धार्मिक

Mahashivratri 2024: महादेव की पानी है विशेष कृपा तो रात 12 बजे करें ये पूजा, हर समस्या होगी दूर

Mahashivratri 2024: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व है, जिस दिन किए जाने वाले हर उपाय जल्दी पूरे होने लगते हैं। इस दिन रात 12 बजे एक उपाय करें। ये आपका जीवन बदल सकता है।

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक, जानें क्या है इसका महत्व

भगवान शिव की उपासना के लिए महाशिवरात्रि व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में भी यह बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ कुछ विशेष चीजों का भी उल्लेख किया गया है, जिनका प्रयोग अभिषेक के दौरान करने से लाभ मिलता है।

शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को बल, बुद्धि, विद्या और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में भी रुद्राभिषेक के महत्व को विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के कुंडली में ग्रह दोष है तो उन्हें महादेव की उपासना जरूर करनी चाहिए और विशेष अवसर जैसे- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे ग्रह दोष समाप्त होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही कुछ विशेष चीजों से महादेव का रुद्राभिषेक करने से आरोग्यता का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और अकाल मृत्यु का डर भी दूर हो जाता है।

Read More:- Shiv Temple: ये हैं भगवान शिव के रहस्यमयी मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी हो जाती मनोकामनाएं, जानें क्या है मान्यता

ये विशेष पूजा फलदायी

अगर आपको महादेव की विशेष कृपा पानी है तो महाशिवरात्रि के दिन रात में 12 बजे एक विशेष पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि इस पूजा से आपके जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। कौन सा है वह उपाय और किस तरह करना चाहिए आइए जानते हैं-

Read More:- Mount Kailash: आखिर भगवान शिव के घर कैलाश पर्वत पर आज तक कोई क्यों नहीं चढ़ पाया? जानें इसके पीछे की कहानी

महाशिवरात्रि पर करें खास उपाय

  • महाशिवरात्रि के दिन एक धतूरा तोड़ लें।
  • अब रात 12:00 बजे घर के पास किसी भी शिव मंदिर में जाकर धतूरा रात्रि 12:00 बजे ही भगवान शिव पर अर्पित करें।
  • आधे घंटे तक धतूरा शिवलिंग पर चढ़ा रहने दें।
  • अब इस दौरान मंदिर के बाहर बैठकर ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र’ का जाप करें।
  • आधे घंटे इस मंत्र का जाप करने के बाद 12:30 बजे धतूरा उठाकर अपने घर ले आएं।
  • अब इस धतूरे को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान, व्यापार स्थान, खेत आदि जगहों पर रख सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कब करें ये उपाय

  • वैसे तो ये उपाय आप किसी भी मासिक शिवरात्रि पर सकते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर करने से इसका परिणाम जल्द प्राप्त होगा।
  • इस उपाय को रात्रि 12 बजे शुरू करते हुए धतूरे को 4 बजे के पहले-पहले धन स्थान, नौकरी या व्यापार स्थान या फिर खेत में रख दें।

किस तरह की परेशानी होगी दूर

अगर कोई व्यक्ति व्यापार या नौकरी से बहुत ज्यादा परेशान है और उसे कोई रास्ता समझ नहीं आ रहा है तो ये उपाय कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति की खेत में आशा के अनुसार फसल नहीं उग रही है तो वे भी ये उपाय कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button