धार्मिक

जनवरी 2024 में पहली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है, जानिए सही तारीख और समय: Masik Krishna Janmashtami 2024

Masik Krishna Janmashtami 2024: नया साल यानी 2024 शुरू हो चुका है और इसी महीने में मासिक जन्माष्टमी मनाई जाने वाली है। आइए आपको बताते हैं इस महीने की मासिक जन्माष्टमी के बारे में।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की क्या है कथा, यहाँ जाने: Masik Krishna Janmashtami 2024

Masik Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्ठमी के साथ-साथ मासिक जनमाष्टमी भी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। मासिक जन्माष्टमी को संतान प्राप्ति के लिए विशेष दिन माना जाता है और यह दिन सुख-समृद्धि और धन-संपदा के लिए भी विशेष दिन है। नया साल यानी 2024 शुरू हो चुका है और इसी महीने में मासिक जन्माष्टमी मनाई जाने वाली है। आइए आपको बताते हैं इस महीने की मासिक जन्माष्टमी के बारे में। 

इस वर्ष मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 3 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी और यह हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है

We’re now on WhatsApp. Click to join

कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त

कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 03 जनवरी 2024 को शाम 07:48 बजे से शुरू होगा और 04 जनवरी 2024 को रात 10:04 बजे समाप्त होगा। आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म निशा काल में हुआ था।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा कैसे करें

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। स्वयं स्नान करने के बाद कान्हा को स्नान कराएं। मोर पंख और बांसुरी जैसी चीजों को शामिल करना न भूलें साथ ही लड्डू गोपाल जी को मिश्री और माखन का भोग लगाएं।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कथा

आप इस दिन व्रत भी रख सकते है ग्रंथों और कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण वासुदेव और देवकी के आठवें पुत्र हैं, और इससे पहले, अन्य सभी सात पुत्रों को असुर राजा कंस ने मार दिया था। आठवें पुत्र को देवताओं ने आशीर्वाद दिया और भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में कंस के कारागार में देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ। इसके बाद माना जाता है कि जेल के ताले खुल गए और पहरेदार सो गए। वासुदेव नंद गांव पहुंचे और कृष्ण के साथ उफनती हुई यमुना को पार किया और नंद बाबा ने उन्हें यशोदा को सौंपा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button