धार्मिक

Guggal Dhoop: घर में गुग्गल धूप जलाने से मिलते हैं कई फायदे, पति-पत्नी के रिश्ते में आती है मजबूती, मन भी होता है शांत

Guggal Dhoop: सनातन धर्म में गुग्गल धूप को जलाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह न केवल आध्यात्मिक और सामाजिक प्रायोजनों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्वास्थ्य और हाइजीन के लिए भी उपयोगी होता है। बता दें कि गुग्गल या गोबर को जलाने से प्रकाश और ऊष्मा उत्पन्न होती है, जिससे जीवों के लिए हानिप्रद जीवाणुओं को मारा जा सकता है।

Guggal Dhoop: ये हैं गुग्गल के कुछ चमत्कारी उपाय, जानें किस तरह जलाई जाती है धूप

सनातन धर्म में गुग्गल धूप को जलाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह न केवल आध्यात्मिक और सामाजिक प्रायोजनों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्वास्थ्य और हाइजीन के लिए भी उपयोगी होता है। बता दें कि गुग्गल या गोबर को जलाने से प्रकाश और ऊष्मा उत्पन्न होती है, जिससे जीवों के लिए हानिप्रद जीवाणुओं को मारा जा सकता है। इसके अलावा, गुग्गल की धूप के धुंआ में कई प्रकार के एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो वातावरण को साफ और स्वास्थ्य बनाते हैं। वहीं इसका सेहत पर भी लाभ देखने को मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में किस प्रकार गुग्गल धूप जलाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद वास्तु दोष नकारात्मक शक्तियों को जन्म देते हैं। वास्तु दोष के चलते व्यक्ति को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वास्तु में गुग्गल धूप के कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। इसके उपयोग से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन सुखमय होता है। जानें गुग्गल धूप के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में।

ये हैं गुग्गल के उपाय

लड़ाई-झगड़ों से दिलाए मुक्ति

अगर आपके घर में आए दिन कलह और लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, तो रोज घर में गुग्गल धूप जलाएं। एकादशी, त्रयोदशी, अमावस्या और पूर्णिमा तिथि जैसे विशेष दिन पर घर में गुग्गल धूप जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इस उपाय से पति-पत्नी के रिश्ते भी मजबूत होते हैं। साथ ही मानसिक शांति बनी रहती है।

Read More:- Kuber Puja: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ करें भगवान कुबेर की भी पूजा, धन की नहीं होगी कमी, मिलेगा बहुत लाभ

नकारात्मक शक्तियां होंगी दूर

यदि घर में लगातार 7 दिनों तक गुग्गल धूप में पीली सरसों मिलाकर जलाई जाए, तो नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का प्रवेश होता है। इस उपाय को शनिवार के दिन से शुरू करना चाहिए। शनिवार की शाम को आरती करने के बाद गुग्गल धूप जलाएं। इस धुएं को पूरे घर में दिखाएं।

वास्तु दोष दूर करे

यदि घर में वास्तु दोष व्यापत हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति को कई प्रयासों के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती। इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए शाम के समय गुग्गल, पीली सरसों, गाय का घी और लोबान को मिलाकर एक गाय के कंडे पर रखकर जलाएं। इसके बाद पूरे घर में धूनी दें। ये काम आपको लगातार 21 दिनों तक करना है। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है।

सेहत के लिए भी फायदेमंद

यदि घर में हमेशा किसी-न-किसी सदस्य की सेहत खराब बनी रहती है, तो ऐसे में गुग्गल धूप की धूनी पूरे घर में करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे घर का माहौल शुद्ध और सुगंधित बना रहता है। साथ ही इससे मानसिक थकावट भी दूर होती है और मन को शांति का अनुभव होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

किस तरह जलाई जाती है धूप

  • मान्यता के अनुसार, धूप जलाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाता है जिससे भगवान प्रसन्न हों और हमारी पूजा सफल हो जाए।
  • रोजाना नहीं तो सप्ताह में एक से दो बार धूप करना अच्छा माना जाता है।
  • धूप जलाने के दौरान आरती या मंत्रों का जाप किया जाता है।
  • धूप को मंदिर पर बिछे कपड़े या जमीन पर रखने की बजाय धूप के लिए आने वाले पात्र में रखना चाहिए या फिर किसी छोटी प्लेट में रखा जा सकता है।
  • धूप जलाने से पहले घर को साफ कर लेना भी आवश्यक है।
  • माना जाता है कि सुबह के समय की जाने वाली धूप देवताओं के लिए और शाम की धूप पितरों के लिए होती है।

सुगंध में सर्वश्रेष्ठ है गुग्गल

गुग्गल धूप का एक लाभ यह माना जाता है कि इसकी सुगंध बेहद अच्छी होती है। इस धूप में इत्र और औषधि का इस्तेमाल किया जाता है जिस चलते यह इतनी महकती है। ज्यादातर गुरुवार के दिन पूजा में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

मन की शांति के लिए भी जरूरी

कहते हैं पूजा-पाठ करते समय पूजा घर में सुगंध होती है तो मन को शांति मिलती है। इस धूप को मन को आराम देने वाला कहा जाता है। इसका इस्तेमाल बेहद अच्छा माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button