धार्मिक

Chalisa Path Niyam: अगर पुजा करते समय कर रहे हैं चालीसा का पाठ, तो इन चीजों का रखें ख्याल

पूजा के दौरान आप रोजाना चालीसा पढ़ते हैं तो कुछ नियमों के बारे में जानना बेहद जरूर है। चलीसा भगवान की पूजा करने की सबसे आसान विधि है हालांकि इसे सही तरीके से और सही दिन पढ़ना जरूरी है।

Chalisa Path Niyam: जानिए चलीसा क्या है, इसे पढ़ने के लाभ और नियम


Chalisa Path Niyam: हिंदू धर्म में हर व्यक्ति रोजाना भगवान की पूजा-पाठ करता है। इससे वे अपने आराध्य के करीब महसूस करता है और उसे धन्यवाद देता है। पूजा-पाठ के दौरान कुछ लोग रोजाना चालीसा का पाठ करते हैं। अगर आप भी पूजा के दौरान चालीसा पढ़ते हैं तो कुछ नियमों के बारे में जानना बेहद जरूर माना गया है। चलीसा भगवान की पूजा करने की सबसे आसान विधि है हालांकि इसे सही तरीके से और सही दिन पढ़ना जरूरी है। अगर आप भी चालीसा पढ़ते हैं तो आइए जानते हैं इसे पढ़ने के कुछ नियम।

जानिए चलीसा क्या है और इसे पढ़ने के लाभ

चलीसा में 40 छंद होते हैं या 40 चौपाइयां होती हैं। चालीसा पढ़ने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों को मंत्रों का ज्ञान नहीं है या उच्चारण में गलती होती है वे अपनी पूजा को सफल करने के लिए चालीसा का पाठ जरूर करें।
चालीसा का पाठ करने से सकारात्मकता आती है और मन और मस्तिष्क शांत रहता है और तनाव भी दूर होता है। इसके रोजाना पाठ से सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कमी नहीं होती है। चालीसा का पाठ करने से अपने आराध्य तक पहुंचना आसान हो जाता है। चालीसा का पाठ करने से पाप का बुरा प्रभाव कम हो जाता है। चालीसा का पाठ मन को प्रभावित करता है। इससे आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

दुर्गा चालीसा के नियम

अगर कोई व्यक्ति दुर्गा चालीसा पढ़ता है तो सूर्योदय के समय स्नान करके साफ कपड़े पहन लें या 8 बजे से पहले स्नान करके एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित करें। उन्हें लाल फूल, रोली अर्पित करें मां के सामने घी का दीपक जलाएं। दुर्गा चालीसा के समय दुर्गा यंत्र की स्थापना शुभ रहता है।

चालीस कब देती है फल

जो व्यक्ति पूरे मन से अपने लक्ष्य को साधकर चालीसा का पाठ करता है उतने की ही जल्दी इसका प्रभाव दिखने लगता है। 40 दिनों तक लगातार 11 बार सुबह और शाम चालीसा का पाठ करने से सिद्ध हो जाती है। व्यक्ति जिस देवी-देवता की चालीसा का पाठ कर रहा है उनकी कृपा मिलने लगती है।

Read More: Aaj Ka Rashifal: आज काम का बोझ ज्यादा रह सकता है, धन निवेश का मन बना सकते हैं

जरूर ध्यान रखें ये बातें

चालीसा का पाठ हमेशा स्नान आदि करने और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करने के बाद ही करना चाहिए। चालीसा पाठ के दौरान इस बाता का ध्यान रखना चाहिए कि आपके उच्चारण में कोई गलती न हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि चालीसा पाठ के दौरान आपका मन इधर-उधर न भटके। चालीसा का पाठ करने के लिए हमेशा शांत जगह का ही चयन करें, ताकि इस दौरान कोई विघ्न न पड़े।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button