धार्मिक

Mahashivratri 2024: पहली बार रख रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत? जान लें क्या हैं नियम, इन चीजों का करें सेवन, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Mahashivratri 2024: साल 2024 में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व होता है। भक्तगण इस दिन भोलेनाथ के लिए व्रत रखते हैं पूरी विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। माना जाता है कि इससे भगवान मनचाही इच्छा पूरी करते हैं। अगर आप भी शिवरात्रि का व्रत रखने वाले हैं तो जान लें क्या खाएं और क्या नहीं।

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का व्रत रखने से पहले जान लें जरूरी नियम

शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए कांवड़ लेकर आते हैं। गंगा के शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंद की चीजें भांग-धतूरा और आक के फूल चढ़ाए जाते हैं। भक्त इस दिन शिव की उपासना करते हैं और उपवास करते हैं। हालांकि बहुत सारे लोग ऐसे होंगे जो पहली बार शिवरात्रि का व्रत कर रहे होंगे।

ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि शिवरात्रि के उपवास की शुरुआत कैसे करें। व्रत रखने के लिए लोगों के अलग-अलग नियम हैं। कुछ लोग इस व्रत में सेंधा नमक खाते हैं तो कुछ सिर्फ फलाहार करते हैं। कुछ पूरे दिन कुछ नहीं खाते और सिर्फ रात को एक वक्त खाना खाते हैं। ऐसे में जो लोग पहली बार इस व्रत को शुरू कर रहे हैं उन्हें समझ नहीं आता कि इस उपवास को कैसे शुरू करें। आज हम आपको बता रहे हैं कि शिवरात्रि के व्रत में आप क्या खा सकते हैं? व्रत के क्या नियम है? और व्रत करने का क्या महत्व है?

इन नियमों का करें पलान

  • महाशिवरात्रि के दिन अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो एक समय ही फलाहार करना चाहिए। मतलब आप सिर्फ एक समय ही भोजन खा सकते हैं, लेकिन अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है या फिर किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो आप दो से तीन बार भी खा सकते हैं।
  • व्रत में आप सिंघाड़े का हलवा, कुट्टू, सामा के चावल, आलू आदि का सेवन किया जा सकता है।
  • व्रत में गेहूं या चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा साबुत अनाज से बनी चीज़ें भी नहीं खानी चाहिए।

Read More:- Mahashivratri 2024: महादेव की पानी है विशेष कृपा तो रात 12 बजे करें ये पूजा, हर समस्या होगी दूर

महाशिवरात्रि व्रत के लाभ

महाशिवरात्रि का व्रत रखने से धन, सम्मान, सुख-शांति की प्राप्ति होती है। अगर कोई कुंवारी कन्या यह व्रत रखती है, तो इससे विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।

व्रत में इन चीजों का करें सेवन

ड्रिंक्स

अगर आप शिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो पूजा-पाठ करने के बाद हेल्दी ड्रिंक के साथ आपको दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे। व्रत में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए जूस, स्मूदी, नींबू पानी, नारियल पानी से दिन की शुरूआत करें। इससे आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं।

Read More:- Shiv Temple: ये हैं भगवान शिव के रहस्यमयी मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी हो जाती मनोकामनाएं, जानें क्या है मान्यता

ड्राईफ्रूट्स

व्रत के दौरान आपको डाइट में किसी भी वक्त मुट्टीभर सूखे मेवे जरूर शामिल करने चाहिए। इससे शरीर को कमजोर होने से बचा सकते हैं और पेट भी काफी देर के लिए भरा रहेगा। ड्राईफ्रूट्स खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

सब्जियां

व्रत के दिन आप फलाहार में आलू, लौकी, कद्दू और अरबी की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। इन सब्जियों को शुद्ध सात्विक आहार माना गया है। आप इन्हें घी और जीरा में छौंक कर बना सकते हैं। हरी मिर्च और सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्जी खाने से आपका शरीर हेल्दी रहेगा और नमक से स्वाद भी मिल जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

फल

महाशिवरात्रि के व्रत में आप फल खूब खाएं। फलों में आप केला, सेब, संतरा, अनार जैसे फल खा सकते हैं। इससे आप शरीर को डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं और आपका पेट भी भरा रहेगा।

अन्न

व्रत में अन्न खाना मना होता है। आप इसकी जगह पर सिंघाड़े का आटा या कुट्टू का आटा खा सकते हैं। आप इनसे पूरी या परांठे बनाकर खा सकते हैं। इन आटे से पूरी बनाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप इसमें उबला हुआ आलू मिलाकर पूड़ी परांठे बना सकते हैं। आप चाहें तो कुट्टू के आटे से पकौड़े या फिर सिंघाड़े की आटे की कतली बना सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button