धार्मिक

जानिए किन राशियों पर बरसेगी माँ दुर्गा की कृपा,घर में होगा सुख – समृद्धि का वास


माँ दुर्गा करेगी आपकी सभी इच्छाएं पूरी : यहाँ जाने अपनी राशि का हाल


29 सितंबर से नवरात्र  शुरू हो चुकी है। सभी भक्त नौ दिनों का व्रत रख कर माँ दुर्गा से आशीर्वाद पाना चाहते है.ऐसे में आपकी राशि क्या कुछ कहती  वो भी जानना जरुरी है।  इस बार माँ दुर्गा किन राशियों पर है मेहरबान  और किसे होगा कितना लाभ होगा । क्योंकि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माता का धरती पर  आगमन होने से उसका असर हर राशि पर पड़ता है।तो यहाँ जाने किस राशि के लिए कैसे  रहेंगे नवरात्रों के यह नौ दिन।

 यहाँ जाने नवरात्रि पर अपने राशियों का हाल:

मेष

इस राशि के लिए यह नौ दिन बेहद खास रहने वाले हैं। इस राशि के लोगों को इन नौ दिनों में व्यापार में लाभ मिलेगा ।वही सेहत से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है जैसे पेट में दर्द ।

वृषभ

इस राशि के व्यक्तियों को करियर में सफलता मिलेगी। लेकिन दुश्मन आपके रास्ते में आने की कोशिश करेंगे। अपने दुश्मनो से निपटने के लिए आपको नवरात्रों में सफेद चंदन की माला से देवी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

मिथुन

इस राशि के लोगों को जल्द मिल सकती है नौकरी। सफलता प्राप्त करने के लिए तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें।

कर्क

इस राशि के लोगो को थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। जिसकी वजह से आपको तनाव भी हो सकता है।

सिंह

लंबे समय बाद इस राशि के लोगो  को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कन्या

इस राशि के लोगो को सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। इन लोगों को बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए।

तुला

इस राशि के लोगों पर धन लाभ  के संयोग बन रहे हैं।

Read more: जानिए!! माँ दुर्गा का चंद्रघंटा रूप सबसे लोकप्रिय क्यों है?

वृश्चिक

इस राशि के लोगों  को जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप जल्द ही अपना कोई करोबार शुरु कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को नवरात्र में गरीबों की सहायता करने से लाभ होगा।  

धनु

इस राशि के लोग  नया वाहन और घर खरीद सकते हैं। लाभ  पाने के लिए माता को पीली मिठाई का भोग लगाएं।

मकर

इस राशि के लोगों  के खर्च बढ़ सकते  है। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। परेशानियों से बचने के लिए मां को भोग में हलवे का प्रसाद चढ़ाएं।

कुंभ

इस राशि के लिए यह नौ दिन अच्छे रहने वाले हैं। आर्थिक तरक्की में आने वाली सभी बाधाएं जल्द दूर हो जाएंगी।

मीन

इस राशि के लोगो को व्यापार में तरक्की मिल सकती है , यात्रा करते समय सावधानी बरतें। मां को प्रसन्न् करने के लिए पीली मिठाई और केले का भोग लगाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button