भारत

Hindi News Today: प्रचंड गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में चलेगी लू

हैदराबाद में मतदान वाले दिन भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का वाहन रोकने व आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) असदुद्दीन ओवैसी के समर्थन में बाइक रैली में भाग लेने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत की गई है।

Hindi News Today: वैश्विक स्तर पर बढ़ रही भारतीय टैलेंट की मांग, नौसेना जासूसी मामले में NIA की रडार में कई आरोपी


Hindi News Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अगले पांच दिनों तक राजस्थान पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। इसने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है। वहीं आज से पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति शुरू होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में चलेगी लू

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। इसने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है। उसके बाद हल्की आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ रही भारतीय टैलेंट की मांग

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर भारतीय कौशल और प्रतिभा की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया और कहा कि दुनिया के विकसित देश अब भारत के साथ गतिशीलता समझौते करने में रुचि दिखा रहे हैं।विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2024 को संबोधित करते हुए यह बात कही। जयशंकर ने विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के दायित्व पर जोर दिया।

कीमती जंगलों को आग के खतरों से बचाने की जरूरत

सुप्रीम कोर्ट ने जंगलों में लगने वाली आग पर चिंता जाहिर की है। साथ ही कहा है कि कीमती जंगलों को आग के खतरों से बचाया जाना चाहिए। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि हर कोई जंगलों की रक्षा में रुचि रखता है इसके लिए पहले से ही ग्निशमन के उपकरणों की व्यवस्था करनी चाहिए।

भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का वाहन रोकने पर मुकदमा

हैदराबाद में मतदान वाले दिन भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का वाहन रोकने व आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) असदुद्दीन ओवैसी के समर्थन में बाइक रैली में भाग लेने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत की गई है। इस मामले में अब्दुल वहीद की शिकायत पर आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मोघलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Read More: Hindi News Today: उत्तर भारत लू चलने की संभावना, 45 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है दिल्ली का तापमान

नौसेना जासूसी मामले में NIA की रडार में कई आरोपी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारतीय नौसेना में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े जासूसी मामले में एक और व्यक्ति के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया। इस मामले में अमन सलीम शेख मुख्य आरोपी है जिसमें पाकिस्तानी एजेंटों द्वारा भारतीय नौसेना कर्मियों को हनी-ट्रैप में फंसाकर रक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में गुप्त जानकारी जुटाने की साजिश शामिल है। इस मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button