बॉलीवुड

International Women’s Day 2024: बॉलीवुड की इन माताओं ने बच्चों के नाम कर दी अपनी जिंदगी, अकेले ही की परवरिश

International Women's Day 2024: सोशल मीडिया पर लोग माताओं के सम्मान के लिए अलग-अलग तरह के पोस्ट करते हैं। लेकिन आज हम आपको Women’s Day 2024 पर बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों के नाम कर दी। आइए जानते हैं कौन-कौन एक्टर्स इस लिस्ट में शामिल हैं।

International Women’s Day 2024: ये हैं बॉलीवुड की सिंगल मदर्स, जानतें हैं कुछ खास बातें

8 मार्च को Women’s Day पूरी दुनिया में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) को खूब सेलीब्रेट किया जाता है। सोशल मीडिया पर लोग माताओं के सम्मान के लिए अलग-अलग तरह के पोस्ट करते हैं। लेकिन आज हम आपको Women’s Day 2024 पर बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों के नाम कर दी। आइए जानते हैं कौन-कौन एक्टर्स इस लिस्ट में शामिल हैं।

पूनम ढिल्लो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PoonamDhillon (@poonam_dhillon_)

ढिल्लो एक समय बॉलीवुड की काफी स्ट्रांग अभिनेत्री थी। लेकिन इनकी जिंदगी में भी काफी उतार चढ़ाव आये हैं। पूनम ढिल्लो ने अपने समय में खूब नाम कमाया। उनकी खूबसूरती पर फैंस मर मिटते थे। हालांकि, पूनम ढिल्लो ने भी अपनी जिंदगी का अधिकतम समय अकेले ही काटा है। उन्होंने साल 1988 में अशोक ठकेरिया से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही वह अपने पति से अलग हो गयीं। जब वह पति से अलग हुई थी। तब उनके 2 बच्चे थे। पलोमा और अनमोल, जिनकी परवरिश उन्होंने अकेले ही की है।

कोंकणा सेन शर्मा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Konkona Sensharma (@konkona)

‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने भी शादी के पांच साल बाद पति रणवीर शौरी से अलग होने का फैसला लिया। उन्होंने अपने बेटे हारून शोरी की सिंगल मदर के तौर पर की। हालांकि, तलाक होने के बाद रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा दोनों अपने बेटे की कस्टडी शेयर करते हैं।

पूजा बेदी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by POOJA BEDI (@poojabediofficial)

बॉलीवुड की सिंगल मदर की लिस्ट में पूजा बेदी का नाम भी शामिल है। जिन्होंने साल 1994 में बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी, लेकिन साल 2003 में वह अपने पति से अलग हो गयीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी बेटी आलिया फर्नीचरवाला और उमर फर्नीचरवाला की परवरिश अकेले ही की।

Read More:- International Women Day: महिलाओं के पास हैं ये कानूनी अधिकार, जानें इस दिन से जुड़ी 15 रोचक बातें

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि, शादी के 13 साल बाद वह अपने पति से अलग हो गयीं। करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) से अलग होने के बाद संजय कपूर ने जहां एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से शादी कर ली, तो वहीं करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। उनकी एक बेटी समायरा और एक बेटा है, जिसकी परवरिश की जिम्मेदारी खुद करिश्मा ही उठाती हैं।

सुष्मिता सेन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता सेन की बातों से ही लोग काफी प्रेरित हो जाते हैं। सुष्मिता सेन ने कभी भी शादी नहीं की। जब वह महज 24 साल की थीं, तब उन्होंने बड़ी बेटी ‘रेनी’ को गोद किया था। सुष्मिता सेन ने एक नहीं बल्कि दो बेटियों की अकेले ही परवरिश की है। साल 2010 में उनकी लाइफ में अलीसा आई थीं। दोनों बेटियां उनकी स्ट्रेंथ हैं। आर्या एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटियों संग खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

नीना गुप्ता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

नीना गुप्ता बॉलीवुड की सबसे स्ट्रांग महिलाओं में से एक हैं। करियर के साथ-साथ उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा को बचपन से अकेले ही पाला है। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर संग बधाई हो एक्ट्रेस का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहा था। नीना गुप्ता और मसाबा का रिश्ता काफी मजबूत है। मसाबा-मसाबा में भी दोनों मां बेटी की बॉन्डिंग साफ तौर पर फैंस को देखने को भी मिली थी। जब मसाबा अपने पैरों पर खड़ी हो गयी और फैशन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया, उसके बाद जाकर नीना गुप्ता ने 49 साल की उम्र में चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।

अमृता सिंह

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Amrita Singh (@amrita40_) द्वारा साझा की गई पोस्ट

80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह सभी के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों सारा अली खान (Sara Ali Khan) और बेटे इब्राहिम अली खान की अकेले ही परवरिश की। शादी के 13 साल बाद सैफ अली खान से अलग होने के बाद दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ही रहे हैं। सारा अली खान अक्सर अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए फोटोज शेयर करती हैं। हालांकि, सारा और इब्राहिम की अपने पिता सैफ अली खान के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button