धार्मिक

Hindu God: हफ्ते में हर दिन होती अलग-अलग देवताओं की पूजा, जानें सातों दिनों का महत्व, उपासना से मिलती विशेष कृपा

Hindu God: हिंदू कैलेंडर में हफ्ते का सातों दिन अलग-अलग देवताओं के लिए माना गया है। दिन के अनुसार इन देवताओं की पूजा करने से सकारात्मक फल मिल सकते हैं। आपको बता दें कि शिवपुराण में सातों दिनों के हिसाब से देवताओं के पूजन का महत्व बताया है।

Hindu God: सप्ताह के सातों दिन के लिए हैं अलग-अलग देवता

हिंदू कैलेंडर में हफ्ते का सातों दिन अलग-अलग देवताओं के लिए माना गया है। दिन के अनुसार इन देवताओं की पूजा करने से सकारात्मक फल मिल सकते हैं। आपको बता दें कि शिवपुराण में सातों दिनों के हिसाब से देवताओं के पूजन का महत्व बताया है। रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र, मंगलवार को मंगल, बुधवार को बुध, गुरुवार को बृहस्पति, शुक्रवार को शुक्र और शनिवार को शनि का पूजन करना श्रेष्ठ रहता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 दिन शुक्ल पक्ष और 15 दिन कृष्ण पक्ष होता है। शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन को पूर्णिमा कहते हैं और कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन को अमावस्या होती है। प्रतिपदा से लेकर पूर्णिमा तक शुक्ल पक्ष में 15 तिथियां होती हैं। इसी प्रकार अगले 15 दिन कृष्ण पक्ष के होते हैं। हिंदू धर्म में प्रत्येक देवताओं के लिए विशेष दिवस और तिथि होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हर तिथि के देवता भी अलग होते हैं और उस तिथि पर उनकी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

किस देवता की पूजा से कौन सा लाभ मिलता है

मान्यता के अनुसार, सूर्यदेव की नियमित पूजा से आरोग्य का सुख मिलता है। चंद्रमा की पूजा करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। वहीं हनुमान जी और मंगलदेव की पूजा करने से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है। भगवान गणेश की पूजा-आराधना से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है। देवगुरु बृहस्तपति की पूजा करने पर आयु में वृद्धि होती है। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने पर जीवन में भौतिक सुख की प्राप्ति होती है और शनिदेव की पूजा करने पर मृत्यु का भय दूर होता है।

रविवार के दिन करें सूर्यदेव की उपासना

इस पृथ्वी पर सूर्यदेवता ही एक प्रत्यक्ष देवता हैं। कहा जाता है कि सूर्य देवता की पूजा करने से व्यक्ति के मान-सम्मान, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में सूर्य देव की कृपा पाने के लिए हर दिन सूर्योदय होने पर सूर्यदेव को जल अर्पित करें। रविवार के दिन तांबे के लोटे में जल, पुष्प और अक्षत डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

Read More:- Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर इन कामों को करने से बचें, वरना लग सकता है श्राप, जानें व्रत की विधि और पूजा का शुभ मुहूर्त

सोमवार को करें भगवान शिव की अराधना

मानसिक शांति के लिए सोमवार के दिन चंद्रदेव और भगवान शिव की आराधना करना शुभ माना गया है। सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। वहीं शिव परिवार को भाेग लगाएं। आप शिवलिंग पर बेल पत्र, शमी का पत्ता भी चढ़ाए। कहा जाता है कि भगवान शिव एक बेलपत्र पर भी खींचे चले आते हैं।

मंगलवार को करें हनुमानजी की पूजा

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस मंगल ग्रह को शुभ बनाने के लिए शिव लिंग पर लाल मसूर की दाल अर्पित करें। मंगलवार के दिन हनुमानजी की उपासना का विशेष महत्व होता है। आप सबेरे उठकर साफ सुथरे होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे जीवन के सारे कष्ट खत्म हो जाते हैं।

गणेशजी के नाम है बुधवार का दिन

बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें और गणेशजी को दूर्वा घास चढ़ाएं। इसके साथ ही आप भगवान गणेश को सिंदूर भी चढ़ाएं। कहा जाता है कि सिंदूर गणेश जी को अत्यंत प्रिय है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

गुरुवार को करें बृहस्पतिदेव की उपासना

देवगुरु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू अर्पित करें।

शुक्रवार के दिन करें देवी लक्ष्मी की पूजा

शुक्रवार का दिन शुक्रदेव और देवी लक्ष्मी व माता संतोषी को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती।

शनिवार का दिन शनिदेव के नाम

शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने और कुंडली से शनि दोष को खत्म करने के लिए शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिवार के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button