धार्मिक

Chaitra Navratri 2024: इस नवरात्रि राशि के अनुसार करें मां दुर्गा का पूजन, दूर हो जाएंगे सभी दुख, जानें कन्याओं को क्या करें भेंट

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के अलावा कन्याओं को दान-दक्षिणा और भोजन करवाना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान दें तो यह ज्यादा शुभ होता। जानें राशि अनुसार कन्याओं को क्या दें दान।

Chaitra Navratri 2024: राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा दोगुना लाभ

सनातन पंचांग के अनुसार, 09 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की नौ शक्ति स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्ति हेतु साधक नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। अतः साधक मनोकामना पूर्ति हेतु नवरात्र में मां दुर्गा की सच्ची श्रद्धा से पूजा-भक्ति करते हैं। अगर आप भी मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्र में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें। सभी राशियों की पूजन विधि और भोग अलग-अलग होते हैं। इसका पालन करने से भक्तों की समस्त बाधाएं दूर होती हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि जिन्हें अपनी राशि के बारे में नहीं पता, वह मां को प्रसन्न करने के लिए लाल गुड़हल के फूल से पूजन करें और खीर-पूड़ी व हलवा आदि का भोग लगाएं।

राशि के अनुसार पूजन, भोग और मंत्र

मेष: स्कंदमाता की पूजा करें। लाल फूल से पूजन व दूध से बने पेड़े का भोग लगाएं। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। ॐ ह्रीं उमा देव्यै नमः।

वृषभ: मां महागौरी की पूजा करें। सफेद मिठाई और सफेद फूल चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ॐ क्रां क्रीं क्रू कालिका देव्यै नमः।

मिथुन: मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा करें। मां को लाल फूल, चीनी और पंचामृत अर्पित करें। ॐ दुं दुर्गायै नमः।

कर्क: देवी शैलपुत्री की पूजा करें। बताशा और चावल का भोग लगाएं। अर्गला व कीलक स्तोत्र का पाठ करें। ॐ ललिता देव्यै नमः।

सिंह: देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा करें। रोली और केसर चढ़ाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ॐ ऐं महासरस्वती देव्यै नमः।

कन्या: मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा करें। खीर का भोग लगाएं, कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। ॐ शूल धारिणी देव्यै नमः।

तुला: महागौरी की पूजा करें। मां को लाल चुनरी और फूल चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नमः।

वृश्चिक: कालरात्रि स्वरूप की पूजा करें। सुबह और शाम मां दुर्गा की आरती करें। ॐ शक्तिरूपायै नमः या ॐ क्लीं कामाख्यै नमः।

धनु: स्कंदमाता की पूजा करें। पीले फूल और मिठाई का भोग लगाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।

मकर: कात्यायनी स्वरूप की पूजा करें। माता को नारियल व चुनरी चढ़ाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। ॐ पां पार्वती देव्यै नमः।

Read More:- Chaitra Navratri 2024: दो दुर्लभ संयोग के साथ खरमास में शुरू हो रहा चैत्र नवरात्र, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

कुंभ: मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करें। हलवे का भोग लगाएं और देवी कवच का पाठ करें। ॐ पां पार्वती देव्यै नमः।

मीन: चंद्रघंटा रूप की पूजा करें। माता रानी को पीला केला व पीला फूल चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः।

राशि के अनुसार कन्याओं को कराएं भोजन, मिलेगा दुगुना लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी और नवमी के दिन कई लोग कन्या भोज करवाते हैं और दान-दक्षिणा देते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को अधिक फल प्राप्त होते हैं। लेकिन, यदि आप अपने राशि अनुसार दान-दक्षिणा दें या कन्याओं को भोजन करवाएं तो यह अधिक लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आपकी राशि के लिए कौन सी चीज का दान शुभ होगा आइए जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोग कन्याओं को भोजन खिलाते समय उन्हें गुण अवश्य दें। यदि गुण न हो तो कोई भी मीठी चीज, प्रसाद के तौर पर उन्हें खिलाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरती है। इसके आलावा आप उन्हें स्टेशनरी से जुड़ा कोई सामान भी भेंट कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृभष राशि के लोग कन्याओं के भोजन में घी डालें। वहीं, भेंट करने के लिए आप उन्हें कोई खिलौना दे सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से माता रानी आपके विशेष तौर पर प्रसन्न होती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों को लाल रंग की कोई वस्तु भेंट करनी चाहिए। यदि श्रृंगार से जुड़ा कोई सामान हो तो वह ज्यादा शुभ होगा। इसके अलावा आप तांबे का कोई बर्तन भी उन्हें भेंट कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग जब कन्याओं को भोजन करवाएं तो ध्यान रखें कि भोज में खीर-पूड़ी अवश्य रखें। यदि आप कुछ भेंट करना चाहते हैं तो कन्याओं को रूमाल दें। मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग कन्याओं को कुछ ऐसा खिलाएं जिसमें थोड़ी खटास हो। दान करते समय ध्यान रखें कि वस्तु लोहे की हो। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे और जीवन में तरक्की मिलेगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग कन्याओं को मीठी चीज अवश्य खिलाएं, या कोई भी मीठ चीज भोग में लगाएं। दान के रूप में आप फल दे सकते हैं। ऐसा करने से माता रानी की विशेष कृपा आप पर रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग भोजन में कन्याओं को खीर खिलाएं। यदि खीर मखाने की हो ज्योदा लाभकारी होगा। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं आएगी और आप आर्थिक तौर पर भी संपन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग सूखे मेवे से बना प्रसाद कन्याओं को खिलाएं। दान में आप उन्हें फल दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके सभी कष्ट दूरे होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोग भोज में कन्याओं को दही-जलेबी खिलाएं। यदि आप कुछ दान करना चाहते हैं तो विद्या से जुड़ी कोई भी वस्तु आप दे सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों को पुए का प्रसाद कन्याओं को खिलाना चाहिए। दान में आप कोई वस्त्र दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में कभी आर्थिक परेशानी नहीं आएगी।

कुंभ राशि

कोई भी ऐसी चीज जिसको बनाने में दूध का इस्तेमाल होता है, कुंभ राशि वाले लोग ऐसी चीज कन्याओं को खिला सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोग प्रसाद के तौर पर हलुवा और चने का भोग लगाएं। यदि आप कुछ दान करना चाहते हैं तो कन्याओं को श्रृंगार का सामान दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button