माह में भगवान शिव की जो भी भक्त पूरे मन से पूजा अर्चना करता है उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्यफल मिलता है।

मलमास खत्म होते ही शुरू हो जाएंगे ये मांगलिक कार्य

मलमास या अधिक मास के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसे शादी-विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश, भूमि पूजन आदि वर्जित होते हैं। ऐसे में मलमास खत्म होते ही कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।

Read More: Padmini Ekadashi 2023: ब्रह्म और इंद्र योग में मनाई जाएगी पद्मिनी एकादशी, जानें पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

2023 के बाद मलमास कब है?

मलमास हर तीन साल बाद लगता है। ऐसे में 2023 के बाद मलमास 2026 में लगेगा। 2026 में 17 मई, रविवार के दिन शोभन योग और कृत्तिका नक्षत्र में ज्येष्ठ माह लगेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button